Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIGARH
    RAIGARH

    गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhMay 2, 2026Updated:May 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर

    आधुनिक तकनीक और मेहनत से मिला शानदार उत्पादन

    आय में कई गुना हुई वृद्धि, अन्य किसानों के लिए बने प्रेरणा

    रायगढ़। पारंपरिक धान की खेती पर निर्भर रहने वाले आनंदराम सिदार सीमित आय में अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। लेकिन राष्ट्रीय बागवानी मिशन की गेंदा क्षेत्र विस्तार योजना से जुड़ने के बाद उनकी जीवन की दिशा ही बदल गई। गेंदा फूल के उत्पादन से उन्हें 3 लाख रुपए से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई। आज उनकी यह सफलता पूरे क्षेत्र के किसानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।
    रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम कोड़केल के कृषक श्री आनंदराम सिदार आज आत्मनिर्भरता, नवाचार और समृद्धि की सशक्त मिसाल बनकर उभर रहे है। वर्ष 2025-26 में उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन से उन्होंने 0.400 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंदा फूल की खेती शुरू की। यह निर्णय उनके लिए जोखिम भरा जरूर था, लेकिन विभागीय तकनीकी सहयोग, उन्नत बीज, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और समय पर की गई कृषि क्रियाओं ने उनकी मेहनत को सफल बना दिया।
    श्री सिदार ने आधुनिक खेती पद्धतियों को अपनाते हुए अपने खेत में लगभग 44 क्विंटल गेंदा फूल का उत्पादन प्राप्त किया। यह उत्पादन उनके लिए न केवल एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यदि किसान सही दिशा और तकनीकी सहयोग के साथ कार्य करें, तो वे पारंपरिक खेती से कहीं अधिक लाभ कमा सकते हैं।उद्यानिकी विभाग द्वारा समय-समय पर दिए गए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उनकी खेती को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    गेंदा फूल के उत्पादन से आनंदराम सिदार को 3 लाख रुपए से अधिक की आमदनी प्राप्त हुई। पहले वे धान की खेती से लगभग 10 क्विंटल उत्पादन कर केवल 31 हजार रुपए की आय अर्जित करते थे, जिसमें से खर्चों के बाद मात्र 22 हजार रुपए का लाभ ही बचता था। उनके उदाहरण को देखकर अन्य किसान भी गेंदा जैसी नगदी फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और राष्ट्रीय बागवानी मिशन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं। रायगढ़ जिले में उद्यानिकी विभाग की सक्रिय पहल और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से फूलों की खेती अब एक लाभकारी और टिकाऊ विकल्प के रूप में तेजी से उभर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    RAIGARH : अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

    July 26, 2026

    पुल नहीं तो पढ़ाई दांव पर – उफनते नाले को पार कर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएं

    July 24, 2026

    RAIGARH; चोरी का खुलासा, चोर और कबाड़ी गिरफ्तार

    July 21, 2026

    पहले उगाया ढैंचा, फिर करेंगे धान की रोपाई

    July 20, 2026

    महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

    May 23, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.