Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » Crime news
    Crime news

    घर में घुसकर मारपीट,पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhMarch 22, 2026Updated:March 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    घर में घुसकर मारपीट,पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त, एक फरार आरोपी की तलाश जारी

    रायगढ़। थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगतपुर रामभांठा में घर में घुसकर मारपीट करने की घटना में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश जारी है।घटना के संबंध में प्रार्थी/आहत शाहरुख वारसी (30 वर्ष) निवासी जगतपुर रामभांठा आवास कॉलोनी रायगढ़ ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19-20 मार्च 2026 की रात लगभग 12 बजे घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने की आवाज आई। उसकी मां बाहर देखने गई तो वहां साहिल एक्का और विक्की उर्फ मनीष जाटवर खड़े थे।

    दरवाजा पीटने मना करने पर दोनों गाली-गलौच करने लगे। शोर सुनकर जब शाहरूख वारसी बाहर आया और उन्हें समझाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने हाथ-मुक्का, पंच तथा धारदार हथियार से मारपीट शुरू कर दी जिससे शाहरूख वारसी को चोटें आईं। बीच-बचाव के लिए परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी आए, तब दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में आरोपियों पर अपराध क्रमांक 145/2026 धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियों की सघन पतासाजी की गई। चंद घंटों में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल एक्का (22 वर्ष) निवासी रामभांठा जवाहरनगर लोहरापारा रायगढ़ को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक स्टील का चाकू जब्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी साहिल एक्का और मनीष जाटवर उर्फ विक्की दोनों आरोपी पूर्व में भी झगड़ा, मारपीट एवं चोरी के मामलों में संलिप्त रहे हैं और आदतन बदमाश हैं। फरार आरोपी विक्की उर्फ मनीष जाटवर की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है । कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा और हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

    गिरफ्तार आरोपी- साहिल एक्का (22 वर्ष) पिता – सुनील एक्का निवासी – रामभांठा, जवाहरनगर लोहरापारा, थाना कोतवाली, जिला रायगढ़
    फरार आरोपी- मनीष जाटवर उर्फ विक्की — तलाश जारी

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

    “गुण्डागर्दी, मारपीट में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सख्त और त्वरित कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    KORBA: दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    RAIGARH : अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

    July 26, 2026

    युवक की धारदार हथियार से हत्या,जांच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026

    पुल नहीं तो पढ़ाई दांव पर – उफनते नाले को पार कर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएं

    July 24, 2026

    RAIGARH; चोरी का खुलासा, चोर और कबाड़ी गिरफ्तार

    July 21, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.