Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » National News
    National News

    झारखंड में कुड़मी आदिवासी समुदाय के आंदोलन से रेल सेवाएं प्रभावित

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 20, 2025Updated:September 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    झारखंड में कुड़मी आदिवासी समुदाय के आंदोलन से रेल सेवाएं प्रभावित

    झारखंड (Jharkhand) में कुड़मी समाज (Kudmi Community) के आंदोलन के चलते रेल (Rail) सेवाएं प्रभावित हुई हैं। प्रशासन के कर्फ्यू लागू करने के बावजूद यह आंदोलन हो रहा है। कुड़मी समाज के लोग अपने समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इन मांगों को लेकर शनिवार सुबह से कई रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी है।

    ‘आदिवासी कुड़मी समाज’ के बैनर तले प्रदर्शनकारी रांची के राय स्टेशन, गिरिडीह के पारसनाथ और बोकारो जिले के चंद्रपुरा स्टेशन पर रेल पटरियों पर बैठे देखे गए। रेलवे के बयान के अनुसार, आदिवासी कुड़मी समाज के आंदोलन के कारण दक्षिण पूर्व रेलवे और पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में रेल सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुई हैं। बयान में कहा गया, ‘‘हटिया-बर्धमान मेमू और टाटानगर-गुआ-टाटानगर मेमू समेत कम से कम तीन ट्रेन रद्द कर दी गई हैं, एक की गंतव्य से पहले ही यात्रा समाप्त कर दी गई है और चार ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोका गया है।’’

      अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों को शांत कराने और रेलवे पटरी खाली कराने की कोशिश कर रहे हैं। ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन समेत कई राजनीतिक दलों ने कुड़मियों के प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है। आंदोलन के मद्देनजर रांची प्रशासन ने जिले के विभिन्न स्टेशनों के 300 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार, यह आदेश मुरी, सिल्ली, खलारी और टाटीसिलवे में शुक्रवार रात आठ बजे से 21 सितंबर सुबह आठ बजे तक प्रभावी रहेगा।

      पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूम अनुमंडल के टाटानगर, गोविंदपुर, राखा माइंस और हल्दीपोखर स्टेशनों पर भी 100 मीटर के दायरे में इसी तरह के प्रतिबंध लागू किए गए हैं। आदेशों के अनुसार, प्रदर्शन, धरना, पुतला दहन या घेराव, लाठी-डंडे और धनुष-बाण जैसे किसी भी प्रकार के हथियार लेकर चलना, शांति भंग करने के इरादे से पांच या उससे अधिक लोगों का इकट्ठा होना, और जनसभा करना प्रतिबंधित किया गया है।

      Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
      Raftaar Chhattisgarh

      Related Posts

      रसोई गैस उत्पादन में 40 फीसदी वृद्धि, कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति 70 फीसदी तक बहालः केंद्र

      March 27, 2026

      पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

      March 27, 2026

      प. बंगाल में दो चरण 23 व 29 अप्रैल को व तमिलनाडु में 23 अप्रैल को वोटिंग, नतीजे 4 मई को

      March 15, 2026

      प्लेन क्रैश… ने इन दिग्गज नेताओं की जान ले ली

      January 28, 2026

      ओडिशा के राउरकेला में एक नौ-सीटर चार्टर प्लेन क्रैश,  पायलट समेत छह यात्री थे सवार

      January 10, 2026

      छत्तीसगढ़,गुजरात, केरल मध्यप्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 12 राज्यों में होगा एसआईआर

      October 27, 2025
      Editors Picks

      कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

      August 15, 2026

      कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

      August 15, 2026

      बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

      August 15, 2026

      KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

      August 14, 2026
      About Us
      About Us

      Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
      stop destination for local, national, and global news.
      Our dedicated team ensures you're always ahead
      with accurate and timely updates. Stay connected,
      Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
      We're accepting new partnerships right now.

      Our Picks

      कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

      August 15, 2026

      कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

      August 15, 2026

      बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

      August 15, 2026
      Important Pages
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Disclaimer
      © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.