Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Raftaar Chhattisgarh
कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस–सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ संपन्न एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में राष्ट्रीय स्तर का आयोजन बिलासपुर।कोल इंडिया मेडिकल कॉन्फ्रेंस – सिमेकॉन 2026 का शुभारंभ एवं मुख्य सत्र आज दिनांक 01 मार्च 2026 को एसईसीएल, बिलासपुर की मेजबानी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन कोल इंडिया लिमिटेड के मुख्य सतर्कता अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी तथा एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन के करकमलों से समपन्न हुआ। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन तथा निदेशक (तकनीकी – योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के…
रामलला दर्शन: सबसे पहले बुकिंग हनुमान जी के नाम से,कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,दिखी अटूट श्रद्धा.. तृतीय वर्ष यात्रा के लिए रिकार्ड 5000 से अधिक दर्शनार्थियों की इंक्वायरी पुलिस मैदान में बने 20 विशेष काउंटर में 1008 पंजीयन किया गया पूर्ण बिलासपुर। रामनवमी पर अयोध्या धाम की निशुल्क यात्रा के लिए रविवार को बिलासपुर के सिविल लाइन स्थित पुलिस मैदान में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। रात तीन बजे से ही रामभक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं।सुबह काउंटर खुलते ही जय श्री राम के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा और महज कुछ ही घंटो में…
शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया को जमानत लेकिन शर्तों ने बढ़ाई मुश्किलें बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तत्कालीन उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को जमानत दे दी है। हालांकि यह राहत पूरी तरह आसान नहीं है, क्योंकि अदालत ने कुछ सख्त शर्तें भी लगा दी हैं। इसके चलते उन्हें तुरंत जेल से बाहर आना संभव नहीं होगा ।सौम्या चौरसिया पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार हुई थीं।लंबे समय तक जेल में रहने के बाद उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। लेकिन दो महीने पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आर्थिक अपराध अन्वेषण…
प्रशिक्षण महाभियान 2026;अजय जम्वाल बोले भाजपा एक विचारधारा आधारित संगठन, जहां कार्यकर्ता ही शक्ति का केंद्र रायपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026’ रायपुर संभाग की कार्यशाला आहूत की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाना और उन्हें सरकार की जनहितकारी योजनाओं का सजग प्रहरी बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के कौशल विकास और वैचारिक प्रबोधन के लिए इस महाभियान की रूपरेखा साझा करते हुए कहा कि आगामी 10 मार्च से 31 मार्च तक देश के सभी ग्रामीण…
पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय वक्ता कार्यशाला संपन्न उत्साह और ऊर्जा के साथ संपन्न हुई पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 की संभागीय प्रशिक्षण कार्यशाला कोरबा। आशिर्वाद प्वाइंट, टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित “पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026” के अंतर्गत भव्य संभागीय कार्यशाला उत्साह, ऊर्जा और संगठनात्मक संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। बिलासपुर संभाग के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की प्रभावी उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक आयाम प्रदान किया। यह कार्यशाला संगठन की वैचारिक मजबूती, बूथ सशक्तिकरण के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। उद्घाटन सत्र में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा…
अवैध उत्खनन व परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई,एक सप्ताह में 27 वाहन जब्त कलेक्टर के निर्देश पर सतत कार्रवाई, दोषियों पर विधिसम्मत प्रकरण दर्ज रायगढ़। जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के सख्त निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत एक सप्ताह के भीतर जिला रायगढ़ के खनिज अमले ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 27 वाहनों को जब्त किया है। इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों में हड़कंप की स्थिति है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध…
कुरकुट नाला के पास तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर में भिड़ंत,जनक्षति की खबर… रायगढ़। जिले में रायगढ़-घरघोड़ा रोड पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घरघोड़ा और कुडुमकेला के बीच कुरकुट नाला के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों भारी गाड़ियां कुछ ही सेकंड में आग के गोले में बदल गईं। खबर यह है हादसे में दोनों ड्राइवर केबिन के अंदर जिंदा जल गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिला।हालांकि पुलिस प्रशासन का कोई आधिकारिक बयां नही आया…
खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में आज रविवार सुबह एक युवक का शव खेत में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (उम्र 35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान निवासी ग्राम परासकोल के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, थाना खरसिया और साइबर थाना स्टाफ एवं…
अन्नदाताओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना सुशासन सरकार का लक्ष्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कांग्रेस किसानों को बारदाना तक उपलब्ध नहीं करा पा रही थी कांग्रेस ने 5 वर्ष में सिंचाई पर 5,700 करोड़ तो हमने सिर्फ दो साल में ही उससे डबल 10,700 करोड़ स्वीकृत किए बिलासपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर जिले अंतर्गत बिल्हा विकासखण्ड के रहंगी में कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस का पिछला कार्यकाल देखा है कि किस तरह कांग्रेस ने किसानों के साथ धोखा किया। कांग्रेस…
अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 48 घंटे में 11 प्रकरण दर्ज, 204 लीटर महुआ शराब जब्त, 11 आरोपी गिरफ्तार खरसिया, घरघोड़ा, लैलूंगा, भूपदेवपुर और धरमजयगढ़ क्षेत्रों में लगातार छापेमारी रायगढ़। होली पर्व के मद्देनजर जिले में “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 48 घंटों के भीतर थाना खरसिया में 03, थाना घरघोड़ा में 03, थाना लैलूंगा में 02, थाना भूपदेवपुर में 02 तथा थाना धरमजयगढ़ में 01 बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए। इन कार्रवाइयों में कुल 204 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी…