Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
कॉर्पोरेशन, बोर्ड और कमीशन में पदों के लिए साल भर का इंतज़ार पिछले साल अप्रैल में पहली लिस्ट जारी होने के बाद से ही दूसरी लिस्ट को लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन लिस्ट जारी नहीं हुई है। रायपुर।कॉर्पोरेशन, बोर्ड, कमीशन और बोर्ड में बचे हुए पदों के लिए BJP नेताओं को लंबा इंतज़ार करना पड़ रहा है।पहली लिस्ट पिछले अप्रैल में नवरात्रि के दौरान जारी हुई थी।शुरू में उम्मीद थी कि दूसरी लिस्ट जल्द ही जारी होगी,लेकिन लिस्ट का इंतज़ार लंबा होता गया और पूरा साल बीत गया। अब नए साल का तीसरा महीना खत्म होने वाला है, लेकिन…
बस्तर के आखिरी बड़े दुर्दांत नक्सली पापाराव का सरेंडर एके-47 के साथ पहुंचा, डेडलाइन में सिर्फ 7 दिन बचे नक्सलवाद के ताबूत पर आखिरी कील बीजापुर/जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर को नक्सल मुक्त घोषित करने की डेडलाइन से करीब एक हफ्ते पहले बस्तर के अंतिम बड़े कैडर के नक्सली पापाराव ने सरेंडर कर दिया है। पापाराव अपने साथियों के साथ एके-47 समेत अन्य हथियार लेकर बीजापुर जिले के कुटरू थाने पहुंचा। यहां से बस सभी को लेकर जगदलपुर के लिए रवाना हुई। पापाराव उर्फ मंगू (56) ये छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला है। वर्तमान में डीकेएसजेडसीएम मेंबर है। साथ ही…
कॉन्स्टेबल भर्ती में हाईकोर्ट का आदेश ,खाली पद वेटिंग लिस्ट से भरने के निर्देश रायपुर। छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर चल रहे विवाद के बीच हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है।अदालत ने निर्देश दिया है कि चयन सूची जारी होने के बाद यदि पद खाली रह जाते हैं तो उन्हें वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों ने यह व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है। मामले में कई अभ्यर्थियों ने याचिकाएं दायर कर चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को बाहर कर कम अंक वाले अभ्यर्थियों का चयन किया गया…
अप्रैल में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन,राजस्व मामलों का होगा निपटारा अविवादित नामांतरण के मामलों को 45 दिनों के भीतर निराकृत करना अनिवार्य रायपुर। राजस्व विभाग लंबित मामलों के निपटारे के लिए अगले माह से राजस्व पखवाड़े का आयोजन करेगा। विभाग ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार की है। राजस्व पखवाड़ा चलाने के लिए सभी कलेक्टर को विभाग ने पत्र जारी किया है। प्रदेश के प्रत्येक जिले के गांवों में विशेष कार्यक्रम होंगे। इसमें नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे लंबित मामलों को मौके पर ही सुलझाया जाएगा। अविवादित नामांतरण के मामलों को हर हाल में 45 दिनों के भीतर निराकृत करना अनिवार्य…
1अप्रैल से प्लास्टिक बोतल में मिलेगी शराब, कीमतें भी होंगी कम रायपुर। प्रदेश में शराब बिक्री को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। अब कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक बोतलों में शराब बेची जाएगी। आबकारी विभाग ने इस नई व्यवस्था को मंजूरी दे दी है, जो 1 अप्रैल से पूरे प्रदेश में लागू हो जाएगी नई व्यवस्था के तहत अब शराब प्लास्टिक बोतलों में उपलब्ध शराब की लागत में कमी आएगी, जिसका फायदा सीधे उपभोक्ताओं को मिलेगा। अनुमान है कि प्रति पेटी शराब 50 से 60 रुपए तक सस्ती हो सकती है। नई व्यवस्था प्रदेश की 800 से…
अवैध अफ़ीम खेती का किया भंडाफोड़,दोनों आरोपी हिरासत में कड़ी पूछताछ और कारवाही जारी रायगढ़।जिले में अपराध एवं गैरकानूनी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे ड्रोन सर्वे अभियान के तहत जिला प्रशासन को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है। लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव में अवैध अफ़ीम की खेती का खुलासा करते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिला प्रशासन द्वारा पूरे जिले में ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी कड़ी में नवीन घटगांव…
CG: कई जिलों में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की एग्जीक्यूटिव कमेटियां अभी तक नहीं बनी एग्जीक्यूटिव कमेटियां बनने में देरी से स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को तीन महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद कुछ ही जिलों में एग्जीक्यूटिव कमेटियां बनी हैं। कई जिलों में अभी तक नई एग्जीक्यूटिव कमेटियां नहीं बनी हैं। जिला स्तर के बाद संभाग और बूथ स्तर पर एग्जीक्यूटिव कमेटियां बननी हैं। कांग्रेस संगठन के एक दर्जन जिला अध्यक्षों ने अपनी नई एग्जीक्यूटिव कमेटियों की घोषणा कर दी है। एग्जीक्यूटिव कमेटियां…
खल्लारी रोपवे हादसा: कांग्रेस ने 6 सदस्यों की जांच टीम बनाई रायपुर। महासमुंद जिले के बागबाहरा स्थित खल्लारी माता मंदिर में हुए रोपवे हादसे की जांच के लिए कांग्रेस ने समिति गठित कर दी है। इस हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि 16 लोग हादसे में घायल हुए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की जांच समिति में 6 सदस्यों को शामिल किया गया है। विधायक द्वारिकाधीश यादव को समिति का संयोजक बनाया गया है। जिसमें सराईपाली विधायक चातुरी नंद, पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री- अमरजीत चावला, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर, प्रदेश…
खल्लारी रोपवे का केबल टूटा, 1 महिला श्रद्धालु की मौत रायपुर। महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन सुबह करीब 10.30 बजे के आसपास रोपवे का केबल अचानक टूट गया। इस घटना में ट्रॉली में सवार एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए हैं। इनमें घायलों में 4 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं 12 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के…
घर में घुसकर मारपीट,पुलिस की त्वरित कार्रवाई घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त, एक फरार आरोपी की तलाश जारी रायगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर रामभांठा में घर में घुसकर मारपीट करने की घटना में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।घटना के संबंध में प्रार्थी/आहत शाहरुख वारसी (30 वर्ष) निवासी जगतपुर रामभांठा आवास कॉलोनी रायगढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19-20 मार्च 2026 की रात लगभग 12 बजे घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने की आवाज आई।…