Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
धरमजयगढ़ के पुरूंगा में 35 हेक्टेयर में मक्का एवं 10 हेक्टेयर में उड़द की खेती,कलेक्टर चतुर्वेदी पहुंचे ग्राम पुरूंगा किसानों की आय वृद्धि के लिए कलेक्टर ने कृषि विभाग को वैकल्पिक फसलों हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश रायगढ़। जिले के खनिज उत्खनन से प्रभावित क्षेत्रों एवं सुदूर वनांचल विकासखंड धरमजयगढ़, लैलूंगा, घरघोड़ा, तमनार के साथ-साथ मैदानी क्षेत्र रायगढ़, पुसौर और खरसिया के किसानों को आर्थिक रूप से अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन सक्रिय है। ग्रीष्मकालीन धान के स्थान पर लाभकारी एवं वैकल्पिक फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कृषि विभाग…
सदन से लेकर सड़क तक एक साथ मुद्दे उठाकर माहौल बनाने की तैयारी; और PCC की जॉइंट मीटिंग में होगा मंथन रायपुर । विधानसभा घेराव व बजट सत्र की तैयारियों पर चर्चा विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 23 फरवरी को राजीव भवन में होगी। इस दौरान पीसीसी के वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी में सदन और सड़क में एक साथ उठाने वाले मुद्दों पर मंथन होगा। सदन में सरकार के खिलाफ लाए जाने वाले स्थगन प्रस्ताव से लेकर विभिन्न चर्चाओं के लिए विधायकों को टास्क सौंपे जाएंगे। इधर विधायक दल और संगठन के नेताओं…
कवासी लखमा कुछ शर्तों के साथ बजट सेशन में शामिल हो सकेंगे, विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने दी इजाज़त
कवासी लखमा कुछ शर्तों के साथ बजट सेशन में शामिल हो सकेंगे, विधानसभा स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने दी इजाज़त रायपुर ।छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने शर्तों के साथ कोंटा विधायक कवासी लखमा को विधानसभा के बजट सत्र में भाग लेने की अनुमति दे दी है। डॉ. सिंह ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दो टूक कहा कि यदि शर्तों का उल्लंघन हुआ, तो अनुमति तुरंत निरस्त होगी।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक लखमा प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार किए गए थे। वे पिछले सालभर रायपुर स्थित सेंट्रल जेल में निरुद्ध रहे। उन्हें गत 3 फरवरी…
कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव… BJYM कार्यकर्ताओं ने लगाए कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे कांग्रेस पार्टी भारत की वैश्विक छवि धूमिल करने का प्रयास कर रही है – टिकारिहा रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्मनाक, अमर्यादित एवं अभद्रतापूर्ण कृत्य के विरोध में शनिवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकारिहा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन का घेराव किया। लगभग 2 हजार की संख्या में पहुँचे भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके पूर्व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को…
निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश दुर्ग। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। राजस्व वसूली को लेकर उन्होंने राजस्व अधिकारी आर. के. बोरकर, सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंग यादव एवं राजस्व अमले की टीम को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्हें स्पष्ट कहा गया है कि बड़े बकायादारों द्वारा टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में सीधे कुर्की कीकार्रवाई की जाएगी। आयुक्त के निर्देश परराजस्व विभागने लंबे समय से बकाया टैक्स नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली है। इन बकायादारों से लाखों से लेकर…
बिलासपुर हवाई सेवा पर केंद्र का हलफनामा नहीं आया, 25 को फिर सुनवाई बिलासपुर।बिलासपुर में घरेलू हवाई सेवा को लेकर चल रही कानूनी जंग में शुक्रवार को फिर सुनवाई हुई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अगली तारीख 25 फरवरी तय कर दी है।सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश डिप्टी सॉलिसिटर जनरल रामाकांत मिश्रा ने अदालत को बताया कि उनका शपथपत्र अभी प्रक्रिया में है और जल्द दाखिल किया जाएगा।एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि निर्देशानुसार नोटाम ( नोटिस टू एयरमेन) जारी कर दिया गया है। यह 16 फरवरी 2026 को ईमेल के जरिए…
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियानः मतदाता सूची का किया गया अंतिम प्रकाशन 8,42,695 मतदाता पंजीकृत, राजनीतिक दलों को सौंपी गई निर्वाचक नामावली रायगढ़।भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के दिशा-निर्देशों एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मयंक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर निर्वाचक नामावलियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर आज जिला कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिले के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की एक-एक प्रतियां तथा फोटो रहित मतदाता सूची की पीडीएफ निःशुल्क प्रदान की गई।बैठक…
युवक की हत्या का खुलासा, खरसिया पुलिस ने आरोपी को रायगढ़ से दबोचा,साथी फरार रायगढ़ । खरसिया पुलिस ने मौहापाली (खरसिया) में युवक शिव प्रसाद पटेल की मारपीट कर आग से जलाकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कल एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल दूसरा आरोपी अब भी फरार है जिसकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को चपले निवासी शिव प्रसाद पटेल (36 वर्ष) अपने मामा के घर मौहापाली गया हुआ था, जहां रात में वह मामा के…
कलेक्टर ने रेलवे स्टेशन पुनर्विकास कार्य का किया निरीक्षण, 30 जून तक काम पूरा करने के दिए निर्देश रायगढ़।कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के लिए एक विशेष समीक्षा बैठक की और निर्माण स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर चल रहे एक-एक कार्य का अवलोकन किया और निर्माण की गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान कार्यों की गति धीमी पाए जाने पर कलेक्टर ने अधिकारियों के प्रति अपनी असहमति जताई और निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य आगामी 30 जून तक अनिवार्य रूप से पूरे कर…
एआई समिट में नग्न प्रदर्शन कांग्रेस की भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश : देव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने नई दिल्ली में आहूत एआई समिट के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए नग्न प्रदर्शन को भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा है कि राहुल गांधी राजनीति के एक नए निचले स्तर पर गिर गए हैं, जहाँ उन्होंने कथित तौर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजनीतिक पोस्टर लेकर दुनिया के सबसे बड़े ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ में निर्वस्त्र होने का निर्देश दिया। कहा कि यह प्रदर्शन कांग्रेस के…