HomeRAIGARHकापू के विजय शर्मा को जिला कांग्रेस के "संगठन सृजन अभियान" में...

कापू के विजय शर्मा को जिला कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” में मिली अहम जिम्मेदारी

Published on

कापू के विजय शर्मा को जिला कांग्रेस के “संगठन सृजन अभियान” में मिली अहम जिम्मेदारी

रायगढ़।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनौतियों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी सबसे पहले अपने संगठन को मजबूत करने पर फोकस कर रही है, इसके तहत जमीनी स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं और अनुभवी नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। रायगढ़ जिले के ग्रामीण में नई टीम के विस्तार के दौरान इस बार कापू तहसील से एक तेजतर्रार चेहरे विजय शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पहले ही “संगठन सृजन अभियान” में बड़े बदलाव के संकेत दिए थे। इसके बाद रायगढ़ जिले के लिए भी पूर्व मंत्री उमेश पटेल, MLA लालजीत सिंह राठिया ने भी नागेंद्र नेगी जैसे ऊर्जावान और अनुभवी चेहरे पर भरोसा जताया।

रायगढ़ जिले में जमीनी स्तर के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी देने से पहले हालिया चुनावों में हिस्सा ले चुके और जनता से सीधे जुड़े नेताओं को प्राथमिकता देने पर विचार किया गया। इसी के अनुरूप ग्रामीण कांग्रेस की संगठनात्मक टीम तैयार किए जाने पर सभी विकास खंड में सराहना की जा रही है।

कांग्रेस की पूर्व सांसद पुष्पादेवी सिंह, एवं पूर्व विधायक रामपुकार सिंह ने इसे कांग्रेस पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत करने की सराहनीय कोशिश माना है। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि रायगढ़ जिला कांग्रेस के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष विजय शर्मा लम्बे समय से पार्टी में समर्पित रुप से संगठन के विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि विजय शर्मा को रायगढ़ जिले के सभी विकास खंडो मे मजबूत पकड़ है. ऐसे लोगों को कांग्रेस पार्टी का “संगठन सृजन अभियान” में अहम जिम्मेदारी मिलने का निर्णय से फिर से कांग्रेस पार्टी सुदृढ़ बनकर उभरेगी।

Latest articles

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

More like this

महापौर एवं एसएसपी ने मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर किया

रायगढ़ को मिली हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन, अब घटनास्थल पर ही होगी वैज्ञानिक जांच एफएसएल...

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणादायी : देव

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नवीन का ओजस्वी मार्गदर्शन और ऊर्जावान नेतृत्व प्रदेश के कार्यकर्ताओं के...

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत को संरक्षित करने पर जोर…

दो दिवसीय “ठाकुर देव गुड़ी स्थापना” एवं भव्य वार्षिक सम्मेलन संपन्न,पारंपरिक लोक संस्कृति,समाजिक विरासत...
error: Content is protected !!