Homebreaking newsबांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

Published on

बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

कोरबा।जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते मिनीमाता बांगो जलाशय का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलाशय में पानी की आवक को देखते हुए बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। जलाशय से करीब 3005 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी सामने आई है। लगातार बारिश के कारण बांंगो जलाशय में पानी की आवक बढ़ने लगी थी। जलस्तर को नियंत्रित रखने और बांध की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जल संसाधन विभाग द्वारा तीन गेट खोले गए हैं। गेट खोलने के बाद बड़ी मात्रा में पानी नदी की ओर छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जलस्तर बढ़ने की संभावना बनी हुई है। बताया गया है कि बांंगो जलाशय से पानी छोड़े जाने के बाद दर्री बांध से भी पानी छोड़े जाने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। प्रशासन द्वारा लोगों से नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास जाने से बचने तथा किसी भी परिस्थिति में प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी नहीं करने कहा गया है। लगातार बारिश के बीच बांध के गेट खुलने से जलाशय से निकलने वाले पानी का प्रवाह तेज हो गया है। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और नदी किनारे अनावश्यक आवाजाही नहीं करने की सलाह दी गई है। जलस्तर और बारिश की स्थिति को देखते हुए आगे पानी की निकासी बढ़ाई या घटाई जा सकती है।

Latest articles

KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग कोरबा ।जिस कलेक्टर...

कुदमुरा-मदवानी सड़क बदहाल: 17 साल से इंतजार, डेढ़ साल पहले मंच से हुई घोषणा भी रही हवा-हवाई

कुदमुरा-मदवानी सड़क बदहाल: 17 साल से इंतजार, डेढ़ साल पहले मंच से हुई घोषणा...

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

More like this

KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग कोरबा ।जिस कलेक्टर...

कुदमुरा-मदवानी सड़क बदहाल: 17 साल से इंतजार, डेढ़ साल पहले मंच से हुई घोषणा भी रही हवा-हवाई

कुदमुरा-मदवानी सड़क बदहाल: 17 साल से इंतजार, डेढ़ साल पहले मंच से हुई घोषणा...

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

error: Content is protected !!