Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
दुर्ग – उत्तर पाटन क्षेत्र के ग्राम महुदा और कापसी के मध्य नाले के पास आज सुबह एक नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया। नवजात शिशु लड़की का बताया जा रहा है। हालांकि जब जानकारी मिली तो पुलिस ने झिट अस्पताल ले जाया गया वहां पर डॉक्टर ने नवजात शिशु को मृत घोषित कर दिया । बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात की ही है। डॉक्टर के मुताबिक शिशु का मृत्यु हुई करीब 6 से 7 घंटे पहले हुए है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि शिशु को जन्म देने के बाद उसे…
बिलासपुर : बिलासपुर कलेक्टर ने डॉक्टर्स को अंग्रेजी के कैपिटल लेटर्स में दवाइयों के नाम लिखने का फरमान जारी किया है। सिम्स के रेडक्रॉस सोसायटी की मेडिकल स्टोर में गर्भवती को गलत दवाई देने से गर्भपात हो गया था, जिसके बाद ये आदेश जारी किया गया। उन्होंने इस आदेश पर तत्काल अमल करने के लिए कहा है। रेडक्रास मेडिकल स्टोर के कर्मचारी ने गर्भवती को बेबी ग्रोथ के बजाए गर्भपात की दवाई दे दी थी, जिसे खाने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और उसका गर्भपात हो गया। महिला और उसके पति ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर से…
रायपुर: छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने जारी बयान में कहा है कि भूपेश बघेल सरकार के चुनाव हारते ही अब कांग्रेस के दिग्गज नेता अपनी सरकार के फटे हुए ढोल की पोल खोल रहे हैं। अपनी पार्टी पर आरोप लगा रहे हैं। आईएएस, आईपीएस ऑफिसरों के नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं। मंत्री रहे जयसिंह अग्रवाल ने नाम लेकर कहा है कि किन अफसरों ने जनता का दोहन किया, भ्रष्टाचार किया। वहीं काम किया, जहां भ्रष्टाचार करने का आसान अवसर हो। विनय जायसवाल अपने सह प्रभारी पर पैसे के लेनदेन का आरोप लगा रहे हैं तो बृहस्पत सिंह…
कोरबा :शुक्रवार को नवीन महाविद्यालय में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।आयोजित कार्यक्रम में जय सेवा बोलते हुए पाली तानाखार नवनिर्वाचित विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने कहा कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रुप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवारों के बढ़ने के साथ-साथ उनकी युवा पीढ़ी को संस्कारित एवं सकारात्मक मार्ग दर्शन की आवश्यकता है।विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने प्राचार्य के मांगो को पूरा करने का वचन दिया…
बिलासपुर : बिलासपुर में रेलवे ऑफिसर्स कॉलोनी में रहने वाले ADRM के बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब स्कूल जाने के लिए मां उठाने के लिए पहुंची तो कमरे में बेटे की लाश फंदे से लटकती मिली। मां के मुताबिक रात में खाने के बाद वो सोने चला गया था। युवल कुमार (16) जैन इंटरनेशनल स्कूल में ग्यारहवीं में पढ़ता था। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़े : पेपर बांटने निकले नाबालिग की Road Accident में गई जान रेलवे में पदस्थ ADRM श्यामसुंदर वर्तमान में…
रायपुर : पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हादसा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अलग अलग इलाकों से सड़क हादसे की खबर सामने आते रहती है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजाधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। शहर के संजय नगर इलाके में गुरुवार सुबह हुए एक्सीडेंट के बाद फरार वाहन चालक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी 04 एनई 2076 को बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम…
Korba: Elephant attacked the National Highway, pedestrians lost their lives कोरबा: अम्बिक पुर कटघोरा नेशनल पर बीते रात्रि सड़क पर हाथी खड़ा हो गया इस वजह से कुछ देर तक आवागमन बाधित रहा। इस कारण आवाजाही करने वाले राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।कटघोरा वनमंडल में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। ऐतमानगर रेंज के अलग अलग क्षेत्रों में 60 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ विधानसभा में Congress को प्रतिनिधित्व करने वाला चेहरा किसका? बतादें कि बीती रात कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरसिया के पास एके हाथी सडक़ के बीचों-बीच आ गया। बीच सडक़…
रायपुर(छत्तीसगढ़) : चुनाव जंग के बीच भूपेश सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत ने एक बयान दिया था कि अगर कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे। बीजेपी के जीत के बाद भाजपा नेता लगातार उन्हें मूंछ मुड़वाने की बात याद दिला रहे हैं। इस बीच आज अमरजीत भगत ने मूंछ पर कैंची चलवाते हुए बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अपनी मूंछ कटवाने वाले बयान पर कायम हूं। प्रधानमंत्री मोदी को पहले अपना वादा पूरा करना चाहिए। यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ विधानसभा में Congress को प्रतिनिधित्व करने वाला चेहरा किसका? अमरजीत भगत ने बाल और…
कोरबा (छत्तीसगढ़) : प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना 2023 के अंतर्गत 07 दिसंबर से 10 दिसंबर 2023 तक विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। योजना में भारत शासन के नियमानुसार निर्धारित पात्रता मापदण्ड में आने वाले सभी पात्र हितग्राहियों का सर्वेक्षण किया जाएगा। इसके तहत पात्र परिवारों में प्रथम बच्चे के जन्म पर दो किश्तों में राशि 05 हजार रूपए तथा द्वितीय बालिका संतान होने पर एक मुश्त राशि 06 हजार रूपए दिए जाने का प्रावधान है। यह भी पढ़े : सरपंच और सचिव पर राशनकार्ड हितग्राहियों ने लगाया गम्भीर आरोप, कलेक्टर से शिकायत जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग…
रायगढ़(छत्तीसगढ़) : कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल आशीष पाण्डेय के नेतृत्व में कल्याण संयोजक बालकृष्ण राम एवं अधीक्षक ए.के.वर्मा ने फ्लैग लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजीव पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर रमेश मोर, एनसीसी के कमाण्डिग ऑफिसर कर्नल संतोष कुमार, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता सुभाष त्रिपाठी सहित जिले के भूतपूर्व सैनिक एवं दिवंगत सैनिकों के आश्रित उपस्थित रहे। कलेक्टर गोयल ने कहा कि भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान…