Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
साउंड सिस्टम बजाने पर विवाद,ब्लेड से हमला… रायपुर। डीडीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में तेज आवाज में गाना तथा साउंड सिस्टम बजाने के विवाद में घर घुसकर तोड़फोड़ करने तथा मारपीट कर ब्लेड से हमला करने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आर्यन ठावरे के बड़े भाई की शिकायत पर पुलिस ने कुबेर प्रसाद वर्मा, चंदन गुप्ता, विष्णु प्रसाद वर्मा को गिरफ्तार किया है। आर्यन के बड़े भाई ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वे अपने घर में छोटे भाई तथा दोस्तों के साथ अपने साउंड सिस्टम से गाना सुन रहे थे।…
एआईड्रोन से बिजली लाइनों की निगरानी करेगा रेलवे रायपुर।ट्रेनों के सुरक्षित और बिना रुकावट संचालन के लिए रेलवे अब नई तकनीक का सहारा ले रहा है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में रेलवे की बिजली लाइनों और संरचनाओं की निगरानी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई से लैस ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया गया है। इससे छोटी छोटी तकनीकी खराबियों का पता भी जल्दी लगाया जा सकेगा। रायपुर मंडल के इलेक्ट्रकल टीआरडी डिपार्टमेंट ने ओवरहेड इचि पमेंट ओएचई यानी ट्रेनों को बिजली देने वाली तारों और उनके खंभों की जांच के लिए आधुनिक ड्रोन तैनात किए हैं। ये ड्रोन…
प. बंगाल में दो चरण 23 व 29 अप्रैल को व तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग, नतीजे 4 मई को असम, केरल व पुडुचेरी में एक चरण में 9 अप्रैल को मतदान बंगाल से केरलम तक 5 राज्यों में चुनावी शंखनाद घोषणा के साथ ही इन राज्यों में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा की कुल 824 सीटों के लिए आम चुनाव 9 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच कराने की घोषणा की है। सभी 5 राज्यों के चुनाव नतीजे 4 मई को…
चिकित्सकीय रिपोर्ट में हाथी की करंट लगने से मौत, एक ग्रामीण गिरफ्तार छत्तीसगढ़। सूरजपुर वनमंडल के प्रतापपुर परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम करंजवार में गेहूं के खेत में मृत मिले वयस्क नर हाथी केपोस्टमॉर्टम में उसकी मौत करंट लगने से होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद वन विभाग ने खेत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रामलाल निवासी करंजवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। गेहूं की फसल को बचाने बाड़ में लगा रखा था करंट इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। बीते शुक्रवार को खेत में मृत हाथी के मिलने…
छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का 18 मार्च को प्रदर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर प्रदेश भर के कर्मचारी और अधिकारी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 18 मार्च 2026 (बुधवार) को जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों में भोजन अवकाश के दौरान जंगी प्रदर्शन करेंगे। फेडरेशन ने प्रदेश के सभी कर्मचारी-अधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी एकता और अधिकारों की आवाज बुलंद करने की अपील की है। फेडरेशन के पदाधिकारियों के अनुसार कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के निराकरण के लिए यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी…
RAIPUR : लक्ष्मीनारायण मंदिर की दान पेटी की चोरी रायपुर। डीडीनगर थाना क्षेत्र के राजधानी के अग्रोहा कॉलोनी स्थितसिद्ध श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर की दान पेटी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शनिवार को दोपहर 3 बजे के आसपास एक बाइक पर तीन लोग आए मंदिर में आए और कॉलोनी में पहले घूमे, इसके बाद मंदिर को खाली देख दानपेटी उठा ले गए। जितेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि जब वे मंदिर दर्शन के लिए गए तो वहां उन्होंने देखा कि दानपेटी गायब है। तब इसकी सूचना कॉलोनीवासियों को दी और फिर डीडीनगर थाने में…
पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क, अफवाहों से बचने की अपील कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध, घबराने की जरूरत नहीं अवैध संग्रहण पर सख्त कार्रवाई और शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश रायगढ़। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने जिले के संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले…
सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट ,कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार…जाने पूरा मामला! रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने कौशांबी से गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले विनोद तिवारी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कौशांबी आए हुए थे जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया है महेवाघाट थाना क्षेत्र के डक शरीरा गांव से दिल्ली पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया है। जानकारी के मुताबिक विनोद तिवारी अपने पिता के पिंडदान के लिए संगम आए थे। इस दौरान…
चैत्र नवरात्रि 2026: रेलवे प्रशासन का व्यापक और विशेष इंतजाम,माँ बम्लेश्वरी के दर्शन होंगे आसान कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का स्टेशन पर अस्थायी ठहराव सुनिश्चित बिलासपुर। चैत्र लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों को डोंगरगढ़ में रोका जाएगा नवरात्रि के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ स्थित जाएगा, बल्कि स्थानीय यात्रियों के लिए मेमू मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने व्यापक और विशेष इंतजाम किए हैं। आगामी 19 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले इस मेले के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए रेलवे प्रशासन…
गौमाता की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लाखासार में गौधाम का किया शुभारंभ बिलासपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जिला बिलासपुर के तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम लाखासार स्थित गौधाम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गोमाता की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। मुख्यमंत्री ने गौधाम परिसर का अवलोकन कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री साय ने गौधाम में आश्रय प्राप्त बेसहारा एवं आवारा पशुओं की देखरेख, चारा, पानी तथा स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। लाखासार में गौधाम 25 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसमें 19 एकड़ में…