HomeRAIPURसोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट ,कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार...जाने पूरा मामला!

सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट ,कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार…जाने पूरा मामला!

Published on

सोशल मीडिया आपत्तिजनक पोस्ट ,कांग्रेस नेता विनोद तिवारी गिरफ्तार…जाने पूरा मामला!

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने वाले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पीसीसी संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने कौशांबी से गिरफ्तार किया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रहने वाले विनोद तिवारी एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कौशांबी आए हुए थे जहां से उन्हें गिरफ्तार किया गया है महेवाघाट थाना क्षेत्र के डक शरीरा गांव से दिल्ली पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया है।

जानकारी के मुताबिक विनोद तिवारी अपने पिता के पिंडदान के लिए संगम आए थे। इस दौरान वह कौशांबी के महेवाघाट थाना क्षेत्र के अपने पैतृक गांव डक शरीरा पहुंचे थे । उन पर आरोप है कि फरवरी में विनोद ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी। जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया है । इधर विनोद तिवारी का कहना है कि 3 फरवरी को उन्होंने सोशल मीडिया परएक वीडियो पोस्ट की थी। जिसको लेकर दिल्ली में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है । विनोद ने बताया कि वे गया अपने पिता का श्राद्ध करने आये हुए थे । सूचना पाकर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है । बताया जा रहा है कि पुलिस उन्हें दिल्ली लेकर जा रही है । इधर इस कार्रवाई को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने एक पोस्ट कर लिखा है कि असहिष्णु भाजपा उत्तर प्रदेश के कौशांबी में अपने पारिवारिक कार्यक्रम में पहुंचे पीसीसी संयुक्त महामंत्रीविनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने मोदीजी के खिलाफ फरवरी को किए गए पोस्ट के वजह से गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!