HomeRAIGARHRAIGARH : अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी के निर्देश पर...

RAIGARH : अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

Published on

RAIGARH : अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

किराएदारों, बाहरी राज्यों के निवासियों और औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत विदेशी नागरिकों के दस्तावेजों की हो रही जांच

बिना सत्यापन रोजगार देने वालों पर भी रहेगी पुलिस की नजर, नागरिकों से संदिग्ध विदेशी नागरिकों की सूचना देने की अपील

रायगढ़। रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से आज रविवार 26 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अवैध अप्रवासियों (Illegal Immigrants) की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने किराए के मकानों, श्रमिक बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा ऐसे स्थानों पर विशेष जांच की, जहां बाहरी राज्यों अथवा अन्य देशों के नागरिकों के निवास की संभावना अधिक रहती है।

इस विशेष अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में किराएदार, प्रवासी श्रमिक अथवा बाहरी राज्यों के निवासी रह रहे हैं । इन स्थानों पर पहुंचकर पुलिस टीमों ने निवासियों के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का सत्यापन किया।

इसके साथ ही जिले में संचालित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं प्लांटों में कार्यरत अन्य देशों के नागरिकों के पासपोर्ट, वीजा एवं अन्य वैध दस्तावेजों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। उद्योग प्रबंधन को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि बिना समुचित पुलिस सत्यापन एवं वैध दस्तावेजों के किसी भी विदेशी अथवा बाहरी व्यक्ति को नियुक्ति न दी जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रायगढ़ पुलिस ने जिले के सभी मकान मालिकों, उद्योग संचालकों, ठेकेदारों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किराएदारों एवं कार्यरत कर्मचारियों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। यदि किसी क्षेत्र में कोई विदेशी नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में निवास करता हुआ दिखाई दे अथवा उसके दस्तावेजों को लेकर संदेह हो तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा राज्यव्यापी हेल्प लाइन नंबर-1800-233-1905 डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

रायगढ़ पुलिस का यह विशेष सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में सुरक्षित, व्यवस्थित एवं कानूनसम्मत वातावरण बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

एसएसपी का संदेश

“राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में अवैध रूप से निवास करने वाले किसी भी विदेशी नागरिक अथवा संदिग्ध व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में संरक्षण नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक नागरिक का सहयोग इस अभियान की सफलता की कुंजी है। यदि आपके आसपास किसी अन्य देश का नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के निवास करता दिखाई दे तो तत्काल निकटतम थाना, राज्यव्यापी हेल्प लाइन नंबर-1800-233-1905 या पुलिस कंट्रोल रूम 94791-93299 अथवा डायल-112 को सूचना दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।”

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!