HomeRAIGARHदो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

Published on

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

रायगढ़। 21 मई  एवं 22 मई को ग्राम चटकपुर (विजयनगर),कापू में दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन एवं गरिमामयी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं आसपास के ग्रामवासी शामिल हुए।कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्रीचंद्रवंशी राठिया कंवर समाज उत्थान समिति, ठाकुर देव ट्रस्ट तथा छत्तीसगढ़ राठिया कंवर विकासशील समाज के युवा प्रभाग एवं महिला प्रभाग के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सभी सम्मानित विधायक, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच प्रतिनिधिगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी एवं भारी संख्या में उपस्थिति थे।

दो दिवसीय आयोजन के दौरान ठाकुर देव पूजा-अर्चना, गुड़ी स्थापना एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पारंपरिक लोक संस्कृति, सुआ नृत्य एवं समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया।सम्मेलन में समाज को शिक्षा, संगठन, संस्कृति एवं सामाजिक एकता के माध्यम से आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। खेती-किसानी, युवाओं की भूमिका, समाज में जागरूकता, नशामुक्ति, शिक्षा का महत्व तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपरा एवं संस्कृति से जोड़कर रखने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज प्रमुखों एवं वक्ताओं ने समाज की एकता, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक विकास को मजबूत बनाने का संदेश दिया। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों, समाजजनों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित में ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही गई।यह आयोजन समाज की संस्कृति, परंपरा एवं सामाजिक एकता को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!