HomeRAIGARHRAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश...

RAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश…

Published on

RAIGARH : कुरकुट नदी में तैरती मिली 2 हाथियों की लाश…

रायगढ़।जिले के घरघोड़ा फारेस्ट रेंज 2 हाथियों की लाश कुरकुट नदी में तैरती मिली। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके परबपहुंचे हैं। जानकारी के अनुसार घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में लगभग 19 हाथियों का झुंड घूम रहा था। बुधवार को ग्रामीणों ने देखा कि कुरकुट नदी के पास कक्ष क्रमांक 1273 के पास दो हाथी मृत पड़े हैं। ग्रामीणों ने तुरंत वन अमला को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद घरघोड़ा के प्रभारी रेंजर और अन्य वनकर्मी मौके पर पहुंचे और हाथियों के शव को बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए।

बताया गया है कि एक शव को निकाल लिया गया है, जिसकी उम्र लगभग 5 साल बताई जा रही है। वहीं दूसरा शव नदी में थोड़ी दूर है, उसे निकालने की कोशिश जारी है। हाथियों के शवों को बाहर निकालकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद है। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद है, लेकिन जांच में अभी तक किसी मौत का स्पष्ट कारण पता नहीं चला। संभावना जताई जा रही है कि हाथियों की नहाते या नदी को पार करते समय डूबने से मौत हुई होगी। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण पता चल सकेगा ।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!