Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त शिवाय हॉस्पिटल अंचलवासियों को समर्पित,7 मार्च को शुभारंभ कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है। 100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य संस्था शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 07 मार्च 2026, शनिवार को अंचलवासियों के लिए किया जाएगा। शुभारंभ से पूर्व डॉ. दिविक मित्तल एवं उनकी टीम ने तिलक भवन स्थित कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अस्पताल की सुविधाओं एवं उद्देश्य की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि अस्पताल का मुख्य लक्ष्य क्षेत्रवासियों को…
कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर आठ घण्टे उरगा-कुदमुरा मार्ग जाम,अपर कलेक्टर के लिखित आश्वासन के बाद बनी सहमति कोरबा। वनांचल क्षेत्र के तौलीपाली,मदवानी, कलगामार ,बताती और कोलगा वेस्ट में कोल ब्लॉक नीलामी की प्रक्रियाधीन हैं।कोल ब्लॉक नीलामी के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए चचिया मोड़ में सुबह 10 बजे से उरगा-कुदमुरा मार्ग पर चक्का जाम कर दिया सड़क पर बैठ कर शांतिपूर्ण से आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है।उरगा से कुदमुरा की ओर जाने वाले कोरबा,जांजगीर-चांपा, रायगढ़ जशपुर खरसिया की ओर जाने वाले लोग जाम में फंस गए। गांव…
कापू के विजय शर्मा को जिला कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” में मिली अहम जिम्मेदारी रायगढ़।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी सबसे पहले अपने संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रही है, इसके तहत जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं और अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। रायगढ़ जिले के ग्रामीण में नई टीम के विस्तार के दौरान इस बार कापू तहसील से एक तेजतर्रार चेहरे विजय शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पहले ही “संगठन सृजन अभियान” में बड़े बदलाव के संकेत दिए…
तौलीपाली कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, उरगा-कुदमुरा मार्ग किया जाम कोरबा। जिले के वनांचल क्षेत्र के तौलीपाली में कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर ग्रामीणों ने उरगा-कुदमुरा मार्ग को जाम कर दिया। कोल ब्लॉक नीलामी को लेकर धरना प्रदर्शन और चक्का जाम जारी है। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई है। ग्रामीणों की मांग है कोल ब्लॉक नीलामी की प्रक्रिया रदद् की जावे।और क्षेत्र में कोल ब्लॉक से खनन न किया जावे।पिछले एक साल से ग्रामीण इस प्रक्रिया का विरोध करते आरहे है।लेकिन क्षेत्र में हवाई एवम ड्रोन सर्वे को देख ग्रामीण का गुस्सा फूटा और आसपास…
अपराधों से तौबा कर ले बदमाश, अन्यथा पुलिस करेगी कठोर कार्रवाई-एसएसपी शशि मोहन सिंह पुलिस कार्यालय में 100 से अधिक निगरानी, गुण्डा और आदतन बदमाशों की परेड, एसएसपी ने दी अंतिम चेतावनी थानों के रिकॉर्ड में दर्ज गुंडा, निगरानी और संदिग्ध बदमाशों को सुधार का अवसर, अपराध छोड़ने के स्पष्ट निर्देश रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आदतन अपराधियों को अपराध की दुनिया से दूर कर मुख्यधारा में जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज शहर के 100 से अधिक निगरानी बदमाशों, गुंडा तत्वों, सजायाफ्ता एवं संदिग्ध…
KORBA: दो आदतन अपराधियों को एक वर्ष के लिए जिला बदर आदतन अपराधी अंचल अग्रवाल तथा संजय पावले को किया गया जिला बदर कोरबा।जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने आज दो महत्वपूर्ण और कठोर दण्डात्मक कार्रवाइयाँ की हैं। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 3 एवं 5 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए आदतन अपराधी अंचल अग्रवाल तथा संजय पावले को एक वर्ष की अवधि के लिए कोरबा तथा नौ सीमावर्ती जिलों की…
जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ रायगढ़।महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ के निर्देशानुसार “निश्चय” कार्यक्रम के अंतर्गत बंदियों के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जेल अधीक्षक जी.एस. शोरी की उपस्थिति में हुआ।कार्यक्रम में 490 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य बंदियों को सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना एवं उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। प्रशिक्षित योगाचार्य राजेश कन्नोजिया द्वारा बंदियों को योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। शिविर के दौरान सूर्य नमस्कार,…
महिला थाना के दुष्कर्म व पॉक्सो प्रकरण में आरोपी को आजीवन कारावास की सजा रायगढ़। महिला थाना रायगढ़ में दर्ज दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर प्रकरण में माननीय न्यायालय ने आरोपी को आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। माननीय न्यायाधीश श्री देवेंद्र साहू, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एफटीसी (पॉक्सो एक्ट) जिला रायगढ़ के न्यायालय में आज दिनांक 25 फरवरी 2026 को महिला थाना रायगढ़ में दर्ज पहले अपराध क्रमांक 01/2025 धारा 65(2), 137(2) भारतीय न्याय संहिता तथा धारा 5(ड), 6 पॉक्सो एक्ट के आरोपी सूरज निषाद पिता हेम कुमार निषाद उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम जतरी मांझापारा थाना…
यौन उत्पीड़न मामला : फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद, दो महिला स्टाफ को 7-7 साल की सजा हाईकोर्ट ने पलटा निचली अदालत का फैसला बिलासपुर। कोरिया जिले के ज्योति मिशन स्कूल यौन उत्पीड़न मामले में निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट ने पलट दिया है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने निचली अदालत द्वारा आरोपियों को दोषमुक्त किए जाने के फैसले को त्रुटिपूर्ण बताते हुए स्कूल के फादर जोसेफ धन्ना स्वामी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही घटना को छिपाने वाली दो महिला स्टाफ को भी 7-7 साल कारावास…
विधानसभा बजट सत्र: कांग्रेस विधायकों ने सीएसआर फंड में मंत्री को घेरा मंत्री के जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा-कलेक्टर पर कंट्रोल नहीं तो मंत्री होने का क्या औचित्य रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सीएसआर फंड में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर मंत्री के नकारात्मक जवाब पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब कलेक्टर को निर्देशित नहीं कर सकते, कंट्रोल नहीं कर सकते तो मंत्री होने का क्या औचित्य है? विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने सीएसआर फंड…