Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 28
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » KORBA
    KORBA

    100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त शिवाय हॉस्पिटल अंचलवासियों को समर्पित,7 मार्च को शुभारंभ

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhFebruary 28, 2026Updated:March 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त  शिवाय हॉस्पिटल अंचलवासियों को समर्पित,7 मार्च को शुभारंभ

    कोरबा। छत्तीसगढ़ की ऊर्जा नगरी कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ने जा रही है। 100 बेड की आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य संस्था शिवाय हॉस्पिटल का भव्य शुभारंभ 07 मार्च 2026, शनिवार को अंचलवासियों के लिए किया जाएगा।

    शुभारंभ से पूर्व डॉ. दिविक मित्तल एवं उनकी टीम ने तिलक भवन स्थित कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अस्पताल की सुविधाओं एवं उद्देश्य की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि अस्पताल का मुख्य लक्ष्य क्षेत्रवासियों को महानगरों जैसी उन्नत चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता कम हो।

    24×7 आपातकालीन सेवा और आधुनिक सुविधाएं

    प्रेस वार्ता में बताया गया कि अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों, नवीनतम तकनीक और अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम से सुसज्जित है। 24×7 आपातकालीन सेवा उपलब्ध रहेगी, जिससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता सुनिश्चित हो सके। भर्ती मरीजों के लिए वातानुकूलित वार्ड, प्राइवेट एवं सेमी-प्राइवेट कक्ष की सुविधा उपलब्ध है। परिजनों के ठहरने हेतु सुरक्षित व्यवस्था तथा परिसर में ही स्वच्छ एवं संतुलित आहार के लिए हाईजेनिक भोजन कक्ष की व्यवस्था की गई है।

    प्रमुख विभाग और विशेष सेवाएं

    अस्पताल में न्यूरो सर्जरी, शिशु रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी, फिजियोथेरेपी तथा रेडियोलॉजी विभाग संचालित रहेंगे। बच्चों के लिए समर्पित आईसीयू, 20 बेड का अत्याधुनिक नवजात शिशु आईसीयू (NICU) एवं 20 बेड का वयस्क आईसीयू उपलब्ध रहेगा। चार अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्थापित किए गए हैं। डायलिसिस यूनिट की सुविधा से किडनी रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।

    उन्नत डायग्नोस्टिक एवं फिजियोथेरेपी सेवाएं

    सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, C-ARM मशीन सहित विभिन्न उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। फिजियोथेरेपी विभाग में एडवांस लेज़र तकनीक, स्पाइनल डेकोम्प्रेशन मशीन तथा पैरालिसिस के मरीजों के लिए वैज्ञानिक उपचार पद्धति अपनाई जाएगी। छत्तीसगढ़ का पहला स्पाइनल मोबाइलाइज ट्रैक्शन यूनिट भी यहां स्थापित किया गया है, जो स्लिप डिस्क एवं सायटिका जैसी समस्याओं के उपचार में प्रभावी होगा।

    अनुभवी विशेषज्ञों की टीम

    अस्पताल में सेवाएं देने वाले प्रमुख विशेषज्ञों में –

    • डॉ. दिविक मित्तल (न्यूरोसर्जन)
    • डॉ. आस्था वैष्णव (मैक्सिलोफेशियल सर्जन)
    • डॉ. अमन श्रीवास्तव (फिजियोथेरेपिस्ट)
    • डॉ. यशा मित्तल (फिजियोथेरेपिस्ट)

     

    भविष्य की योजना

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी बताया गया कि भविष्य में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को चरणबद्ध रूप से प्रारंभ करने की योजना है, ताकि अंचलवासियों को गंभीर उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े।अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि शिवाय हॉस्पिटल केवल उपचार केंद्र नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समर्पण के भाव से संचालित एक स्वास्थ्य संस्था होगी, जो हर आपात स्थिति में क्षेत्रवासियों के साथ खड़ी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026

    कुदमुरा-मदवानी सड़क बदहाल: 17 साल से इंतजार, डेढ़ साल पहले मंच से हुई घोषणा भी रही हवा-हवाई

    August 12, 2026

    KORBA: दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    कोरबा जनपद पंचायत में नए सीईओ की नियुक्ति, खगेश निर्मलकर को मिला पोड़ी उपरोड़ा का प्रभार

    July 23, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.