Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » Politics
    Politics

    सदन से लेकर सड़क तक एक साथ मुद्दे उठाकर माहौल बनाने की तैयारी; और PCC की जॉइंट मीटिंग में होगा मंथन

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhFebruary 21, 2026Updated:February 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सदन से लेकर सड़क तक एक साथ मुद्दे उठाकर माहौल बनाने की तैयारी; और PCC की जॉइंट मीटिंग में होगा मंथन

    रायपुर । विधानसभा घेराव व बजट सत्र की तैयारियों पर चर्चा विधानसभा के बजट सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक 23 फरवरी को राजीव भवन में होगी। इस दौरान पीसीसी के वरिष्ठ नेताओं की भी मौजूदगी में सदन और सड़क में एक साथ उठाने वाले मुद्दों पर मंथन होगा। सदन में सरकार के खिलाफ लाए जाने वाले स्थगन प्रस्ताव से लेकर विभिन्न चर्चाओं के लिए विधायकों को टास्क सौंपे जाएंगे। इधर विधायक दल और संगठन के नेताओं की संयुक्त बैठक में आगामी सप्ताह होने वाले विधानसभा घेराव को लेकर भी रणनीति तय की जाएगी।

    प्रदेश में हावी ज्वलंत मुद्दों को सदन में किस माध्यम से उठाया जाए, इस पर भी अंतिम निर्णय लिया जाएगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बजट सत्र की रणनीति के अलावा एआईसीसी द्वारा सौंपे गए कार्यक्रमों को पूरा करने पर चर्चा होगी। इनमें विधानसभा घेराव को लेकर अब तक ठोस निर्णय नहीं हो पाया है। विधानसभा भवन नवा रायपुर में शिफ्ट होने के बाद घेराव को लेकर भारी मशक्कत करनी पड़ेगी। इस वजह से भी नए सिरे से रणनीतियों पर रायशुमारी होगी। भीड़ के साथ नवा रायपुर पहुंचना आसान नहीं होगा। इस लिहाज से भी प्रतीकात्मक विरोध का निर्णय लिया जा सकता है।एआईसीसी ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रदेश कांग्रेस संगठन को विधानसभा का घेराव करने का टास्क सौंपा है। इसके बावजूद इस आंदोलन में पीसीसी राज्य स्तर के अन्य मुद्दों को शामिल कर माहौल बनाने पर जोर दे रही है। इधर बजट सत्र में भी इस बार ज्वलंत मुद्दों को लेकर सरकार की घेराबंदी की तैयारी है। विधायक दल की बैठक में चर्चा के साथ स्थगन के मुद्दे तय किए जाएंगे। धान खरीदी में अव्यवस्था, लाखों किसानों के धान बेचने से वंचित होने से लेकर टोकन समेत अन्य गतिविधियों को लेकर लगभग सभी विधायकों ने अपने क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया है । सहमति बनी तो धान खरीदी पर स्थगन प्रस्ताव लाने पर सहमति बनाई जा सकती है। इसके अलावा कुछ अन्य मुद्दों को विभिन्न माध्यमों से उठाने पर चर्चा होगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.