HomeKORBAPWD मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस…

PWD मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस…

Published on

पीडब्ल्यूडी मंत्री कर चुके घोषणा;बदहाल मार्ग,आदिवासी ग्रामीण ठगा महसूस…

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के सड़को को लेकर सरकार और जनप्रतिनिधियों को नही है कोई चिन्ता,

कोरबा।सरकारों द्वारा विकास के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन हक़ीक़त कुछ और ही होती है।रामपुर विधानसभा  आदिवासी बहुल क्षेत्र है। यहाँ के ज्यादातर आदिवासी निवासरत  हैं। शहरों को करोड़ो रूपये से चमक दमक से चमकाया जा रहा है लेकिन गाँवों की समस्याएं छिप जाती है, यहाँ आज भी सड़क, बिजली और स्वास्थ्य इत्यादि मूलभूत सुविधाओं से वहाँ के निवासी वंचित हैं।

बदहाल स्थिति में कुदमुरा-मदवानी मार्ग

हम बात कर रहे है कुदमुरा -मदवानी मार्ग की।यह रामपुर विधानसभा क्षेत्र की एक मात्र ऐसी सड़क है जिसे 15 वर्ष बीत जाने के बाद मरम्मत व डामरीकरण नही किया गया है। यहसड़क की हालत काफी जर्जर स्तिथि में हैं। बीच सड़क पर जगह-जगह गड्ढा बन जाने के कारण सड़क पर वाहनों के आवागमन के साथ आम लोगों को राहगीरों के सामने कई महीनों से भारी समस्या उत्पन्न हो गई है। स्थिति यह है कि सड़क जर्जर होने के कारण आम जनों को पैदल चलने में भी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि मार्ग पर चलना सबसे कठिन है।यह हाथी प्रभावित मार्ग है। रात के अंधेरे में सड़क साफ नजर नहीं आ पाता और वाहन चालकों को गिरने का डर बना रहता है। 15 वर्षों से सड़क का पुनिर्माण नहीं होने से उबड़ खाबड़ हो गया है। यही कारण है इस अंचल के लोग दोबारा मरम्मत एवं डामरीकरण की राह ताक रहे हैं। इस मार्ग से बड़ी संख्या में वाहन चालकों के साथ स्कूली बधाों का आना जाना लगा रहता है। यही नहीं इस मार्ग से बड़े वाहन भी गुजरते हैं जिसके चलते ग्रामीणों को दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

यह भी बताया गया कि मदवानी के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव सड़क बनाने की घोषणा कर चुके है, लेकिन सड़क का आज तक निर्माण कार्य शुरू तक नहीं हो पाया।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!