Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी बिलासपुर। बिलासपुर जिला न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा ईमेल के जरिए भेजी गई इस धमकी के बाद पूर न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया और आनन- फानन में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड को मौके पर भेजा गया। सुरक्षा एजेंसियां फिलहाल न्यायालय के हर कोने की सघन जांच कर रही हैं। गौरतलब है कि यह पिछले कुछ समय में तीसरी बार है जब न्यायालय परिसर को इस…
रसोई गैस उत्पादन में 40 फीसदी वृद्धि, कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति 70 फीसदी तक बहालः केंद्र नई दिल्ली। पश्चिम एशिया युद्ध के कारण वैश्विक रुकावटों के बावजूद भारत ने कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और पीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की है। साथ ही घरेलू रसोई गैस के उत्पादन में लगभग 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता दी गई है, जबकि कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति को धीरे-धीरे 70 फीसदी तक बहाल कर दिया गया है, जिसमें प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है। वहीं, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के बावजूद केंद्र…
पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी नई दिल्ली।अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की। वित्त मंत्रालय ने आज जारी अधिसूचना में बताया कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर तीन रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि आम लोगों को मूल्य वृद्धि से बचाने…
महिला पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी और लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र के सीएचपी चौक, लिबरा में धरना-प्रदर्शन के दौरान महिला आरक्षक के साथ मारपीट, बदसलूकी, अमानवीय व्यवहार और लूटपाट की गंभीर घटना में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। घटना के दौरान आरोपियों ने न केवल ड्यूटीरत महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता की, बल्कि पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल भी किया था। घटना के संबंध में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 309/25 दर्ज…
CG ; राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित लोक सेवा आयोग : 265 पदों के लिए हुई थी परीक्षा रायपुर । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने बुधवार को राज्य सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित किए। परीक्षा नियंत्रक द्वारा घोषित नतीजे के अनुसार विभिन्न विभागों के 265 पदों के लिए 15 गुना कुल 3 हजार 975 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा 2025 के लिए किया गया है। मुख्य परीक्षा का आयोजन आगामी 16, 17, 18 और 19 मई 2026 को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा के नतीजे के बाद साक्षात्कार और अंतिम परिणाम घोषित होंगे। CG NEWS…
रजत बसंल सीएम सचिवालय में विशेष सचिव, जनसंपर्क आयुक्त का भी प्रभार रायपुर।प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वन बंसल को मुख्यमंत्री सचिवालय में पोस्टिंग के साथ जनसंपर्क आयुक्त का प्रभार सौंपा है, जबकि रवि मिल को प्रधानमंत्री कार्यालय में उप सचिव पद के लिए रिलीव कर दिया गया है। सामान्य विभाग द्वारा बारी आदेश के अनुसार दोनों निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। वर्ष 2012 के आईएएस अधिकारी को स्थायी रूप से आगामी आदेश तक विशेष मंत्री सानियालय के पद पर पदस्थ किया गया है। वे आयुक्त एवं खनिज तथा प्रबंध संचालक राज्य निवास अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। वहीं,…
CGPSC-2021 के चयनित प्रतिभागियों को देनी होगी नियुक्ति : सुप्रीम कोर्ट 0 कोर्ट ने कहा- जांच के नाम पर नहीं रोक सकते नियुक्ति0 शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश को सही ठहरायानई दिल्ली/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती 2021 में चयनित उम्मीदवारों को अब राज्य सरकार को नियुक्ति देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य शासन की विशेष अनुमति याचिका को खारिज कर दी है। सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति देने के हाईकोर्ट के फैसले को सही ठहराया है। दरअसल, सीजीपीएससी-2021 में गड़बड़ी सामने आने के…
महादेव सट्टा मामला: सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क 0 सट्टे के पैसे से खरीदा था बुर्ज खलीफा में अपार्टमेंट, दुबई में 18 प्रॉपर्टी जब्तMahadev Satta case: रायपुर/नई दिल्ली। महादेव सट्टा एप के संचालक सौरभ चंद्राकर की 1700 करोड़ रुपए की संपत्तियां ईडी ने कुर्क(अटैच) कर दी है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के रायपुर जोनल ऑफिस ने 25 मार्च को मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने कुल 20 अचल संपत्तियां अटैच की हैं, जिनमें 18 संपत्तियां दुबई में, 2 संपत्तियां नई दिल्ली में, इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 1700 करोड़ रुपए…
सरकारी हेल्थ सेंटर का कैल्शियम सिरप क्वालिटी टेस्ट में फेल,53 दवा के सैंपल घटिया पाए गए रायपुर।देवपुरी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लिए गए कैल्शियम सिरप का सैंपल क्वालिटी जांच में फेल हो गया है। दिसंबर में गर्भवती महिला को दिए गए सिरप की बोतल में मांस का लोथड़ा होने की शिकायत के बाद मामला सामने आया था। सालभर में औषधि परीक्षणशाला में 926 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 53 नमूने अमानक पाए गए।देवपुरी यूपीएचसी में पहुंची महिला को जांच के बाद चिकित्सकीय स्टाफ ने कैल्शियम सिरप दिया था। घर जाकर महिला ने महिला ने सिरप की बोतल खोला…
जग्गी मर्डर केस हाई कोर्ट में फिर से खुला; 1 अप्रैल को आखिरी सुनवाई बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामावतार जग्गी हत्याकांड मामला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में रिओपन हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर बुधवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की डिवीजन बेंच में मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान सतीश जग्गी ने अपना पक्ष रखा। डिवीजन बेंच ने मामले की अंतिम सुनवाई के लिए एक अप्रैल की तारीख तय की है, जिसमें सीबीआई, राज्य सरकार और अमित जोगी अपना पक्ष रखेंगे। इस मामले में अमित जोगी ने कहा है कि हाईकोर्ट एक अप्रैल को मेरी बरी होने के दो दशक…