Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
प्रदेश में एलपीजी – पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक शासन का संदेश- अफवाह दुष्प्रचार से सतर्क रहें लोग
प्रदेश में एलपीजी – पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक शासन का संदेश- अफवाह दुष्प्रचार से सतर्क रहें लोग रायपुर।प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैल रही अफवाह एवं दुष्प्रचार को देखते हुए राज्य सरकार ने शुक्रवार आम लोगों के लिए एक संदेश जारी किया है। इस संदेश में कहा है कि प्रदेश में घरेलू एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त “स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए किसी भी प्रकार की अफवाह या दुष्प्रचार से सतर्क रहें।इस संदेश में यह भी कहा गया है कि एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और वितरण की लगातार निगरानी की जा रही है। जमाखोरी मामले में 102…
16 मार्च को ट्रेड डील के विरोध में संसद घेरेगी छग यूथ कांग्रेस रायपुर।अमेरिका के साथ ट्रेड डील के विरोध में यूथ कांग्रेस 16 मार्च को दिल्ली में संसद का घेराव करेगी।इस घेराव में छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। शुक्रवार को रायपुर में हुई प्रेस वार्ता में भारतीय युवा कांग्रेस केंद्र सरकार की प्रस्तावित अमेरिका-भारत ट्रेड डील को किसानों, युवाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक बताते हुए तीखा विरोध दर्ज किया। संगठन ने इस डील को “भारतहित के खिलाफ और भविष्य पर सीधा आघात”बताया। यूथ कांग्रेस ने ट्रेड डील के कई बिंदुओं पर आपत्ति…
14 मार्च से छत्तीसगढ़ में गौधाम योजना का शुभारंभ…क्या है यह योजना,पढ़े पूरी खबर! छत्तीसगढ़ में 14 मार्च से गौधाम योजना की शुरुआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले के तखतपुर के लाखासार से गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। रायपुर।छत्तीसगढ़ में 14 मार्च से गौवंश संरक्षण को लेकर नई पहल शुरू होने जा रही है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर जिले के तखतपुर के लाखासार से गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे।इस योजना का मुख्य उद्देश्य आवारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय देना और अवैध तस्करी पर अंकुश लगाना बताया जा रहा है।सरकार के मुताबिक तस्करी विरोधी अभियानों के दौरान पुलिस…
कुरकुट नदी हाथियों की मौत मामले दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपी की तलाश जारी रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नदी के पास दो हाथियों के शव मिलने के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सघन जांच और पूछताछ के बाद वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुरकुट नदी के पास दो सावन हाथियों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव नदी के सोपानी क्षेत्र के पास होने के…
मुख्यमंत्री आवास पर देर रात BJP विधायक दल की बैठक,महत्वपूर्ण विधयेक पर चर्चा रायपुर।12 मार्च को—छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन—नवा रायपुर में मुख्यमंत्री केआवास पर देर रात BJP विधायक दल की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप और BJP प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मौजूद थे। बैठक के दौरान, छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के लिए रणनीतियों और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। बताया जा रहा है कि विधायकों ने बजट सत्र के दौरान सदन…
RAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश… रायगढ़।जिले के घरघोड़ा फारेस्ट रेंज 2 हाथियों की लाश कुरकुट नदी में तैरती मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके परबपहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में लगभग 19 हाथियों का झुंड घूम रहा था। बुधवार को ग्रामीणों ने देखा कि कुरकुट नदी के पास कक्ष क्रमांक 1273 के पास दो हाथी मृत पड़े हैं। ग्रामीणों ने तुरंत वन अमला को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद घरघोड़ा के प्रभारी रेंजर और अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों के शव को बाहर निकालने…
14 और 15 मार्च को छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना… रायपुर।छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार दुर्ग और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इसके बाद प्रदेश में तापमान…
बजट सत्र: LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा और विपक्ष ने किया हंगामा छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वां दिन विपक्ष ने शून्यकाल के दौरान LPG सिलेंडर की किल्लत को लेकर जमकर हंगामा मचाया।आसंदी ने स्थिति को देखते हुए सदन की कार्यवाही पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। एलपीजी सिलेंडर पर विपक्ष का हंगामा शून्यकाल में चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने युद्ध के कारण गैस की कमी नहीं होने का आश्वासन दिया था, लेकिन गैस की क़िल्लत शुरू हो गई है।होटल बंद…
बालको प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ खटिया खड़ी आंदोलन: जोगी रायपुर। जनता छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने बुधवार को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो जारी करते हुए बालको प्रबंधन की कर्मचारी और मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ बड़ा आंदोलन छेड़ने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि 13 मार्च को वे कोरबा स्थित बालको क्षेत्र में खटिया खड़ी आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे। जोगी ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि बालको के कर्मचारी और मजदूरों के अधिकारों की लडाई है।
KORBA: “दिव्य श्री हनुमंत कथा” की तैयारियों को लेकर आशीर्वाद पॉइंट में बड़ी बैठक सपन्न कोरबा। आगामी 28 मार्च से 01 अप्रैल तक आयोजित होने वाली “दिव्य श्री हनुमंत कथा” के उपलक्ष्य में आज आशीर्वाद पॉइंट, कोरबा में भव्य होली मिलन समारोह अत्यंत उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कोरबा शहर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, समाजसेवी, वरिष्ठ एवं सम्माननीय नागरिक उपस्थित हुए। विशेष रूप से महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को और अधिक जीवंत बना दिया, जिससे पूरा परिसर होली के रंगों, उल्लास और धार्मिक वातावरण से सराबोर नजर…