Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
सड़क हादसे में आरक्षक की दर्दनाक मौत… अंबिकापुर(छत्तीसगढ़)। सूरजपुर पुलिस में पदस्थ 42 वर्षीय आरक्षक मसत्य राम पैकरा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बुधवार (17 सितंबर) दोपहर को ड्यूटी के लिए निकले आरक्षक की बाइक को लहपटरा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा और आरक्षक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उनकी मौत हो गई। यह मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। ड्यूटी के लिए निकले आरक्षक की राह में मौत जानकारी के अनुसार, आरक्षक मसत्य राम…
Bus पलटी, महिला की मौत, कई यात्री घायल जशपुर(छत्तीसगढ़)। जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर गाँव में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही एक राजधानी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं।गुरुवार को फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही एक राजधानी बस (क्रमांक CG 15 EF 5028) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, उसका शव बस के नीचे फंस गया। शव निकालने के प्रयास जारी हैं।हादसे…
Asia Cup – बहिष्कार की धमकी के बाद भी पाकिस्तान UAE के खिलाफ खेलने के लिए कैसे राजी हुआ? दुबई। भारत के खिलाफ मैच के दौरान ‘नो हैंडशेक’ विवाद के बाद पाकिस्तान ने आईसीसी से शिकायत की थी। अपनी शिकायत में पाकिस्तान ने कहा था कि ‘नो हैंडशेक’ में रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट की भूमिका थी। पाकिस्तान ने पाइक्रॉफ्ट को एशिया कप से हटाने की मांग आईसीसी से की थी और ऐसा न होने की स्थिति में एशिया कप से बहिष्कार करने की धमकी दी थी। बुधवार को दुबई में पाकिस्तान एशिया कप में यूएई के खिलाफ उतरी है। रेफरी पाइक्रॉफ्ट को…
FAKE कॉल सेंटर का भंडाफोड़,शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी जारी.. कोलकाता।महानगर में एक बड़े साइबर ठगी रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कोलकाता पुलिस के साइबर क्राइम थाना ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि उक्त फर्जी कॉल सेंटर से अमेरिकी नागरिकों को शिकार बनाया जा रहा था। इस मामले में एक अमेरिकी महिला ने अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई को घटना की सूचना दी थी। इसके बाद एफबीआई ने भारत के संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया, जिसके बाद मामले की जांच की शुरुआत हुई। कोलकाता पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी अभियान…
अमृतसर में 25 किलोग्राम से अधिक HEROIN बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब।अमृतसर में एक कथित मादक पदार्थ तस्कर के पास से 25 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह बरामदगी बुधवार रात बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान के दौरान की गई। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस के स्वापक-रोधी कार्यबल की संयुक्त टीम ने मोटरसाइकिल सवार इस व्यक्ति को रोका और उसके पास से 25.9 किलोग्राम हेरोइन के 23 पैकेटों से…
Uttarakhand: बादल फटने से मची तबाही, Chamoli के तीन गांवों में 10 लोग लापता उत्तराखंड के चमोली जिले में देर रात बादल फटने और मूसलाधार बारिश के कारण भयंकर तबाही मच गई। नंदानगर तहसील के अंतर्गत आने वाले तीन गांव – कुंतरी लगाफाली, सरपाणी और धुर्मा – सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इन गांवों में अचानक आई बाढ़ और मलबे के कारण कई मकान ढह गए और खेत-खलिहान तबाह हो गए हैं। हादसे में अब तक 10 लोगों के लापता होने की पुष्टि हुई है। प्रशासनिक रिपोर्ट के अनुसार, कुंतरी लगाफाली गांव में भारी मलबा आने से छह घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त…
भोपाल: City बसें ठप, e-buses पर टिकी उम्मीदें भोपाल(मध्यप्रदेश)। राजधानी का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम इन दिनों बदहाली से गुजर रहा है। पिछले एक साल में ढाई सौ से ज्यादा सिटी बसें बंद हो चुकी हैं। वर्तमान में 25 रूट में से केवल 95 बसें ही दौड़ रही हैं, जबकि 10 से अधिक रूट पूरी तरह ठप पड़े हैं। इसका सीधा असर आम जनता, खासकर महिलाओं, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों पर पड़ रहा है। रोजाना करीब 1 लाख लोग परेशान हो रहे हैं। ई-बसों को लेकर बढ़ी उम्मीदें नगर निगम का दावा है कि स्थिति को सुधारने के लिए जल्द ही 100…
बस दुर्घटना में बलरामपुर यात्री की मौत, नौ तीर्थयात्री घायल बलरामपुर(उत्तरप्रदेश)। तीर्थ यात्रा पर श्रद्धालुओं को लेकर निकली बस कोलकाता के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर हुगली जनपद के बशिबपुर गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। झारखंड के बासुकीनाथ से दर्शन करा कर कोलकाता जा रही बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में जनपद बलरामपुर के रामदेव मिश्र (45) पुत्र दीनानाथ मिश्र की मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में धनीराम (42), अब्दुल अजीम (45), लीलावती प्रजापति (55) निवासी गैड़ास बुजुर्ग, दयानंद (60) निवासी उतरौला, शांति देवी (72) निवासी बलरामपुर, केसरी नंदिनी (57) निवासी बलरामपुर, सरला प्रजापति…
पटना हाईकोर्ट का आदेश: कांग्रेस मोदी और मां का AI-video फौरन हटाए पटना। पटना हाईकोर्ट ने कांग्रेस को अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां का एआई वीडियो फौरन हटाने का आदेश दिया है।कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (एसीजे) पीबी बजंथरी ने यह आदेश विवेकानंद सिंह की याचिका पर दिया। इसमें कहा गया कि ऐसी सामग्रियों का प्रसार तुरंत रोका जाए और सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए।याचिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, एक्स, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को पार्टी बनाया गया है। चुनाव आयोग के वकील सिद्धार्थ प्रसाद ने न्यूज एजेंसी को बताया कि गांधी, फेसबुक, ट्विटर…
राजभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती रायपुर।राजभवन में आज विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल रमेन डेका एवं राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की। उन्होंने विश्वकर्मा जयंती की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना एवं राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।