Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
कई जिला न्यायालयों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी,प्रशासनिक महकमें हड़कंप,सभी पहलुओं की जांच जारी… रायपुर।छत्तीसगढ़ में एक साथ कई जिला न्यायालयों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद प्रशासनिक महकमें हड़कंप मच गया। सरगुजा, जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव जिला कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से धमकी भेजी गई। राजनांदगांव के एक न्यायाधीश को भी इसी तरह का ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। धमकी की सूचना मिलते ही संबंधित जिलों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।…
CG : राज्य के 25 IAS और 5 IPS अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों में चुनाव ऑब्ज़र्वर नियुक्त रायपुर। आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 25 आईएएस और 5 आईपीएस अधिकारियों को देश के विभिन्न राज्यों में चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे चुनावी तैयारियों की समीक्षा, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, मतदान की प्रक्रिया, मतगणना और समग्र सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी…
प्लेन क्रैश… ने इन दिग्गज नेताओं की जान ले ली महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की आज, बुधवार को विमान हादसे में मौत हो गई. विमान मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुआ था. सुबह करीब 8 बजकर 45 मिनट के लगभग लैंडिंग करते वक्त क्रैश हो गया, जिसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई. अजित पवार से पहले भी कई बड़े नेताओं ने विमान क्रैश में अपनी जान गंवाई है. यहां जानें कब और किस नेता ने विमान क्रैश में जान गंवाई? संजय गांधी संजय गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे बेटे…
बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक, प्रस्ताव राज्यपाल को भेजा रायपुर। राज्य सरकार ने राज्यपाल रमेन डेका से विधानसभा का बजट सत्र आहूत करने का आग्रह किया है । इस आशय का एक प्रस्ताव स्पीकर रमन सिंह के जरिए आज राजभवन भेज दिया गया है। श्री डेका के खैरागढ़ प्रवास से लौटने के बाद आज शाम को अधिसूचना जारी करने की अनुमति दी जासकती है। सत्र को लेकर पिछले दिनों स्पीकर रमन सिंह और सीएम विष्णु देव साय के बीच बैठक हुई थी। इसके अनुसार बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक आहूत किया जा रहा है।…
नियम विरुद्ध फहराया तिरंगा,जनप्रतिनिधि बजाते रहे ताली… कोरबा/फुलसरी। देशभर में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी से लेकर राज्यों तक राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद व विधायक ने तिरंगा फहराया। लेकिन वनांचल क्षेत्र के ग्राम पंचायत फुलसरी में जनप्रतिनिधि ने उपेक्षा का शिकार हुए है। हर वर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर को नियमों को दरकिनार कर कार्यक्रम आयोजित करते हैं। हाई स्कूल परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी देखी गई।फुलसरी पंचायत के उपसरपंच ईश्वर दास महंत ने प्राचार्य पर आरोप लगाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि के…
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने मुख्य समारोह में किया ध्वजारोहण कोरबा/रायपुर।77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री के जनता के नाम संदेश का वाचन किया।इस अवसर पर महापौर नगर निगम कोरबा श्रीमती संजू देवी राजपूत कलेक्टर कुणाल दुदावत, एसपी सिद्धार्थ तिवारी , निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव सहित अन्य विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।
जिला कार्यालय में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया ध्वजारोहण कोरबा।जिला कार्यालय (कलेक्ट्रेट) कोरबा में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस की सभी अधिकारी कर्मचारी को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Republic Day 2026: प्रदेश के 11 अफसरों को वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किए जाने की घोषणारायपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने पुलिस, अग्निशमन, होमगार्ड एवं सिविल डिफेंस तथा करेक्शनल सर्विसेज (सुधारात्मक सेवा) के कुल 982 अधिकारियों एवं कर्मियों को उनके असाधारण साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए वीरता एवं सेवा पदकों से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। इसमें छत्तीसगढ़ के 11 अफसर शामिल हैं। घोषित पुरस्कारों में 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल), 101 विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक।तथा 756 सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं। वीरता पदक उन कर्मियों को प्रदान…
गणतंत्र दिवस सुरक्षा उपायों से रायपुर-दिल्ली उड़ानों पर असर,26 जनवरी तक उड़ानें रद्द रहेंगी रायपुर।गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था।सख्त कर दी गई है। इसका सीधा असर हवाई सेवाओं पर पड़ा है। एयर इंडिया ने 26 जनवरी तक रायपुर से दिल्ली और दिल्ली से रायपुर के लिए अपनी नियमित उड़ानें अस्थायी रूप से रद्द कर दी हैं। एयरलाइन के अनुसार, दिल्ली के एयरस्पेस में अतिरिक्त सुरक्षाप्रतिबंध लगाए गए हैं। इस वजह से, उड़ानों के संचालन में बदलाव किए गए हैं। रद्द की गई उड़ानों में फ्लाइट AI 1718 भी शामिल है, जो सुबह रायपुर से उड़ान भरती…
भारतमाला घोटाला… 40 करोड़ रुपये की गड़बड़ी में पटवारी शामिल।सरकारी ज़मीन को गलत तरीके से प्राइवेट ज़मीन बताया रायपुर। भारतमाला परियोजना के तहत, EOW और ACB ने 29 अक्टूबर 2025 को 3 लोक सेवकों को भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में गिरफ्तार किया। शनिवार को ईओडब्ल्यू एसीबी ने भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में 3 पटवारियों के खिलाफ 500 पेज का प्रथम पूरक चालान कोर्ट में पेश किया गया है।तीनों पटवारियों ने लगभग 40 करोड़ का आर्थिक नुकसान शासन को पहुंचाया है। इन 3 पटवारियों में दिनेश पटेल, लेखराम देवांगन और बसंती धृतलहरे का नाम शामिल है। भारतमाला परियोजना में मुआवजा…