Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
‘नरकंकाल’ का रहस्य और गहरा गया: दो और खोपड़ियां मिली बेंगलुरु।कर्नाटक के बहुचर्चित धर्मस्थल सामूहिक दफन मामले में रहस्य और भी गहरा गया है। मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) को गुरुवार को तलाशी अभियान के दौरान दो और मानव खोपड़ियां मिली हैं। इसके साथ ही पिछले दो दिनों में बरामद खोपड़ियों की कुल संख्या सात हो गई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में अधिकारियों ने इन मौतों के आत्महत्या से जुड़े होने की आशंका जताई है, जो मामले के शुरुआती दावों से बिल्कुल अलग है। एसआईटी सूत्रों के अनुसार, पुलिस,…
चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई! 474 राजनीतिक दलों पर कार्रवाई; रजिस्ट्रेशन रद्द… नई दिल्ली।चुनाव आयोग ने देश में गैर-मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने 474 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया है। चुनाव आयोग ने इससे पहले अगस्त महीने में भी बड़ी कार्रवाई की थी। इसमें महाराष्ट्र के 44 दल शामिल हैं। वहीं, 359 अन्य दलों के खिलाफ भी उन्हें सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे इन दलों को बड़ा झटका लगा है। चुनाव आयोग ने कुल 334 दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया था। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम,…
Garba controversy: भाजपा और Hindu संगठनों ने नवरात्रि में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग… भोपाल(मध्य प्रदेश)। प्रदेश में एक नया विवाद खड़ा हो गया है क्योंकि हिंदू संगठनों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP Leaders) के नेताओं के साथ मिलकर नवरात्रि (Navratri) से पहले गरबा पंडालों (Garba Pandals) में गैर-हिंदुओं के प्रवेश का विरोध किया है। इस फैसले ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में धार्मिक त्योहारों (Religious Festivals) को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। हिंदू समूहों ने गरबा आयोजकों को निर्देश दिया है कि वे प्रवेश द्वार पर भगवान विष्णु के वराह अवतार (Varaha Avatar) की…
Rain Alert News: 19 से 21 सितंबर तक इस राज्य में भारी बारिश की संभावना Rain Alert News: बिहार में मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने तत्काल चेतावनी जारी करते हुए अगले तीन घंटों के भीतर राज्य के 10 जिलों में भारी बारिश, तेज़ हवाएँ और बिजली गिरने का अनुमान जताया है। इसके अलावा, राज्य के 28 जिलों में 21 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस मानसून सीज़न में अब तक सामान्य से 30% कम बारिश दर्ज की गई है, जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश की…
New Railway rule: 1 अक्टूबर से आरक्षित टिकटों के लिए Aadhaar सत्यापन अनिवार्य New Railway rule: ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। अब तक जो नियम केवल तत्काल टिकटों पर लागू होता था, वह 1 अक्टूबर से सामान्य आरक्षित टिकटों पर भी लागू होगा। नए प्रावधान के अनुसार, आरक्षण खुलने के शुरुआती 15 मिनट में केवल वही यात्री टिकट बुक कर पाएँगे, जिनका आधार सत्यापन पूरा हो चुका होगा। यह सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर लागू होगी। रेलवे का मानना है कि इस…
BJP ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- ये धमाका नहीं केवल ड्रामा कर सकते हैं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर से दिल्ली के इंदिरा भवन ऑडिटोरियम में पीसी के माध्मम से वोट चोरी का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने इस दौरान चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा है। इस संबंध में अब भारतीय जनता पार्टी ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है। खबरों के अनुसार, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के आरोपों को लेकर बोल दिया कि पहले इन्होंने हाइड्रोजन बम की बात की, लेकिन धमाका करना इनके बस की बात नहीं…
PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब गांव-गांव तक,जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सुकमा। जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में प्रधानमंत्री सूर्याघर निःशुल्क बिजली योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया गया है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ आगामी दिनों में जिले के सभी विकासखंडों एवं गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा। विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मचारी ग्रामीणों को योजना से संबंधित समस्त…
महाराष्ट्र और कर्नाटक के विधानसभा क्षेत्रों में वोट चोरी हुए,राहुल गांधी ने भाजपा पर लगाया आरोप दिल्ली।कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने आज (गुरुवार) दिल्ली के इंदिरा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और एक बार फिर भाजपा पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने महाराष्ट्र और कर्नाटक के विधानसभा क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए वोट बढ़ाने का भी आरोप लगाया। इस बार, राहुल गांधी ने एक कॉल सेंटर के ज़रिए इस प्रक्रिया को अंजाम देने का गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वोट चोरी के लिए एक बड़े सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने…
नौकरी के नाम पर Medical छात्र से 11.50 लाख रुपये ठगे रायपुर(छत्तीसगढ़)। ऑनलाइन घर बैठे नौकरी के नाम पर एक मेडिकल छात्रा से साइबर ठगी हो गई। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों का पता नहीं चल पाया है। मेडिकल की पढ़ाई करने वाली छात्रा के वाट्सऐप पर घर बैठे ऑनलाइन नौकरी से कमाई करने का मैसेज आया। छात्रा ने उस मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर में संपर्क किया। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर टॉस्क दिया गया। शुरुआत में टॉस्क पूरा करने पर उन्हें 1850 रुपए मिले।…
शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों की सेवा समाप्ति रायपुर(छत्तीसगढ़)। राज्य शासन ने स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ दो अधिकारियों की सेवा समाप्ति कर दी है। ये अधिकारी साक्षरता मिशन प्राधिकरण में सहायक संचालक के पद पर कार्यरत थे। दोनों अधिकारी संविदा पर कार्यरत थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुमोदन के बाद राज्य शासन ने प्रशांत कुमार पाण्डेय और दिनेश कुमार टॉक की सेवा समाप्ति की है। मिशन संचालक का यह आदेश परिपत्र और छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के प्रावधानों के अनुसार जारी किया गया है। मिशन संचालक ने अपने आदेश में कहा है कि प्राधिकरण ने…