Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
कोरबा जिले के 18 वें कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण Bharat yadav….. कोरबा / कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर अजीत वसंत ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत कोरबा जिले के 18वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री वसंत का स्वागत किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री वसंत ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत व…
भगवताचार्य श्रीधाम वृंदावन के श्रीहित ललित वल्लभ नागाचार्य कराएंगे कथा का रसपान Bharat yadav… कोरबा। श्री हित सहचरी सेवा समिति रविशंकर शुक्लनगर द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ।रविशंकर शुक्ल नगर से घंटाघर तक कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें समिति के सदस्यों सहित नगरजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।भागवत कथा में भगवताचार्य श्रीधाम वृंदावन के श्रीहित ललित वल्लभ नागाचार्य व्यासपीठ से भक्तों को भगवान की कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन को लेकर श्री हित सहचरी सेवा समिति की बैठक चिल्ड्रन पार्क में आयोजित की गई। इसमें समिति की सदस्यों ने सर्वसहमति से निर्णय लिया कि…
स्टॉल का अवलोकन करते हुए विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से की चर्चा महासमुंद (छत्तीसगढ़) :भारत सरकार के संयुक्त सचिव अमिताभ कुमार शाह दो दिवसीय दौरे पर महासमुंद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचकर हितग्राहियों से रूबरू होकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने शिविरों में लगे स्टॉल का अवलोकन करते विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से चर्चा की। शाह बुधवार को महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी, अछोला तथा गुरुवार को बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम लमकेनी में आयोजित शिविर का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी…
मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) : विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हितग्राहियों को न केवल केंद्र शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। बल्कि तकनीकी ज्ञान भी दिया जा रहा है। किसानों को खेती किसानी के नवाचारों से भी अवगत कराया जा रहा है। इन नवाचारों का खेती किसानी में उपयोग कर किसानों के समय और धन की बचत होगी। इसी क्रम में 04 जनवरी को जिला एमसीबी के ग्राम मोंगरा एवं बेलकामार में ड्रोन से गेहूं की फसल में नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। किसान ड्रोन से यूरिया का छिड़काव देखकर अत्यंत खुश हुए। कृषि…
हाइलाइट रायपुर(छत्तीसगढ़): देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार” को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र-दिवस परेड के लिए चयनित कर लिया गया है। नई-दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। झांकी का अनूठा विषय और डिजाइन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में कामयाब रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई दी है, उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर बताया है।छत्तीसगढ़ की झांकी…
स्वर्णप्राशन के प्रति लोगों को जागरूक करने पाम्पलेट वितरण और स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय में हर पुष्य नक्षत्र तिथि में 0-16 वर्ष के बच्चों को कराया जाता है स्वर्णप्राशन रायपुर:बच्चों के व्याधिक्षमत्व, पाचन शक्ति, स्मरण शक्ति, शारीरिक शक्तिवर्धन एवं रोगों से बचाव के लिए शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय रायपुर में आज 1480 बच्चों को स्वर्ण अमृत प्राशन कराया गया। आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय के कौमारभृत्य विभाग द्वारा हर पुष्य नक्षत्र तिथि में शून्य से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्णप्राशन कराया जाता है। महाविद्यालय के चिकित्सकों डॉ. नीरज अग्रवाल और डॉ. लवकेश चन्द्रवंशी ने स्वर्णप्राशन के लिए…
रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा कक्षा 12वीं और 10वीं बोर्ड की मुख्य परीक्षा 2024 की समय-सारणी जारी कर दी है। छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार हाई सेकण्डरी कक्षा 12वीं की परीक्षा 01 मार्च से हाई स्कूल कक्षा 10 वीं की परीक्षा 02 मार्च से शुरू होंगी। यह भी पढ़े : नाला पर मिला नवजात का शव इसी के साथ शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि (प्रथम एवं द्वितीय वर्ष) की परीक्षाएं भी 01 मार्च से शुरू होंगी। यह सभी परीक्षाएं निर्धारित तिथियों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे ली जाएंगी। विस्तृत समय-सारणी माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर…
गुरूपद संभवराम जी के मार्गदर्शन में 2010 में सोगड़ा के सर्वेश्वरी आश्रम में रोपे गए थे चाय के पौधे धार्मिेक आस्था के साथ सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण में भी आश्रम निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका रायपुर (छत्तीसगढ़) : जशपुर के चाय उत्पादक जिला के रूप में पहचान दिलाने की शुरूआत वर्ष 2010 में जिले के मनोरा ब्लाक में स्थित अघोरेश्वर भगवान राम की तपोभूमि सोगडा से हुई थी। यहां चाय के पौधों का रोपण, अघोरेश्वर गुरूपद संभवराम के मार्गदर्शन में किया गया था। उनके मार्गदर्शन में चाय पत्ती की खुशबू जशपुर और भारत की सीमा से निकल कर चीन और…
सूरजपुर(छत्तीसगढ़) : दिनांक 27.12.23 को ग्राम पंडरीडांड झिंगादोहर निवासी शिवप्रसाद पण्डो ने चौकी खड़गवां में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बुधवार को देवानंद पण्डो अपनी पत्नी सोनमेत से खाने-पीने के लिए पैसा मांग रहा था जो नहीं देने पर नाराज होकर डण्डा से अपने पत्नी के सिर में मारकर हत्या कर दिया। रिपोर्ट पर धारा 302 भादसं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। यह भी पढ़े : Korba से Raigarh के मध्य अब चलेगी सीधी ट्रेन,यात्रियों को मिलेगी सुविधा मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर आई कल्याण एलिसेला ने हत्या के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। चौकी खड़गवां…
बिलासपुर – मंडल रेल प्रशासन बिलासपुर द्वारा यात्री सुविधा विकास के साथ ही यात्रियों को सुगम व सुखद यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में अभिनव पहल किया जा रहा है। इसी क्रम में यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय ने वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (समन्वय) व वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (समन्वय) के साथ बुधवार को एक विशेष बैठक बुलाकर वर्तमान में गाड़ियों के परिचालन की समीक्षा की। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक पाण्डेय ने मंडल के सभी क्षेत्र के यात्रियों की सहज व सुविधाजनक…