Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » CHHATTISGARH
    CHHATTISGARH

    कई जिला न्यायालयों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी,प्रशासनिक महकमें हड़कंप,सभी पहलुओं की जांच जारी…

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhJanuary 28, 2026Updated:January 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कई जिला न्यायालयों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी,प्रशासनिक महकमें हड़कंप,सभी पहलुओं की जांच जारी…

    रायपुर।छत्तीसगढ़ में एक साथ कई जिला न्यायालयों को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद प्रशासनिक महकमें हड़कंप मच गया। सरगुजा, जगदलपुर, धमतरी और राजनांदगांव जिला कोर्ट को ई-मेल के माध्यम से धमकी भेजी गई। राजनांदगांव के एक न्यायाधीश को भी इसी तरह का ई-मेल मिलने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। धमकी की सूचना मिलते ही संबंधित जिलों की सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें कोर्ट परिसरों में पहुंचीं। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर, हैंड-हेल्ड स्कैनर और अन्य आधुनिक उपकरणों से सघन जांच की गई। हालांकि जांच के दौरान किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।पुलिस ने कोर्ट को खाली कराया एहतियातन कुछ समय के लिए कोर्ट परिसरों में आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया गया। वकीलों, कर्मचारियों और न्यायालय में मौजूद लोगों को सुरक्षा निर्देशों के तहत बाहर निकाला गया। हालांकि शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

    क्या है पूरा मामला

    जानकारी के अनुसार, सरगुजा जिला कोर्ट के जज को ई-मेल के माध्यम से धमकी दी गई। इसमें कहा गया कि आज यानी बुधवार के दिन कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। मेल देखते ही उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी संबंधित थाने में दी। जानकारी मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी और बम और डॉग स्क्वायड के साथ टीम कोर्ट परिसर में पहुंची।पुलिस के अनुसार, धमकी ई-मेल के सोर्स और भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है। ई-मेल किस सर्वर से भेजा गया, आईपी एड्रेस क्या है और इसके पीछे कोई संगठित साजिश है या सिर्फ अफवाह फैलाने की कोशिश—इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही धमकी की सच्चाई और इसके पीछे के मकसद का खुलासा हो सकेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    CG : यूसीसी पर समिति की पहली बैठक 24 को

    July 19, 2026

    सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

    May 3, 2026

    कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

    April 30, 2026

    चिकित्सकीय रिपोर्ट में हाथी की करंट लगने से मौत, एक ग्रामीण गिरफ्तार

    March 15, 2026

    16 मार्च को ट्रेड डील के विरोध में संसद घेरेगी छग यूथ कांग्रेस

    March 14, 2026

    बजट सत्र: LPG सिलेंडर की कमी का मुद्दा सदन में गूंजा और विपक्ष ने किया हंगामा

    March 12, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.