Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल लैब के बाद रायगढ़ पुलिसिंग को मिली नई ताकत, साक्ष्य संकलन और डिजिटल जांच होगी तेज आधुनिक तकनीकों से लैस “लैब ऑन व्हील्स” से अपराध जांच में आएगी तेजी रायगढ़।जिले की कानून व्यवस्था और अपराध जांच प्रणाली को आधुनिक एवं वैज्ञानिक स्वरूप देने की दिशा में आज रायगढ़ को बड़ी सौगात मिली। क्षेत्रीय एफएसएल कार्यालय रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया गया। महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने हरी झंडी दिखाकर…
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दीं रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने उन्हें बधाई और अनंत शुभकामनाएँ दी हैं। किरण देव ने उनके सुदीर्घ, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा कि नवीन का सम्पूर्ण राजनीतिक जीवन शुचिता, समर्पण और अथक परिश्रम का प्रतीक है। छात्र…
दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर… रायगढ़। 21 मई एवं 22 मई को ग्राम चटकपुर (विजयनगर),कापू में दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं वार्षिक सम्मेलन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस पावन एवं गरिमामयी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि एवं आसपास के ग्रामवासी शामिल हुए।कार्यक्रम में अखिल भारतीय श्रीचंद्रवंशी राठिया कंवर समाज उत्थान समिति, ठाकुर देव ट्रस्ट तथा छत्तीसगढ़ राठिया कंवर विकासशील समाज के युवा प्रभाग एवं महिला प्रभाग के पदाधिकारीगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही सभी सम्मानित विधायक, जनपद सदस्य, सरपंच,…
सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के सुदूर वनांचल ग्राम चंदागढ़ में पहुंचकर संवेदनशील और जनकेंद्रित शासन की एक प्रभावशाली झलक प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर जैसे ही चंदागढ़ में उतरा, ग्रामीणों ने उत्साह और आत्मीयता के साथ उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री सीधे पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम भैंसामुड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने बजरंग बली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद गांव के बीचों-बीच बरगद के विशाल पेड़ की शीतल छांव में जनचौपाल सजी। मुख्यमंत्री साय ने…
वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक कोरबा।वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन धर्म का प्रसार प्रसार धर्म के ध्वजवाहक संतोष कुमार मिश्रा निरंतर कर रहे है। वे रात्रिकालीन जागरण कार्यक्रम भजनों के माध्यम से धर्म का पताका लहराते नजर आ रहे है भक्ति गीतो व भजनों से लोंगो को सनातन धर्म के प्रति जागरूक कर रहे हैं।उनके इस कार्य को लोगों के द्वारा सराहनीय कदम बताया गया। रफ्तार छत्तीसगढ़(मीडिया) के टीम ने सतोष कुमार मिश्रा से बातचीत की तो मिश्रा ने बताया कि कि सनातन का प्रचार प्रसार करना प्रत्येक हिंदू का…
गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़ कोरबा। तौलीपाली के महादेव चौक में आयोजित पांच दिवसीय गौमाता कथा महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दराज़ से आए भक्तों ने कथा स्थल पर पहुंचकर आचार्या किशोरी आँचल गोस्वामी जी की श्रीमुख से दिव्य प्रसंगों का श्रवण किया व भक्ति रस में सराबोर हो गये। मौके पर भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर कथा वाचिका गोस्वामी जी के द्वारा गाए भजनों से श्रोता मंत्र मुग्ध हो उसमें गोते लगाते रहे। गौमाता कथा में उमड़ी भीड़ का उत्साह देखते ही बन रहा था। श्रद्धालु भक्तों की भीड़ कथा…
गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर आधुनिक तकनीक और मेहनत से मिला शानदार उत्पादन आय में कई गुना हुई वृद्धि, अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा रायगढ़। पारंपरिक धान की खेती पर निर्भर रहने वाले आनंदराम सिदार सीमित आय में अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। लेकिन राष्ट्रीय बागवानी मिशन की गेंदा क्षेत्र विस्तार योजना से जुड़ने के बाद उनकी जीवन की दिशा ही बदल गई। गेंदा फूल के उत्पादन से उन्हें 3 लाख रुपए से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई। आज उनकी यह सफलता पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।रायगढ़ जिले…
धरमजयगढ़ : ट्रैक्टर हादसा मामले की जांच में साक्ष्य छुपाने का खुलासा,पढ़े पूरी खबर! बीएनएसकी धारा 106(1) व 238 और MV एक्ट 184 के तहत कार्रवाई रायगढ़। 1 मई 2026 को मीडिया में धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ट्रेक्टर ट्राली में एक व्यक्ति की मौत पर पुलिस कार्यवाही उचित नहीं किये जाने को लेकर समाचार प्रसारित किया गया था जिसे गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह द्वारा मामले की जांच SDOP धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी को सौंपी गई। जांच में सामने आया कि दिनांक 29.04.2026 को कमल सिंह मांझी निवासी अम्बेटिकरा थाना धरमजयगढ़ द्वारा थाना पहुंचकर सूचना दी…
गौवंश की सरक्षंण और सुरक्षा जरूरी-संतोष मिश्रा कोरबा।भारत के ऋषि-मुनियों ने सिद्ध कर दिया था कि गाय के दूध, घी, गौमूत्र और गोबर में अद्भुत शक्ति है। जिस पशु में इतने सारे गुण हो, उसकी हत्या करने से विश्व का भारी नुकसान होता है। इसलिए इसकी हत्या पर पाबन्दी लगाई जाए और जो इसकी हत्या करता हुआ पाया जाए, उसको कठोर दण्ड दिया जाए।भारतीय संस्कृति में गाय को माता कहा गया है। उसे समस्त शुभ कार्यों एवं धार्मिक कृत्यों की सम्पूर्ति में सहायक माना गया है।उक्त बातें सनातन के ध्वजवाहक संतोष कुमार मिश्रा ने कहा। उन्होंने ने जन मानस को…
वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य कोरबा।वनांचल (आदिवासी बहुल) क्षेत्रों में हिंदुत्व के सबसे बड़े और प्रमुख चेहरों में से एक संतोष कुमार मिश्रा (कुदमुरा वाले) का नाम आता हैं।वर्तमान समय में वनांचल कोरबा के हिंदुत्व के सबसे बड़े और प्रमुख चेहरों में से एक संतोष मिश्रा हैं। उन्हें न केवल कोरबा में बल्कि कुदमुरा क्षेत्र सनातन ध्वजावाहक के रूप में देखा जाता है। उनकी छवि एक कट्टर और फायरब्रांड के रूप में जाना है, जो ‘ हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उनके काम…