HomeBALRAMPURव्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

Published on

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट का प्रचार-प्रसार करना एक पटवारी को महंगा पड़ गया।बलरामपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ने हल्का पटवारी क्रमांक-13, तहसील डौरा-कोचली में पदस्थ सम्प्रीत एक्का को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जारी आदेश के अनुसार, सम्प्रीत एक्का के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई थी कि उन्होंने 25 जुलाई 2026 को अपने व्हाट्सएप अकाउंट के माध्यम से केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के कथित इस्तीफे से संबंधित राजनीतिक पोस्ट का प्रचार-प्रसार किया।

शिकायत मिलने के बाद कार्यालय द्वारा 26 जुलाई को कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर जवाब मांगा गया। पटवारी ने 28 जुलाई को उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत किया, लेकिन सक्षम अधिकारी ने जवाब को असंतोषजनक और समाधानकारक नहीं माना।

आदेश में कहा गया है कि पटवारी का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 5, 6 एवं 9 का उल्लंघन है।निलंबन अवधि के दौरान सम्प्रीत एक्का का मुख्यालय तहसील कार्यालय बलरामपुर निर्धारित किया गया है तथा नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

KORBA: दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

KORBA: दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...
error: Content is protected !!