Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
भाजपा की Rajya Sabha प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया रायपुर। भारतीय जनता पार्टी(BJP) द्वारा राज्यसभा चुनाव(Rajya Sabha) के लिए घोषित प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा (Smt. Laxmi Verma)ने गुरुवार के गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में छत्तीसगढ़ विधानसभा भवन(Chhattisgarh Legislative Assembly) में निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले श्रीमती वर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) स्थित ‘स्मृति मंदिर’ पहुँचकर भाजपा के पितृपुरुषों डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी, राजमाता विजयाराजे सिंधिया तथा कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। भाजपा के महिला सशक्तीकरण के…
पीडब्ल्यूडी मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस… आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सड़को को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों को नही है कोई चिन्ता, कोरबा।सरकारों द्वारा विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हक़ीक़त कुछ और ही होती है।रामपुर विधानसभा आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहाँ के ज्यादातर आदिवासी निवासरत हैं। शहरों को करोड़ो रूपये से चमक दमक से चमकाया जा रहा है लेकिन गाँवों की समस्याएं छिप जाती है, यहाँ आज भी सड़क, बिजली और स्वास्थ्य इत्यादि मूलभूत सुविधाओं से वहाँ के निवासी वंचित हैं। हम बात कर रहे है कुदमुरा -मदवानी मार्ग की।यह रामपुर विधानसभा क्षेत्र की एक मात्र ऐसी…
धान उपार्जन केंद्र आ धमका हाथी,प्रभारी की हुई मौत.. कोरबा।जिले के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में जंगली हाथी ने केंद्र में रखे धान को खाया और हाथी के इस हमले में धान खरीदी केंद्र प्रभारी की मौके पर मौत हो गई है।,मृतक का नाम राजेश सिंग है। वह रजगामार निवासी था। मिली जानकारी के कुदमुरा धान उपार्जन केंद्र में एक हाथी अचानक आ धमका।और धान को खा रहा था इसी दौरान हाथी ने राजेश सिंग पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह होली के दिन धान उपार्जन केंद्र में रखे धान की रखवाली पति-पत्नि…
समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समर्पित-ABVP दीपका दीपका/कोरबा।होली अक्सर चमक-दमक से मनाई जाती है, लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) दीपका के कार्यकर्ताओं ने एक बेहतरीन मिसाल कायम की है। इस साल, ABVP के SFS (स्टूडेंट्स फॉर सेवा)आयाम के ज़रिए, दूर-दराज के पहाड़ी इलाकों में रहने वाले ज़रूरतमंद और बेसहारा लोगों के साथ होली मनाई गई। ABVP दीपका के SFS चीफ रोहित यादव ने बताया कि इस सेवा का मुख्य मकसद युवाओं को नशे की लत और त्योहारों में फिजूलखर्ची से दूर रहने और सामाजिक समरसता जोड़ना था। पहाड़ी इलाकों में…
महिलाओं को प्राथमिकता देना भाजपा की नीति का हिस्सा है – लक्ष्मी वर्मा श्रीमती वर्मा ने राज्यसभा सांसद उम्मीदवार बनाने पर केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का माना आभार रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा ने मंगलवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी नेतृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। श्रीमती वर्मा ने इसे एक सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान बताते हुए कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जहाँ सामान्य परिवार की बेटी को देश के उच्च सदन तक पहुँचने का अवसर मिलता है।…
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएँ रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कामना की है कि यह उल्लास, उमंग और आत्मीयता का महापर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को सशक्त बनाने का अवसर है। यह पर्व समाज में समरसता, सद्भाव और एकता की भावना को…
जीरो टॉलरेंस की रणनीति;ड्रोन से हुड़दंगियों पर पैनी नजर, अगले 48 घंटे अलर्ट मोड पर पुलिस रायगढ़।जिले में बीते पिछले 24 घंटे से होली ड्यूटी में पुलिस जवान तैनात है, कल होलिका दहन शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ है । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुलिस ने रेस्पॉन्स टाइम तेज करने नया मैकेनिज्म तैयार कराया है, उनके निर्देशन पर व्हाटसग्रुप ग्रुप तैयार किया गया है जिसमें शहर के सभी पुलिस अधिकारी/पेट्रोलिंग जवान जुड़े हैं, इस ग्रुप में थानाक्षेत्र में अगले 48 घंटों के लिए सक्रिय ड्रोन कैमरे और शहर के सीसीटीवी कैमरों को पुलिस पेट्रोलिंग अपने लाइव लोकेशन के…
रायपुर प्रेस क्लब के होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” मुख्यमंत्री हुए शामिल होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह “रंगोत्सव” एवं “महामूर्ख सम्मेलन 2026” में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का पावन अवसर भी है। यह पर्व हमें छोटी-छोटी अनबन और गिले-शिकवे भुलाकर नए सिरे से संबंधों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।…
कोरबा में होली एवं रमज़ान ईद पर्व पर प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट;निकाला फ्लैग मार्च कोरबा। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह हाई अलर्ट है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल,और पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर सहित समस्त राजपत्रित अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिला मुख्यालय तथा सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, पैदल और वाहनों के माध्यम से…
कांग्रेस की ‘अगली पीढ़ी’सूरज से चैतन्य तक,राजनीतिक विरासत नई पीढ़ी को सौंपने की तैयारी शुरू…पढ़े पूरी खबर छत्तीसगढ़।प्रदेश की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस के भीतर ‘अगली पीढ़ी’ की सक्रियता चर्चा का बड़ा विषय बन गई है। कई वरिष्ठ नेताओं ने सीधे या संकेतों में अपनी राजनीतिक विरासत नई पीढ़ी को सौंपने की तैयारी शुरू कर दी है। सबसे पहले बात करें तो पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा चुनावी राजनीति से लगभग संन्यास ले चुके हैं और उनके पुत्र पंकज शर्मा की सक्रियता बढ़ी है।वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू भी अपने बेटों प्रवीण और यशवंत को आगे बढ़ा रहे हैं।यशवंत…