Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
छत्तीसगढ़-झारखंड राज्य सीमा में बस हादसा,5 लोगों की मौत कई घायल छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। ओरसा घाटी में एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, हादसे में कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा झारखंड के लातेहार जिले में हुआ है। बस में सवार सभी यात्री पिपरसोत गांव के निवासी बताए जा रहे हैं, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए झारखंड जा रहे थे। यात्रा के दौरान घाटी क्षेत्र में बस…
नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, ये रही वजह! बीजापुर। सरकार जहां एक ओर सुशासन के दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की कार्रवाई से गरीब और असहाय परिवारों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड के पीछे वन भूमि पर बने 100 से अधिक मकानों को जिला प्रशासन ने जेसीबी से ढहा दिया। इस कार्रवाई के विरोध में प्रभावित परिवारों ने विधायक विक्रम मंडावी के नेतृत्व में नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई करीब एक माह पहले की गई थी। तोड़े गए मकानों में नक्सल प्रभावित परिवारों के…
NH-43 पर बेलाघाट के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर.. जशपुर।रविवार को जिले में एक भयानक सड़क हादसा हुआ। कांसाबेल थाना क्षेत्र में NH-43 पर बेलाघाट के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह से बर्बाद हो गई, और उसमें सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और गाड़ी में फंस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, कार (नंबर CG 14 MU 0838) कांसाबेल की ओर जा रही थी। उसी समय, जशपुर से आ रहा एक…
छत्तीसगढ़ में पहली कार्रवाई, रेप करने वाले के मकान पर चलेगा बुलडोजर… रायपुर। नौ वर्ष की मासूम के साथ रेप करने वाले अधेड़ के मकान पर अगले दो-तीन दिनों में बुलडोजर से जमींदोज किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे ने स्वयं गुरुवार को राजातालाब पहुंच कर इस संबंध में नोटिस चस्पा कराया ।मुर्रा का लालच देकर अपने घर ले जाता था। वहां उसके साथ गलत काम करता और किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था । डर के कारण बच्ची चुप रही। परिजनों के अनुसार, 7 जनवरी से 12 जनवरी के बीच आरोपी ने कई बार बच्ची के साथ…
हाई कोर्ट का आदेश: अमित शांडिल्य बनेंगे डीआईजी जेल,तिग्गा का प्रमोशन रद्द बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने आदेश दिया है कि अमित शांडिल्य को जेल उप महानिरीक्षक के पद पर बहाल किया जाए। इस आदेश से एस.एस. तिग्गा को दिया गया प्रमोशन भी रद्द हो गया है। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि अमित शांडिल्य का नाम डीआईजी जेल के पद के लिए वरिष्ठता और पात्रता सूची में सबसे ऊपर था। इसके बावजूद, उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया और एस.एस. तिग्गा को प्रमोशन दे दिया गया। कोर्ट ने इसे सेवा नियमों का उल्लंघन माना। कोर्ट…
KORBA : नागिन झोरखी इलाके में युवती की निर्मम हत्या कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां 25 वर्षीय रानू साहू की अज्ञात हमलावर द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई।मृतका रानू साहू, पिता रामकुमार साहू, घटना के समय घर में अकेली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7:00 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,…
ज्वेलर्स व कपड़ा दुकान में सेंधमारी,एक करोड़ रुपये कीमत का समान पर राजिम। गोबरा-नवापारा थाना क्षेत्र में कल रात चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। रात करीब 2 बजे अज्ञात चोरों ने कमलेश ज्वेलर्स और उत्तम चंद संतोष कुमार कपड़ों की दुकान में सेंध लगाई। इस घटना का पता आज सुबह तब चला जब दुकानदारों ने अपनी दुकानें खोलीं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।चोर ज्वेलर्स की दुकान से लगभग 90 ग्राम सोना, लगभग 40 किलोग्राम चांदी और 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, चोरी हुए सामान की कुल कीमत लगभग 1…
आईपीएल 2026 : RCB रायपुर क्रिकेट स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाने पर विचार,दो मैच होने की उम्मीद रायपुर। IPL 2026 सीज़न मार्च में शुरू होने वाला है, और क्रिकेट फ़ैंस बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे हैं। हालांकि, IPL 2025 की चैंपियन टीम RCB के मैचों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुई एक घटना के बाद, फ़्रेंचाइज़ी ने अपना होम ग्राउंड बदलने पर विचार किया। अब, रिपोर्ट्स के मुताबिक, RCB के सभी मैच मुंबई और रायपुर में खेले जाएंगे। इसका मतलब है कि RCB बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक भी…
रकबा सुधार एवं ऑनलाइन मैपिंग में लापरवाही, हल्का पटवारी निलंबित रायपुर/कोरबा ।कृषकों के रकबा सुधार एवं ऑनलाइन मैपिंग में लापरवाही बरतने के मामले में कोरबा जिले के पटवारी हल्का क्रमांक 3 की पटवारी श्रीमती कामिनी कारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्य की मॉनिटरिंग में उदासीनता बरतने के कारण तहसीलदार हरदीबाजार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर की गई है। गौरतलब है कि जिला प्रशासन कोरबा को यह शिकायत मिली कि जिले के पटवारी हल्का क्रमांक 03, राजस्व निरीक्षक मंडल तिवरता, तहसील हरदीबाजार…
सोनपुरी : चंद्रवंशीय कंवर राठिया समाज की बैठक में नशामुक्ति और फिजूलखर्ची पर दिया बल सोनपुरी/कोरबा।अखिल भारतीय श्री चंद्रवंशीय कंवर समाज सोनपुरी के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद राठिया जी की गरिमामयी उपस्थिति में संयुक्त मंडल परिचय, चर्चा एवं समाज कल्याण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाज के समस्त क्षेत्रवासियों को सामाजिक नियमों एवं मर्यादाओं का कड़ाई से पालन करने हेतु अवगत कराया गया। बैठक के दौरान प्रस्तुत किए गए सभी नियमों एवं प्रस्तावों को समाज के सदस्यों द्वारा विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में प्रमुख निर्णय एवं चर्चा बिंदु इस बैठक में निम्ननुसार समाज के क्षेत्रीय पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी,…