Author: Raftaar Chhattisgarh

खनिज प्रभावित क्षेत्र छाल मुख्य मार्ग पर होगा पक्की सड़क का निर्माण, हाटी से पुरुंगा तक बनेगी नई मुरूम सड़क लगभग 22 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार, सीएसआर एवं डीएमएफ मद के संयुक्त सहयोग से होगा निर्माण कार्य रायगढ़। रायगढ़ जिले के खनिज प्रत्यक्ष उत्खनन से प्रभावित क्षेत्र छाल सहित आसपास के अंचलों में सड़क अधोसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। लगभग साढ़े चार-पांच किलोमीटर लंबे छाल मुख्यमार्ग के पक्कीकरण के लिए करीब 22 करोड़ रुपए की कार्ययोजना तैयार की गई है। यह निर्माण कार्य जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद…

Read More

RAIGARH : इंटर स्टेट क्रिकेट सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्यवाही, करोड़ों के ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा का खुलासा कोलकाता के होटल में रायगढ़ पुलिस की रेड में 5 नामी क्रिकेट सटोरी के साथ उनके 2 साथी गिरफ्तार रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर जिले में लगातार जुआ-सट्टा, अवैध शराब और देह व्यापार पर लगातार कार्यवाही की जा रही है । वहीं वर्तमान में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप में सट्टा लगाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रखते हुए हाल ही में क्रिकेट सट्टा में संलिप्त दो सटोरियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा…

Read More

समय-सीमा बैठक : डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों को मार्च तक पूर्ण कराने निर्देश कोरबा।कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज पीएमजीएसवाय, लोक निर्माण विभाग, पीडब्ल्यूडी-सेतु के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत सड़क, पुल-पुलिया, भवन के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि बारिश आने से पूर्व स्वीकृत सड़कों, भवनों के कार्यां में प्रगति लाते हुए समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। कलेक्टर ने पीएम जनमन अंतर्गत पीवीटीजी क्षेत्रों में निर्माणाधीन सड़कों सहित अन्य कार्यां में प्रगति लाने के निर्देश देते हुए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने काम लेकर कार्य में रूचि नहीं ले रहे ठेकेदारों के विरूद्ध…

Read More

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित कोरबा।“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत बोर्ड परीक्षा एवं आगामी होली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा प्रतीक चतुर्वेदी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा के सभागार कक्ष में डीजे संचालकों एवं होली सामग्री विक्रेताओं की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई। बैठकों में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान विद्यार्थियों के अध्ययन में किसी प्रकार…

Read More

दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल बिलासपुर। गुरुवार शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कोटा रोड के पास हुआ, जो रतनपुर थाना इलाके में आता है। आमने-सामने की टक्कर जानकारी के मुताबिक, कोटा रोड पर तेज रफ्तार से जा रही दो मोटरसाइकिलों में अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मोटरसाइकिलें चकनाचूर हो गईं। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भीड़…

Read More

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा:प्रत्येक पाली प्रारंभ होने के दो घंटे पूर्व परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य 22 फरवरी को दो पाली में आयोजित होगी परीक्षा, 15 मिनट पूर्व केंद्र का मुख्य द्वार कर दिए जाएंगे बंद पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने आयोजित हुई विस्तृत ब्रीफिंग संचालन प्रक्रियाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की दी गई जानकारी रायगढ़। लोक सेवा आयोग छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को दो पालियों में किया जाएगा। रायगढ़ में परीक्षा के लिए 14 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां कुल 3515 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा के सुव्यवस्थित…

Read More

20-21 फरवरी को राज्यपाल रमेन डेका का रायगढ़ दौरा रायगढ़। प्रदेश के राज्यपाल श्री रमेन डेका 20 एवं 21 फरवरी को रायगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार वे 20 फरवरी को शाम 6.30 बजे महासमुंद से प्रस्थान कर रात्रि 8.30 बजे रायगढ़ सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। 21 फरवरी शनिवार को प्रातः 9.30 बजे राज्यपाल डेका सर्किट हाउस, रायगढ़ से आर्ष गुरुकुल आश्रम, तुरंगा (पुसौर) के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रातः 10 बजे वे “स्वामी श्रद्धानंद बलिदान महोत्सव एवं राष्ट्र रक्षा महायज्ञ” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के उपरांत राज्यपाल बिलासपुर के…

Read More

पोस्ट ऑफिस में नौकरी का झांसा देकर 52 युवाओं से 2.34 करोड़ रुपये की ठगी छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर चल रहे एक बड़े ठगी रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस कमिश्नरेट सेंट्रल जोन अंतर्गत सिविल लाइंस थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पोस्ट ऑफिस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 52 बेरोजगार युवक-युवतियों से करीब 2.34 करोड़ रुपए की ठगी की। फर्जी कंपनियों के जरिए चल रहा था ठगी का खेल पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने माइक्रो फाइनेंस के नाम से…

Read More

RPF ने बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई , चार अलग-अलग मामलों में कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए गए बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान- ‘ऑपरेशन यात्री सुरक्षा’, ‘ऑपरेशन रेल सुरक्षा’ और ‘ऑपरेशन नार्कोस’- के अंतर्गत मात्र 24 घंटे के अंदर चार अलग-अलग मामलों में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान रेल संपत्ति की सुरक्षा, यात्री सामान की चोरी की रोकथाम तथा प्रतिबंधित मादक पदार्थों, अवैध शराब एवं अन्य अवैध वस्तुओं के…

Read More

स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में खेल भावना का उत्साह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी रहे मुख्य अतिथि कोरबा। प्रेस क्लब कोरबा के तत्वाधान में आयोजित स्वर्गीय केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 खेल प्रेमियों के उत्साह और युवा ऊर्जा के बीच गरिमामय वातावरण में संपन्न हो रही है। प्रतियोगिता में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। केशव मेहता जी के आदर्शों को आगे बढ़ा रहा है प्रेस क्लब – गोपाल मोदी प्रेस क्लब कोरबा के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय केशव लाल…

Read More