HomeRAIPURपेपर बांटने निकले नाबालिग की Road Accident में गई जान

पेपर बांटने निकले नाबालिग की Road Accident में गई जान

Published on

रायपुर : पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में हादसा का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन अलग अलग इलाकों से सड़क हादसे की खबर सामने आते रहती है। इसी बीच खबर आ रही है कि राजाधानी रायपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई।

शहर के संजय नगर इलाके में गुरुवार सुबह हुए एक्सीडेंट के बाद फरार वाहन चालक को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक सीजी 04 एनई 2076 को बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी का नाम 33 वर्षीय लक्ष्मीनारायण नागरची, बोरियाखुर्द आरडीए कालोनी टिकरापारा रायपुर निवासी बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़े : Korba : नेशनल हाईवे पर आ धमका Elephant,राहगीरों की हलक में आ गई जान

संजय नगर निवासी प्रार्थी 46 वर्षीय संजय कुमार पटेल ने टिकरापारा थाना में 7 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर के पास संजय नगर पंचमुखी मंदिर के पास सुबह करीब 6 बजे चाय ठेले के पास चाय पीने खड़ा था। उसी दौरान उसका नाती नाबालिग प्रियांशु निर्मल अपनी साइकिल से पेपर बांटने के लिए सिद्धार्थ चौक की तरफ से संजय नगर बस्ती की ओर जाने के लिए रोड क्राॅस कर रहा था, तभी संतोषी नगर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने नाबालिग को ठोकर मारकर दिया। इससे नाबालिग दूर तक छिटक गया और सड़क पर बेसुध होकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई है। 

Latest articles

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिले में शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ पहले चरण का मतदान

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिले में शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ पहले चरण का...

दुर्गडोंगरी मंदिर: आस्था और विश्वास का केन्द्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से अद्भूत

दुर्गडोंगरी मंदिर: आस्था और विश्वास का केन्द्र प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से...

नगरीय निकायों में सकारात्मक मतदान से भाजपा के ऐतिहासिक जीत हुई – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

नगरीय निकायों में सकारात्मक मतदान से भाजपा के ऐतिहासिक जीत हुई - उप मुख्यमंत्री...

भगदड़ में 18 की मौत की पुष्टि,इन वजहों से हुई हादसा,कब कब हुई भगदड़  की घटनाएं…

भगदड़ में 18 की मौत की पुष्टि,इन वजहों से हुई हादसा,कब कब हुई भगदड़ ...

More like this