Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
छत्तीसगढ़ : वार्षिक रिपोर्ट जमा न करने पर 9 दलों को नोटिस जारी रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने देश भर के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकृत राजनीतिक दलों की सूची से 334 पंजीकृत और गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन राजनीतिक दलों (दिसंबर 2018 तक पंजीकृत) ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों (2021-22, 2022-23 और 2023-24) के अपने वार्षिक लेखापरीक्षित खाते क्रमशः 30.11.2022, 31.12.2023 और 15.12.2024 की निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा नहीं किए हैं, उन्हें पंजीकृत राजनीतिक दलों की सूची से हटाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, उन दलों…
राज्य सचिवालय के भूतल में भरा पानी रायपुर।नवा रायपुर स्थित राज्य सचिवालय (महानदी भवन) के भूतल में पानी भर गया। बताया गया है कि जल निकासी व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण बुधवार को अधिकारियों और कर्मचारियों को काफी परेशानी हुई। सफाई कर्मचारी दिन भर इलाके से मलबा हटाते और पोंछा लगाते देखे गए। मंगलवार देर रात से शुरू हुई बारिश बुधवार को भी जारी रही। बारिश से जहाँ सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं मंत्रालय के कर्मचारी भी जलभराव से काफी प्रभावित हुए। मंत्रालय में जलभराव की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों…
शराब घोटाला मामला: 28 आबकारी अधिकारियों को अदालत से ज़मानत सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर EOW अदालत में पेशरायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में शामिल 28 आबकारी अधिकारी रायपुर स्थित EOW अदालत में पेश हुए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, सभी अधिकारी अग्रिम ज़मानत के कागजात लेकर पहुँचे। अदालत ने उन्हें ₹1-₹1 लाख के ज़मानत मुचलके पर ज़मानत दे दी।EOW के अनुसार, ये सभी अधिकारी शराब घोटाला गिरोह का हिस्सा थे। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर ₹88 करोड़ से ज़्यादा का अवैध मुनाफ़ा कमाया। पिछले महीने, राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। अगस्त…
KORBA: कुदमुरा में सजा माँ का दरबार…2 अक्टूबर को रात्रि आनंद मेला आयोजन कोरबा(छत्तीसगढ़)। जिले के वनांचल व आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र कुदमुरा में माँ दुर्गा पूजा बड़े धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई जा रही है। कुदमुरा में नवरात्र का सबसे बड़ा आकर्षण दुर्गा पूजा है। यहां भव्य पंडाल सजाए गए हैं जिनमें मां दुर्गा की शानदार प्रतिमाएं स्थापित हैं।प्रत्येक दिन तक पूजा-अर्चना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और भक्तिमय भजनों,संगीत का आयोजन हो है। इस वर्ष, दुर्गा पूजा उत्सव समिति ने 2 अक्टूबर को रात 8 बजे रावण दहन के बाद आनंद मेला का आयोजन किया जा रहा है। पूरा गाँव…
जम्मू-कश्मीर की 4 और पंजाब की एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा, 24 अक्टूबर को होगा मतदान नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में राज्यसभा के लिए उपचुनावों की घोषणा की है। आयोग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की 4 राज्यसभा सीटों और पंजाब की एक सीट पर उपचुनाव के लिए 24 अक्टूबर को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने कहा कि मतगणना भी उसी दिन होगी। चुनाव आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा की चार सीटों के लिए अधिसूचना 6 अक्टूबर को जारी की जाएगी चुनाव आयोग की ओर से जारी…
दिल्ली HC ने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग वाली याचिका खारिज की दिल्ली।चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बदले बैलेट पेपर के जरिए चुनाव कराने वाली याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ ने कहा कि इस मुद्दे पर पहले ही सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाई कोर्ट में विचार किया जा चुका है। यह याचिका उपेंद्र नाथ दलाई नाम के व्यक्ति ने दायर की थी, जिसमें उन्होंने मांग की थी कि देश में होने वाले सभी चुनाव केवल बैलेट पेपर (मतपत्र)…
संजय टाइगर रिजर्व में हाथी महोत्सव का शुभारंभ, वन्यजीव संरक्षण का संदेश Elephant Festival;मध्यप्रदेश के सीधी जिले स्थित संजय टाइगर रिजर्व में बुधवार से 15 दिवसीय हाथी महोत्सव की शुरुआत हो गई। कार्यक्रम का उद्घाटन धौहनी विधायक ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। परंपरा के अनुसार हाथियों का स्वागत गन्ना, नारियल और मिठाई खिलाकर किया गया, जिससे पूरे वातावरण में उत्सव का उल्लास देखने को मिला। महोत्सव में कुल 6 हाथी शामिल हैं, जिनमें प्रसिद्ध चित्र हथिनी और रघु हाथी भी मौजूद हैं। इनका पारंपरिक पूजन किया गया और उन्हें फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्थानीय…
एसएसबी ने 364 किलो तस्करी का गांजा किया जब्त सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 56वीं वाहिनी के बाह्य सीमा चौकी एच समवाय कुशमाहा की विशेष गश्ती टीम ने भारत नेपाल सीमा क्षेत्र स्थित गांव कुकरहवा के पास नेपाल से तस्करी कर लाए गए 364 किलो गांजा जब्त किया। एसएसबी के जवानों ने यह कार्रवाई कुकरहवा गांव में भारतीय बोर्डर भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 174 के नजदीक भारत साइड में करीबन दो किलो मीटर की दूरी पर की।सशस्त्र सीमा बल की विशेष नाका टीम ने गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम की।आवश्यक कार्यवाही के बाद जब्त गांजा को एसएसबी के…
Shardiya Navratri 2025: डोंगरगढ़ में सजा माँ बम्लेश्वरी का दरबार… hardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्र 2025 की शुरुआत के साथ ही डोंगरगढ़ स्थित माँ बम्लेश्वरी का दरबार भव्य सजावट से जगमगा उठा है। मंदिर प्रांगण फूलों, रंगोली और दीपों से सजा है। सोमवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगना शुरू हो गया है। माँ बम्लेश्वरी के जयकारों से पूरा डोंगरगढ़ गूंज रहा है। डोंगरगढ़ का बम्लेश्वरी मंदिर लगभग 1,600 फीट ऊँचाई पर स्थित है। यहाँ तक पहुँचने के लिए 1,000 सीढ़ियाँ हैं और श्रद्धालुओं के लिए रोपवे की सुविधा भी उपलब्ध है।माना जाता है कि यह स्थल करीब 2,200 वर्ष…
KORBA : कपड़ा व्यवसायी की तालाब में मिला शव… कोरबा: कटघोरा थाना क्षेत्र के राधासागर तालाब में मंगलवार सुबह कपड़ा व्यवसायी जुगल अग्रवाल का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच शुरू कर दी।मृतक जुगल अग्रवाल कटघोरा निवासी और कपड़ा व्यवसायी थे। वह अंबिकापुर-कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुगल क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान चलाते थे। उनकी मौत से परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।