HomeRAIGARHखरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव —...

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Published on

खरसिया के ग्राम परासकोल के खेत में मिला युवक का शव — हत्या का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में आज रविवार सुबह एक युवक का शव खेत में पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान (उम्र 35 वर्ष), पिता स्व. प्यारेलाल चौहान निवासी ग्राम परासकोल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, थाना खरसिया और साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंचे।

मृतक की बहन खुशबू चौहान (उम्र 23 वर्ष) ने बताया कि कल शाम उसका भाई गांव के उसके दोस्त के साथ दूसरे गांव जाकर खाना-पीना किया था। रात्रि लगभग 9-10 बजे उसने सड़क की ओर हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनी, किंतु ध्यान नहीं दिया। आज सुबह भाई का शव खेत में पड़े होने की सूचना पर जाकर देखी, उसके शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से चोट के निशान पाए गए।

थाना खरसिया में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर पंचनामा कार्रवाई उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु खरसिया अस्पताल भेजा गया है।खरसिया पुलिस संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है तथा हत्या के हर पहलू से गहन जांच जारी है।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!