Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
गौण खनिजों के अवैध खनन पर लगाने सरकार की नई पहल,ड्रोन से करेगी निगरानी रायपुर(छत्तीसगढ़)। राज्य में गौण खनिजों के अवैध खनन के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सबसे आम शिकायतें अवैध रेत खनन से जुड़ी हैं, जिसके कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इस पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। राज्य सरकार ने गौण खनिज संसाधनों के अन्वेषण, व्यवस्थित विकास और बुनियादी ढाँचे के विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य खनिज अन्वेषण न्यास की स्थापना की है। वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इसके अध्यक्ष होंगे। यह…
पुलिस विभाग के 31 उपनिरीक्षक,Sub-Inspector के पद पर पदोन्नत, जारी की मेरिट सूची रायपुर(छत्तीसगढ़)। पुलिस विभाग के 31 सहायक उपनिरीक्षकों को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। सभी को उनकी वर्तमान तैनाती पर ही रखा गया है। जिन उपनिरीक्षकों को पदोन्नति मिलेगी, उनके लिए शीघ्र ही अलग से नियुक्ति आदेश जारी किए जाएँगे।यह आदेश पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम द्वारा जारी किया गया। विभाग द्वारा हाल ही में ये पदोन्नतियाँ योग्यता के आधार पर की गई हैं। सभी पदोन्नत अधिकारियों को उनकी वर्तमान तैनाती पर ही बने रहने के निर्देश दिए गए हैं।स्थानांतरण सूची बाद में जारी की जाएगी।…
छत्तीसगढ़ में दो स्कॉर्पियो से करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश मिले दुर्ग(छत्तीसगढ़)। जिले के कुम्हारी में दो स्कॉर्पियो से करीब 6 करोड़ 60 लाख रुपए कैश मिले हैं। दोनों गाड़ी महाराष्ट्र पासिंग है।शनिवार 20 सितंबर की सुबह पुलिस ने शक के आधार पर दोनों गाडिय़ों को रोककर जांच की, इस दौरान कार की सीट और डिग्गी में कैश छुपाए हुए थे। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। दोनों गाडिय़ों में कुल 4 व्यक्ति सवार थे।पुलिस ने सारे पैसे बरामद कर लिए है। पैसे गिनने के लिए मशीन लगाई गई थी। युवकों से भी पूछताछ जारी है। फिलहाल कैश…
झारखंड में कुड़मी आदिवासी समुदाय के आंदोलन से रेल सेवाएं प्रभावित झारखंड (Jharkhand) में कुड़मी समाज (Kudmi Community) के आंदोलन के चलते रेल (Rail) सेवाएं प्रभावित हुई हैं। प्रशासन के कर्फ्यू लागू करने के बावजूद यह आंदोलन हो रहा है। कुड़मी समाज के लोग अपने समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर शनिवार सुबह से कई रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी है। ‘आदिवासी कुड़मी समाज’ के बैनर तले प्रदर्शनकारी रांची के राय स्टेशन, गिरिडीह के पारसनाथ और बोकारो…
प्रधानमंत्री मोदी ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल का उद्घाटन किया, गुजरात में प्रमुख परियोजनाओं का शुभारंभ किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 20 सितंबर को मुंबई इंटरनेशनल क्रूज़ टर्मिनल का उद्घाटन किया। यह टर्मिनल आधुनिक सुविधाओं से लैस है और भारत के समुद्री क्षेत्र विकास के प्रयासों का हिस्सा है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने गुजरात का दौरा किया और वहां विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने गुजरात के भावनगर में समुद्री क्षेत्र के प्रोजेक्ट्स के लिए ₹7,870 करोड़ की लागत वाली योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उनकी यात्रा के दौरान कुल…
तहसीलदार 80,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भरतपुर टीम ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए तहसील नदबई जिला भरतपुर के तहसीलदार विनोद कुमार मीना को अस्सी हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी भरतपुर टीम को परिवादी ने शिकायत दी कि उसकी जमीन का आर.ए.ए. कोर्ट भरतपुर से स्टे हटने के बाद म्यूटेशन खोलने की एवज में नदबई जिला भरतपुर के तहसीलदार विनोद कुमार मीना अस्सी हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा है। जिस पर भरतपुर के अतिरिक्त…
MLA के बेटे को विशेष सुविधा देने के आरोप में प्रिंसिपल को पद से हटाया गया कोलकाता। लास्करपुर बालियाघाटी हाई स्कूल के प्राचार्य मो. अकबर अली को राज्य उच्च माध्यमिक शिक्षा संसद ने उनके पद से हटा दिया है। उन पर आरोप है कि शमशेरगंज से तृणमूल विधायक अमीरुल इस्लाम के बेटे को 12 सितंबर को हुई फिजिक्स की परीक्षा में “विशेष सुविधा” दी गई थी। अकबर अली न केवल स्कूल के प्राचार्य थे, बल्कि उसी परीक्षा केंद्र के केंद्र सचिव भी थे। संसद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत उन्हें पद से हटाकर जांच शुरू कर दी है।…
चरवाहों पर हमला करने वाले भालू की हुई मौत सिंगरौली। बकरी चराने गए चरवाहों पर हमला करने वाले भालू की मौत हो गई है।हमले में दो चरवाहों की दर्दनाक मौत हुई थी जबकि एक घायल ग्रामीण शिव कुमार पटेल का इलाज जारी है। पूर्वी सरई के ग्राम खनुआ में पिछले सप्ताह हुई थी दर्दनाक घटना।ग्रामीण गणेश प्रसाद बैश, और हीरा शाह की हुई थी मौत मृतक भालू का फारेस्ट विभाग ने कराया है, पीएम इधर, एसडीओ बैढ़न नरेंद्र त्रिपाठी ने की भालू के मरने की पुष्टि की
प्रदेश में नक्सलवाद समाप्त कर गढ़ेगें विकास की राह: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम के आयोजन से लोगों में बढ़ा सरकार के प्रति विश्वास प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के संकल्प को पूरा करने राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कर रही है काम रायपुर(छत्तीसगढ़)।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरूवार को सुदर्शन चौनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साक्षात्कार के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद को समाप्त कर लोगों का विश्वास जीतना और विकास की दिशा में आगे बढ़ना हमारी सरकारी की प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार इस उद्देश्य को धरातल पर लाने के लिए…
करोड़ों रूपए की GST चोरी का खुलासा: 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर की जीएसटी चोरी जाँच में 1.64 करोड़ रूपये नकद और 400 ग्राम सोना जब्त रायपुर(छत्तीसगढ़)।राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी एनालिटिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क तथा जीएसटी प्राईम पोर्टल का उपयोग करके बोगस फर्म और बोगस बिल तैयार करने वाले सिंडिकेट का पता लगाया है। इसका मास्टर माइंड मो. फरहान सोरठिया है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था। इस सिंडिकेट के कारण राज्य को प्रतिमाह करोड़ों रूपये के कर राजस्व का नुकसान होता था।राज्य जीएसटी की बी.आई.यू. टीम इस प्रकरण पर एक माह से…