Author: Raftaar Chhattisgarh

कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण कोरबा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत कुदमुरा में नवनिर्मित सचिवालय ,उपार्जन केंद्र गोदाम एवम मंगल भवन का लोकार्पण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमति रचना महेश राठिया द्वारा फीता काटकर भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर उपसरपंच वार्ड पंचसहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और मिठाई वितरण किया गया।

Read More

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणकोरबा ।कलेक्ट्रेट कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। पूरा परिसर स्वाधीनता के गौरव,शहीदों केे त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर हो उठा। उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को नमन किया एवं स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों के प्रति श्रद्धा अर्पित की। इस दौरान कलेक्टर दुदावत ने इस मौके पर जिला कार्यालय परिसर स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर पूजा अर्चना भी की। साथ ही…

Read More

बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कोरबा।जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलाशय में पानी की आवक को देखते हुए बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। जलाशय से करीब 3005 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। लगातार बारिश के कारण बांंगो जलाशय में पानी की आवक बढ़ने लगी थी। जलस्तर को नियंत्रित रखने और बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा तीन गेट खोले गए…

Read More

KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग कोरबा ।जिस कलेक्टर कार्यालय से पूरे जिले की समस्याओं का समाधान होता है, उसी कार्यालय में इन दिनों बुनियादी सुविधा पानी की भारी किल्लत है। कार्यालय परिसर में लगे वाटर कूलर और वॉशबेसिन की हालत बद से बदतर हो गई है। पपरिसर में लगा वाटर कूलर पूरी तरह से जंग खाया और बदहाल स्थिति में है। बॉडी का पेंट उखड़ा हुआ है, नीचे पानी से कीचड़ और गंदगी जमा है। नलों से पानी नहीं आ रहा है, ऊपर एक खाली प्लास्टिक बोतल रखी है जो इस बात का…

Read More

कुदमुरा-मदवानी सड़क बदहाल: 17 साल से इंतजार, डेढ़ साल पहले मंच से हुई घोषणा भी रही हवा-हवाई कुदमुरा/कोरबा। कुदमुरा-मदवानी मार्ग की तस्वीरें सिस्टम की लापरवाही की पोल खोल रही हैं। पूरी सड़क जर्जर हो चुकी है। गिट्टी उखड़ कर बाहर आ गई है, बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बरसात में यह सड़क कीचड़ और पत्थरों में तब्दील हो गई है, जिससे ग्रामीणों का चलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क का निर्माण करीब 17 साल पहले हुआ था, उसके बाद से आज तक इसकी सुध नहीं ली गई। रोजाना सैकड़ों ग्रामीण, स्कूली बच्चे और किसान…

Read More

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

Read More

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी पहुंचा जेल जांजगीर-चांपा। जिले के थाना पामगढ़ पुलिस ने स्कूल में एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ एवं गलत नियत से हरकत करने के मामले में आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। 31 जुलाई 2026 कि घटना थाना पामगढ़ पुलिस को सूचना मिलने पर मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 318/2026 के तहत धारा 75 भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 10, 12 पॉक्सो अधिनियम में मामला दर्ज कर…

Read More

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट का प्रचार-प्रसार करना एक पटवारी को महंगा पड़ गया।बलरामपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने हल्का पटवारी क्रमांक-13, तहसील डौरा-कोचली में पदस्थ सम्प्रीत एक्का को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। क्या है पूरा मामला? जारी आदेश के अनुसार, सम्प्रीत एक्का के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी कि उन्होंने 25 जुलाई 2026 को अपने व्हाट्सएप अकाउंट के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के कथित इस्तीफे से संबंधित राजनीतिक पोस्ट का प्रचार-प्रसार…

Read More

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा में संयुक्त कार्रवाई रायगढ़। साइबर, कोतवाली एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई कर अनैतिक देह व्यापार के दो अड्डों का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को संरक्षण में लेकर काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध…

Read More

KORBA: दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत गंभीर एवं लंबित अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में लगभग दो वर्ष से हत्या के मामले में फरार आरोपी जितेंद्र मसीह को कोंडागांव पुलिस के विशेष सहयोग एवं समन्वय से कोंडागांव से गिरफ्तार कर कोरबा लाया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने के उपरांत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। शादी…

Read More