Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का रिफ्रेशर कोर्स एवं सम्मान समारोह Bharat yadav…. कोरबा, 07 जनवरी। रविवार को वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के लीडर्स और सर्विस रोवर्स, रेंजर्स तथा प्राचार्यगणों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। गीतांजलि भवन में आयोजित रिफ्रेशर कोर्स एवं सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि स्काउट आंदोलन के माध्यम से छात्रों, युवाओं को नैतिक शिक्षा मिल रही है और उनका व्यक्तित्व निखर रहा है। स्काउट्स, गाइड्स और इससे जुड़े लोग मानव जाति की…
युवा मोर्चा कार्य समिति एवं मंडल सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित Bharat yadav….. कोरबा /बांकी मोंगरा : भाजयुमो युवा मोर्चा की कार्यसमिति एव मंडल सशक्तिकरण बांकी मोंगरा युवा मोर्चा अध्यक्ष उदय शर्मा के नेतृत्व में बांकी मोंगरा वार्ड क्रमांक 66 शक्ति केंद्र 85 सामुदायिक भव शांति नगर में आयोजित किया गया I इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनूप यादव जिला महामंत्री युवा मोर्चा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जगत रहे एवं भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया I कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने मंडल सशक्तिकरण पर अपना वक्तव्य दिया…
कोरबा(छत्तीसगढ़) : जिले के इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित नटराज केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा हुआ है। काम कर रहे मजदूर की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गई है। हादसे के फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यह भी पढ़ें :कोरबा जिले के 18 वें कलेक्टर अजीत वसंत ने किया पदभार ग्रहण जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन अंतर्गत स्थित नटराज केमिकल फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रोज की तरह…
एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम ने गांजे की पुड़िया सप्लाई कर रहे साथ 3 युवकों को किया गिरफ्तार
रायपुर(छत्तीसगढ़) :गांजे की पुड़िया के साथ 3 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रेल्वे स्टेशन माल गोदाम के पास दोपाहिया वाहन क्रमांक सीजी 04 एम.जी. 5064 में सवार दो लडके अपने पास गांजा रखे है तथा बिक्री कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये वाहन एवं हुलियों के व्यक्तियों की पतासाजी करते हुए वाहन एवं व्यक्तियों को चिन्हाकिंत कर पकड़ा गया। पूछताछ…
इंडस पब्लिक स्कूल दीपका के विद्यार्थियों ने जाना प्राथमिक उपचार का महत्व, हिस्सा बने एसईसीएल के सौजन्य से आयोजित प्राथमिक उपचार कैंप का Bharat yadav…. कोरबा /छत्तीसगढ़ : प्राथमिक चिकित्सा वह चिकित्सीय सहायता है जिसे हम किसी भी बीमार या घायल व्यक्ति को बीमारी की गंभीरता के बावजूद तत्काल चिकित्सा सहायता देते हैं। यह चिकित्सा सहायता एम्बुलेंस आने तक किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए बहुत महत्व रखती है। जब भी हम किसी को चोटिल या तत्काल चिकित्सा सहायता की आवश्यकता में देखते हैं, तो हमारी पहली प्रतिक्रिया उनको पर्याप्त सहायता प्रदान करनी होती है। इसे ही हम प्राथमिक…
बलरामपुर (छत्तीसगढ़) : प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर बलरामपुर जिला प्रशासन एक्शन मोड़ में आ गया है। आवास योजना के काम में लापरवाही बरतने वाले जिले के 8 पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। आवास योजना की समीक्षा बैठक में बिना सूचना के 02 सचिव अनुपस्थिति थे। तो वही 6 सचिवों के पंचायत में सर्वाधिक आवास अपूर्ण था। जिस पर जिला पंचायत सीईओ ने कार्रवाही की है। निलंबित हुए सभी सचिव अलग अलग जनपद पंचायत से है। यह भी पढ़े : Rahul Gandhi की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी
सुमन भारती उ मा विद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन Bharat yadav….. कोरबा /छत्तीसगढ़ : वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला नगर में संचालित सुमन भारती उ मा विद्यालय में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है विद्यालय प्रांगण में संपन्न हो रहे इस प्रतियोगिता में खो खो, कबड्डी, दौड़, ऊंची कूद लंबी कूद जैसे खेल शामिल है प्रतियोगिता में स्कूल के विद्यार्थी उत्साह पूर्वक हिस्सा ले रहे हैं स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए अध्ययन के अलावा खेलकूद भी आवश्यक है इससे शारीरिक विकास होता है साथ ही विद्यार्थियों में आपसी समझ ,…
शिक्षा मंत्रालय ने प्रेरणा कार्यक्रम की शुरूआत की अनुभव पर आधारित शिक्षा कार्यक्रम के ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल की शुरूआत Bharat yadav…. रायपुर / छत्तीसगढ़ : भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने ‘प्रेरणा: अनुभव पर आधारित एक शिक्षा कार्यक्रम’ की शुरूआत की है, जिसका उद्देश्य सभी प्रतिभागियों को एक सार्थक, अद्वितीय और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान करना है, जिससे उन्हें नेतृत्व के गुणों के साथ सशक्त बनाया जा सके। 2020 की प्रेरणा भारतीय शिक्षा प्रणाली के सिद्धांतों और मूल्य- आधारित शिक्षा के दर्शन को जोड़ने की गहरी प्रतिबद्धता से प्रेरित है जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति…
राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ से होकर गुजरेगी Bharat yadav…. रायपुर / छत्तीसगढ़: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोड मैप तय हो गया है । मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेगी। इस दौरान राहुल गांधी 5 दिन प्रदेश में यात्रा करेंगे। इन 5 दिनों में वो 7 जिलों और 5 लोकसभा सीटों को कवर करेंगे। इसमें वे हसदेव भी जाएंगे। यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से हो रही है। राहुल इस बार कुल 67 दिन यात्रा करेंगे। इस दौरान 110 जिले, 100 लोकसभा और 337…
अम्बिकापुर (छत्तीसगढ़) :सरगुजा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान सरगुजा जिले के 52वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर भोस्कर विलास संदिपान का स्वागत किया। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिषेक कुमार, सीईओ जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर, अपर कलेक्टर सुनील नायक, एसडीएम अम्बिकापुर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें : इस जिले के मिनी आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित कलेक्टर भोस्कर…