Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » SUKMA
    SUKMA

    सुशासन तिहार अंतर्गत के ग्राम पाकेला में समाधान शिविर संपन्न

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhMay 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुशासन तिहार अंतर्गत के ग्राम पाकेला में समाधान शिविर संपन्न

    शिविर में ग्रामीणों से मिले 351 आवेदन पत्र

    सुकमा। सुशासन तिहार अंतर्गत सुकमा जिले के छिंदगढ़ जनपद के ग्राम पंचायत पाकेला में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के नेतृत्व में आयोजित समाधान शिविर में आसपास के ग्रामीणों से शिकायत एवं मांगों से संबंधित आवेदनों का विभागवार निराकरण किया गया। समाधान शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक न्याय, विद्युत, वन, श्रम, पशुपालन सहित अन्य विभागों को प्राप्त सभी आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी दी गई। समाधान शिविर में मांग से संबंधित 351 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवेदन प्रेषित किया गया।
     समाधान शिविर में विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रत्येक मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदनों के निराकरण की जानकारी सार्वजनिक वाचन के माध्यम से दी गई। ग्रामीणों ने समाधान की प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी संतुष्टि व्यक्त की। शिविर में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें पंचायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास पूर्णता पर अभिनंदन प्रमाण पत्र व नवीन जॉब कार्ड, खाद्य विभाग द्वारा नवीन राशन कार्ड, परिवहन विभाग द्वारा ड्राविंग लाइसेंस, श्रम विभाग द्वारा श्रम कार्ड,  मछली पालन विभाग द्वारा मछली जाल, कृषि विभाग द्वारा बीज, सामुदायिक शौचालय और सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं की गोद भराई एवं नन्हे बच्चों का अन्नप्रसान भी कराया गया। शिविर में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी ली।
    समाधान शिविर में महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका शोरी, जनपद अध्यक्ष छिंदगढ़ श्रीमती देवली बाई, जिला पंचायत सदस्य श्री हूंगाराम मरकाम, पाकेला सरपंच मिथलेश नाग, राजामुंडा सरपंच श्रीमती कुंती कश्यप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब गांव-गांव तक,जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 18, 2025

    बस्तर की धरती अब विकास और समृद्धि की नई कहानियाँ लिख रही है केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

    September 16, 2025

    सुकमा में विकास की नई लहर नक्सलवाद से शांति और समृद्धि की ओर प्रशासन की प्रभावशाली पहल

    September 16, 2025

    मुख्यमंत्री ने सुकमा में 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की

    May 30, 2025

    धूम्रपान निषेध कानून के तहत हुई चालानी कार्रवाई, 10 दुकानों पर जुर्माना

    May 23, 2025

    तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण में अनियमितताओं पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई

    May 5, 2025
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.