Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » breaking news
    breaking news

    खल्लारी रोपवे का केबल टूटा, 1 महिला श्रद्धालु की मौत

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhMarch 22, 2026Updated:March 23, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    खल्लारी रोपवे का केबल टूटा, 1 महिला श्रद्धालु की मौत

    रायपुर। महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन सुबह करीब 10.30 बजे  के आसपास रोपवे का केबल अचानक टूट गया। इस घटना में ट्रॉली में सवार एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए हैं। इनमें घायलों में 4 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं 12 लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिनमें बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। सभी घायलों को तुरंत बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय रोपवे ट्रॉली में कई श्रद्धालु सवार थे। केबल टूटने के बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर लगभग 20 फीट नीचे पहाड़ी की चट्टान से जा टकराई, जो लुढ़कते हुए करीब 200 फीट नीचे जा पहुंची। ऊपर ट्रॉली का रोपवे का केबल टूटने कारण नीचे से ऊपर की ओर जाने वाली ट्रॉली थोड़ी दूरी तय करने के बाद वापस जाकर टकरा गई। इससे ऊपर से नीचे की ओर आने वाली ट्रॉली में सवार आयुषी की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य 10 लोगों को सामान्य चोटें आई है। गंभीर रूप घायलों को महासमुंद मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। 

    ऊपर की ट्रॉली नीचे की ट्रॉली से टकराई

    ऊपर से नीचे की ओर आने वाली ट्रॉली में रायपुर राजातालाब निवासी श्रीमती आयुषी धावरे (28 वर्ष), उनके पति ऋषभ धावरे (29 वर्ष) और छायांश धावरे (16 वर्ष), महासमुंद निवासी गोविंद स्वामी (65), नमिता स्वामी (48 वर्ष), कुशमिता स्वामी (10 वर्ष), मानसी गोडरिया (12 वर्ष) सवार थे। हादसे में आयुषी धावरे की मौत हो गई। नीचे से ऊपर की ओर जाने वाले दूसरी ट्रॉली में रायपुर टिकरापारा निवासी रतनलाल नागेश्वर 65 वर्ष, हेमलाल नागेश्वर 38 वर्ष, हेमिन नागेश्वर 62 वर्ष, कुलशी नागेश्वर 35 वर्ष, पूर्वी नागेश्वर 7 वर्ष, टिया नागेश्वर  3 वर्ष, कमलेश नागेश्वर 30 वर्ष, दलदल सिवनी निवासी उमेश साहू 42 वर्ष, टोमेश्वरी साहू 30 वर्ष, हर्ष साहू 9 वर्ष बैठे थे।

    मृतक व घायल होने वाले रायपुर के रहने वाले

    मृतका आयुषी धावरे के साथ ही घायल होने वाले 13 श्रद्धालु रायपुर के रहने वाले हैं और 3 घायल श्रद्धालु महासमुंद के रहने वाले हैं। घायलों में महासमुंद निवासी गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी, टिकरापारा रायपुर निवासी हेमलाल नागेश्वर, रतन नागेश्वर, हेमिन नागेश्वर, कुलशी नागेश्वर, पूर्वी नागेश्वर, टिया नागेश्वर, कमलेश नागेश्वर, दलदल सिवनी रायपुर निवासी सोमेश्वरी साहू, उमेश साहू, हर्ष साहू और राजातालाब रायपुर निवासी ऋषभ धावरे, छायांश धावरे व मानसी शामिल हैं। 

    मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई

    हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु दहशत में आ गए। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को निजी वाहनों की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया। चैत्र नवरात्र के कारण खल्लारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। स्थानीय लोगों ने रोपवे के नियमित रखरखाव और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय-समय पर इसका मेंटेनेंस किया जाता तो इस तरह की घटना से बचा जा सकता था। 

    कलेक्टर ने दिए हादसे के जांच के निर्देश

    कलेक्टर विनय लंगेह ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि घायलों का उपचार हमारी प्राथमिकता है। साथ ही घटना की बारीकी से जांच कराई जाएगी, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। साथ ही निर्देश दिया गया है कि वर्तमान में घायलों के उपचार, समुचित देखभाल एवं आवश्यक सहायता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति की निगरानी की जा रही है। सभी घायलों को बेहतर उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद 8 घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

    रोपवे संचालक कंपनी व कर्मचारियों पर एफआईआर  दर्ज

    महासमुंद जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल खल्लारी में हुए रोप-वे हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन के निर्देशानुसार रोप-वे संचालक कंपनी रोपवे एवं रिसॉर्ट प्राइवेट लिमिटेड, कोलकाता तथा स्थानीय कर्मचारी बीरबल जंघेल और रामेश्वर यादव के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 173 के अंतर्गत सेक्शन 289 एवं 125 (ए) के तहत प्रकरण कायम किया है। यह कार्रवाई हादसे में लापरवाही के आरोपों को ध्यान में रखते हुए की गई है। यह रिपोर्ट मां खल्लारी देवी ट्रस्ट द्वारा दर्ज कराई गई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। 

    सीएम साय ने हादसे पर दुख जताया

    इस हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। उन्होंने कहा कि जैसे ही दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली, संबंधित अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए। सीएम साय ने आगे लिखा कि इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी, और जो भी इसके लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मैं खल्लारी माता से सभी घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    महानदी उफान पर,जलस्तर बढ़ा आवागमन प्रभावित

    July 30, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.