Homebreaking newsमहानदी उफान पर,जलस्तर बढ़ा आवागमन प्रभावित

महानदी उफान पर,जलस्तर बढ़ा आवागमन प्रभावित

Published on

महानदी उफान पर,जलस्तर बढ़ा आवागमन प्रभावित

रायपुर।बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। नदी-नालों के उफान पर आने से जिले के कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो गया है।

सबसे गंभीर स्थिति घटमड़वा नाले की –
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को जोड़ने वाले घटमड़वा नाले पर करीब 3 फीट से अधिक पानी बह रहा है। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है और लोगों को नाले से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है।

शबरी पुल पर बढ़ा खतरा –

वहीं बलौदाबाजार जिले को जांजगीर-चांपा जिले से जोड़ने वाले गिधौरी-शिवरीनारायण मार्ग पर स्थित शबरी पुल पर भी खतरा मंडराने लगा है। महानदी का पानी पुल से महज 2 फीट नीचे बह रहा है। यदि बारिश का सिलसिला यूं ही जारी रहा तो पुल के ऊपर से पानी बहने की आशंका है, जिससे इस महत्वपूर्ण मार्ग पर भी यातायात ठप हो सकता है।

5 पुलों पर आवागमन बंद –

मिली  जानकारी के अनुसार – कसडोल ब्लॉक के बया पिथौरा मार्ग और विकासखंड पलारी स्थित महानदी अमेठी घाट में पुल से 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। भाटापारा-सुहेला मार्ग के जमुनिया नाला पुल में 1 फीट ऊपर पानी।  सुहेला में भंवरगढ़-बरडीह मार्ग जमुनिया नाला पुल एवं शिकारी केशली मारह जमुनिया नाला में 1-1 फीट ऊपर पानी। बलौदाबाजार विकासखंड के अचानकपुर चेक डेम में 2 फीट ऊपर पानी बह रहा है। इन सभी 5 पुल-पुलियों पर प्रशासन द्वारा आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!