Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
महानदी उफान पर,जलस्तर बढ़ा आवागमन प्रभावित रायपुर।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी-नालों के उफान पर आने से जिले के कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो गया है। सबसे गंभीर स्थिति घटमड़वा नाले की – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को जोड़ने वाले घटमड़वा नाले पर करीब 3 फीट से अधिक पानी बह रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है और लोगों को नाले से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। शबरी पुल पर बढ़ा खतरा – वहीं…
CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी रायपुर।छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अंतर्गत औद्योगिक विकास योजना की राज्य स्तरीय समिति की बैठक में इस प्रस्ताव को औपचारिक मंजूरी प्रदान की गई। समिति की दूसरी बैठक के दौरान प्रदेश के चार जिलों में औद्योगिक पार्क स्थापित करने के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई और उन्हें स्वीकृति दी गई। कहाँ-कहाँ बनेंगे नए पार्क?…
विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ में हजारों विद्युत मीटर रीडरों का भविष्य अधर में है। अपनी वर्षों पुरानी समस्याओं और रोजगार सुरक्षा की मांग को लेकर विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदेशभर के मीटर रीडर कल 27 जुलाई को राजधानी में विशाल धरना-प्रदर्शन करेंगे। संघ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार यह एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन पावर कंपनी मुख्यालय, डंगनिया में पूर्वान्ह 11 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। संघ का कहना है कि प्रदेश में स्मार्ट मीटर, ऑटो पंचिंग एवं प्रीपेड (रिचार्ज) प्रणाली लागू होने से हजारों मीटर रीडरों…
RAIGARH : अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई किराएदारों, बाहरी राज्यों के निवासियों और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों की हो रही जांच बिना सत्यापन रोजगार देने वालों पर भी रहेगी पुलिस की नजर, नागरिकों से संदिग्ध विदेशी नागरिकों की सूचना देने की अपील रायगढ़। रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से आज रविवार 26 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अवैध अप्रवासियों (Illegal Immigrants) की पहचान एवं…
युवक की धारदार हथियार से हत्या,जांच में जुटी पुलिस भाटापारा।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरिया (ब) का है, जहां 24 वर्षीय विक्रम मानिकपुरी की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गले पर वार कर निर्मम हत्या कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक के गले पर धारदार हथियार से गंभीर वार किए गए हैं। घटना का कारण फिलहाल अज्ञात है। सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू…
जिला पंचायत की सामान्य सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, समय-सीमा में कार्रवाई के निर्देश अंबिकापुर।जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा की गई। विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिनके निराकरण हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने पीएम जनमन अंतर्गत सड़कों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीतापुर…
28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायल रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट 28 जुलाई को रायपुर दौरे पर आएंगे।माना जा रहा है कि वे नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस के चल रहे प्रदर्शन में शामिल होंगे। हालांकि, उनके दौरे की अवधि और अन्य कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश कांग्रेस की ओर से अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, पायलट के दौरे के दौरान प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठकों की भी संभावना है। हाल के दिनों में प्रदेश कांग्रेस के संगठन में…
CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित रायपुर। भारतीय जनता पार्टी आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभियान’ (11 से 15 अगस्त) आयोजित करने जा रही है। अभियान के सुचारू संचालन, क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु प्रदेश स्तर पर समिति का गठन कर दायित्वों की घोषणा की गई है। भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने यह जानकारी दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देशानुसार प्रदेश स्तर पर अभियान के क्रियान्वयन हेतु गठित समिति में संयोजक यशवंत जैन, सह-संयोजक सतीश लाठिया सहित जितेन्द्र वर्मा, श्रीमती विभा…
खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा रायपुर। प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। लोक शिक्षण संचालनालय ने सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (पूर्व व्यापमं) के माध्यम से होगी।लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी। इसके लिए प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। भर्ती के मुख्य बिंदु: • कुल पद: 2292 पद (ई संवर्ग – 795 पद,…
पुल नहीं तो पढ़ाई दांव पर – उफनते नाले को पार कर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएं शिक्षा के प्रति जज्बेऔर सिस्टम की नाकामी की भी धरमजयगढ़/रायगढ़।शिक्षा के अधिकार की पोल खोलती एक तस्वीर खड़गाव क्षेत्र से सामने आई है। यहां क्रोंध गांव की स्कूली छात्राएं रोजाना जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार कर स्कूल पहुंच रही हैं। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि 6 छात्राएं नीली यूनिफॉर्म में घुटने भर गंदे पानी में नाला पार कर रही हैं। हाथों में किताबें और जूते-चप्पल लिए ये छात्राएं किसी तरह तेज बहाव में संतुलन बनाते हुए स्कूल…