HomeRAIPURश्रावणी मेला स्पेशल; बाबाधाम जाने के लिए 1 से 30 अगस्त तक...

श्रावणी मेला स्पेशल; बाबाधाम जाने के लिए 1 से 30 अगस्त तक मिलेगी स्पेशल ट्रेन

Published on

श्रावणी मेला स्पेशल; बाबाधाम जाने के लिए 1 से 30 अगस्त तक मिलेगी स्पेशल ट्रेन

रायपुर।सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले शिवभक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे प्रशासन ने श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से मधुपुर के बीच साप्ताहिक श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।यह स्पेशल ट्रेन 1 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगी। दोनों दिशाओं में इसके 5-5 फेरे लगेंगे।

कब-कब चलेगी ट्रेन?

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी – मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल इतवारी से 1, 8, 15, 22 और 29 अगस्त को चलेगी।

वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर – इतवारी श्रावणी मेला स्पेशल मधुपुर से 2, 9, 16, 23 और 30 अगस्त को चलेगी।
रायपुर, दुर्ग, भाटापारा के यात्रियों को सीधा फायदा
इस स्पेशल ट्रेन का सबसे बड़ा फायदा छत्तीसगढ़ के यात्रियों को मिलेगा। रेलवे ने इसका वाणिज्यिक ठहराव रायपुर मंडल के दुर्ग, रायपुर और भाटापारा स्टेशनों पर दिया है।

इसके अलावा ट्रेन गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, रांची, बोकारो, धनबाद और चितरंजन समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

कन्फर्म बर्थ की टेंशन खत्म

श्रावणी मेले में आमतौर पर सभी ट्रेनों में वेटिंग रहती है। लेकिन रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन में पर्याप्त बर्थ रखी है।

ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिसमें 4 एसी-3 टियर, 10 स्लीपर, 4 सामान्य और 2 एसएलआरडी कोच शामिल हैं।

रेलवे के अनुसार 1 अगस्त को एसी-3 में 145 और स्लीपर में 420 बर्थ, 15 अगस्त को एसी-3 में 155 और स्लीपर में 429 बर्थ उपलब्ध है। इसी तरह वापसी की ट्रेन में भी 500 से ज्यादा बर्थ खाली हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते आरक्षण कराकर कन्फर्म बर्थ के साथ यात्रा करें।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!