Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
ईओडब्ल्यू में एक एएसपी और नौ डीएसपी की पोस्टिंग रायपुर। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने ईओडब्ल्यू-एसीबी में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की पोस्टिंग का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, एक एएसपी समेत 9 डीएसपी स्तर के अधिकारियों की सेवाएं पुलिस विभाग से सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन ली गई हैं और उन्हें ईओडब्ल्यू में पदस्थ किया गया है। ईओडब्ल्यू में पदस्थ किए गए अधिकारियों के नाम – 1. नीतेश कुमार गौतम – एएसपी खैरागढ़-छुईखदान 2. सिद्धांत तिवारी – अनुविभागीय अधिकारी धर्मजयगढ़ 3. लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल – डीएसपी पुलिस मुख्यालय 4. मंजुलता राठौर – डीएसपी गरियाबंद…
छत्तीसगढ़ सहित 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट… रायपुर। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के मुताबिक 20 से 26 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में अलग-अलग दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी की है। IMD ने अरब सागर और बंगाल…
श्रावणी मेला स्पेशल; बाबाधाम जाने के लिए 1 से 30 अगस्त तक मिलेगी स्पेशल ट्रेन रायपुर।सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन ने श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से मधुपुर के बीच साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।यह स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगी। दोनों दिशाओं में इसके 5-5 फेरे लगेंगे। कब-कब चलेगी ट्रेन? रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल इतवारी से 1, 8,…
RAIGARH; चोरी का खुलासा, चोर और कबाड़ी गिरफ्तार चोरी के इंडक्शन चूल्हे की खरीद करने वाले कबाड़ी पर भी हुई कार्रवाई पुलिस की सक्रिय सूचनातंत्र और त्वरित विवेचना से वारदात का सफल पर्दाफाश रायगढ़। पुसौर पुलिस ने घर में हुई चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए चोरी करने वाले आरोपी तथा चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की त्वरित विवेचना, घटनास्थल निरीक्षण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई गई । जानकारी के अनुसार प्रार्थी देव कुमार नायक (25 वर्ष) निवासी ग्राम जामपाली ने थाना…
CG :57 हजार शिक्षकों की कमी, 12 हजार से ज्यादा स्कूल जर्जर. रायपुर। भाजपा सरकार के ढाई साल में प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की दुर्दशा को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाए ।पीसीसी प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे सरकारी स्कूलों में 57 हजार से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। 12560 से अधिक स्कूल जर्जर हैं। ऐसे में बच्चे क्या पढ़ेंगे? नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है, कई स्कूलों में किताब, गणवेश नहीं पहुंचे हैं।बारिश का पानी क्लास रूम के भीतर टपक रहा, प्लास्टर गिर रहा है। बैठने की व्यवस्था नहीं है।…
पहले उगाया ढैंचा, फिर करेंगे धान की रोपाई लैलूंगा के कृषक ने 4 एकड़ में तैयार की हरी खाद, कम लागत में बेहतर उत्पादन का लक्ष्य रायगढ़। खेती की बढ़ती लागत और मिट्टी की घटती उर्वरता के बीच लैलूंगा विकासखंड के प्रगतिशील कृषक चंद्रशेखर पटेल ने प्राकृतिक खेती का ऐसा मॉडल तैयार किया है, जो जिले के किसानों के लिए प्रेरणा बन रहा है। उन्होंने इस खरीफ सीजन में सुगंधित जवांफूल धान की खेती से पहले अपने चार एकड़ खेत में ढैंचा (हरी खाद) की बुवाई की। वर्तमान में खेत में खड़ा ढैंचा लगभग छह फीट ऊंचाई तक पहुंच चुका…
जनदर्शन में सुनी गई आम लोगो की फरियाद, जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त कोरबा।साप्ताहिक कलेक्टर जनदर्शन में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियां को प्रेषित कर जांच कर गंभीरता से निराकरण के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में कुल 109 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, स्कूलों में मानदेय शिक्षक की भर्ती, जमीन का सीमांकन, राषन कार्ड, बैटरी ट्राई साइकिल, हैंडपंप स्थापना, बिजली बिल अधिक आने की षिकायत, वन अधिकार पट्टा, अतिक्रमण पर कार्यवाही सहित ग्राम बारी उमराव में जर्जर पीएम सड़क…
CG : यूसीसी पर समिति की पहली बैठक 24 को रायपुर। छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने और उसका प्रारूप तैयार करने के लिए गठित जस्टिस रंजना देसाई समिति की पहली बैठक 24 जुलाई को मंत्रालय में होगी। बैठक दोपहर 12 बजे मुख्य सचिव विकासशील के प्रतिकक्ष में आयोजित की जाएगी।मुख्य समिति राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने के संबंध में वर्तमान विधिक स्थिति का अध्ययन करेगी। इसके साथ ही विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और दत्तक ग्रहण सहित विभिन्न विषयों पर समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार कर जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता में होगा मंथन, प्रारूप…
एक हजार करोड़ की धोखाधड़ी मामले में रायपुर के कारोबारी को किया गिरफ्तार रायपुर। कोलकाता पुलिस ने लगभग 1000 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में रायपुर निवासी महेंद्र गोयनका को दिल्ली से गिरफ्तार किया है । बताया जा रहा है कि गोयनका पिछले डेढ़- दो वर्षों से फरार चल रहे थे । सूत्रों के मुताबिक महेंद्र गोयनका पूर्व में मध्य प्रदेश के विधायक संजय पाठक के परिवार से जुड़ी कंपनी यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में प्रमुख प्रबंधकीय पद पर कार्यरत रहे हैं। आरोप है कि कंपनी में सैकड़ों करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताएं की गईं और…
दुर्घटना मुआवजा मामलों में आधार कार्ड की उम्र अंतिम प्रमाण नहीं बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट मोटर दुर्घटना मुआवजा मामलों में स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड में दर्ज आयु को अंतिम और निर्णायक प्रमाण नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि दावा अधिकरण को किसी दावेदार की उम्र तय करते समय केवल आधार कार्ड पर निर्भर रहने के बजाय उपलब्ध सभी दस्तावेजी और चिकित्सीय साक्ष्यों का समग्र मूल्यांकन करना चाहिए।के फैसले का भी हवाला दिया। महासमुंद जिले में 19 अप्रैल 2019 को एक सड़क दुर्घटना हुई थी। हादसे में दो बाइक सवारों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य…