Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » RAIPUR
    RAIPUR

    मुख्यमंत्री ने सुकमा में 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhMay 30, 2025Updated:May 30, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री ने सुकमा में 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की

    बाधाओं को दूर कर बस्तर के कोने कोने तक करेंगे विकास रू मुख्यमंत्री

    हमने ईमानदारी से काम किया, इसलिए जनता के बीच रिपोर्ट कार्ड लेकर जा रहे हैंष्

    सीएम साय

    मुख्यमंत्री सुशासन तिहार में योजनाओं की ज़मीनी हकीकत जानने पहुंचे जनता के बीच

    सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग के निर्माण हेतु 230 करोड़ रुपए की घोषणा

    मुख्यमंत्री ने पीएम आवास हितग्राहियों को सौंपी खुशियों की चाबी

    रायपुर।बस्तर अपने समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को सहेजते हुए विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब बस्तर के कोने कोने का विकास होगा और विकास के रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सुशासन तिहार अंतर्गत सुकमा जिले के तोंगपाल में आयोजित समाधान शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान सुकमा जिले में 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की और 16 करोड़ से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन तिहार के अंतिम चरण में आप लोगों के बीच पहुंचकर मुझे बहुत प्रसन्नता हो रही है। यहां का वातावरण बड़ा सुंदर है और महुआ की सुंदर छांव शीतलता दे रही है। उन्होंने परंपरागत रूप से स्वागत करने पर सभी का आभार जताया। श्री साय ने कहा कि बस्तर से बदलाव की उठी बुलंद आवाज ने माओवादियों के हौसले पस्त कर दिए है। बस्तर में माओवाद अब अंतिम सांसे गिन रहा है और नक्सलगढ़ के रूप जाना जाने वाले सुकमा में स्कूलों की घंटियां बज रही हैं, बच्चे निर्भीक होकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। साय ने कहा कि प्रदेशव्यापी इस अभियान का उद्देश्य योजनाओं की वास्तविक स्थिति का मूल्यांकन करना है और आज देखने आया हूं कि प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य आपके गांव में सुचारू रूप से चल रहा है या नहीं, महतारी वंदन योजना की राशि माताओं-बहनों को समय पर मिल रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान वे मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता पर विशेष रूप जानकारी ले रहे है। तीन चरण में आयोजित यह तिहार अपने उद्देश्य में सफल हुआ है। प्रशासन ने कड़ी मेहनत कर आपकी समस्याओं का समाधान किया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऐसा काम वही सरकार कर सकती है जिसकी नीति और नियत साफ है। हमने ईमानदारी से काम किया है, इसीलिए जनता के बीच जाकर अपना रिपोर्ट कार्ड दिखा रहे है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हुई है। हमने पूरे प्रदेश में पीएम आवास के माध्यम से लोगों के लिए पक्का मकान स्वीकृत कर उनके गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार सुनिश्चित किया है। पहले ही कैबिनेट में हमने 18 लाख आवास स्वीकृत किया था और यह काम लगातार किया जा रहा है। श्री साय ने कहा कि हम किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल  धान खरीद रहे है और धान के दो वर्षों के बकाया बोनस की राशि भी जारी कर दी है।  रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को धार्मिक स्थलों की यात्रा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तेंदूपता संग्राहकों को बड़ी राहत देते हुए प्रति मानक बोरा 5000 रुपए की दर स्वीकृत की गई है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाएं पंचायत भवन में ही मिले, इसे सुनिश्चित करने के लिए अटल डिजिटल सुविधा केंद्र प्रारंभ किया गया है और अगले छह महीने में इसे विस्तार दिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर में पहुंचे लोगों से योजनाओं का लिया फीडबैक
     

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तोंगपाल समाधान शिविर में पहुंचे आमजनों से संवाद कर योजनाओं का फीडबैक लिया। तोंगपाल की त्रिवेणी रावटे ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें प्रति माह महतारी वंदन योजना की राशि मिल रही है। बच्चों के पालन पोषण में इस राशि के उपयोग की उन्होंने जानकारी दी। इसी तरह श्रीमती वेदमती कश्यप ने बताया कि हमारी समूह की दीदियां गणवेश सिलाई का काम करती हैं।  
    तीन एकलव्य स्कूल के बच्चों की गणवेश सिलाई से उन्हें सलाना लगभग डेढ़ लाख से अधिक की कमाई हो रही है। शिविर में पहुंचे अन्य लोगों ने भी अपनी मांगे रखी और योजनाओं से मिल रहे लाभ की जानकारी दी।

    मुख्यमंत्री ने पीएम आवास हितग्राहियों को सौंपी खुशियों की चाबी

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज तोंगपाल के सुशासन शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को खुशियों की चाबी देकर उनके सपनों के घर की सौगात दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 4 हितग्राहियों को आवास के पहली किस्त के चेक भी बांटे।  साथ ही आवास पूरे हो चुके 04 हितग्राहियों को उनके नए घर की चाबी सौंपी।

    खेलो इंडिया पहल के अंतर्गत 10 खिलाड़ियों को कीट वितरण

    शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत 10 खिलाड़ियों को खेल सामग्री (कीट) प्रदान की। इनमें 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ी और 2 हाकी खिलाड़ी शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया एकेडमी रायपुर और सुकमा में जिले की 8 महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

    कक्षा 10वीं में राज्य की टॉपर प्रियंका मुचाकी को टैब भेंट

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रियंका मुचाकी को टैब प्रदान कर सम्मानित किया। प्रियंका ने कक्षा 10वीं की परीक्षा में 98.33 प्रतिशत अंक अर्जित कर राज्य में 6वां स्थान प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रियंका के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

    10 स्कूल बच्चों को बैग का वितरण

    मुख्यमंत्री ने तोंगपाल शिविर में 10 स्कूली बच्चों को स्कूल बैग भेंट किए। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

    महिला संगठन को हक्कुम मेल की चाबी सौंपी गई

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मरईगुड़ा स्थित प्रतिज्ञा महिला क्लस्टर संगठन को हुक्कुम मेल बस की चाबी सौंपी। यह बस संवेदनशील माओवाद प्रभावित क्षेत्र किस्टाराम से कोंटा रूट पर संचालित की जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को आवागमन की सुविधा होगी।

    लखपति दीदी योजना के तहत् सम्मानपत्र का वितरण

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 लखपति दीदी को सम्मान पत्र वितरित किया।


    मुख्यमंत्री ने सुशासन शिविर में की बड़ी घोषणाएं

    1.कावराकोपा में पुलिया निर्माण हेतु 35 लाख।
    2.जैमर में पुलिया निर्माण 35 लाख ।
    3.हमीरगढ़ में सामाजिक भवन 30लाख ।
    4.टहकवाडा में एक पुल- पुलिया 35 लाख।
    5.तोंगपाल में समूह के लिए प्रशिक्षण केंद्र 25 लाख।
    6.मारेंगा में सी सी सड़क हेतु 16 लाख ।
    7.एलेननार में पंचायत भवन 25 लाख और पुलिया हेतु 3.50 लाख।
    8.धोबनपाल देवगुड़ी में बाउंड्री वाल हेतु 10 लाख।
    9.सीतापाल के स्कूल में बाउंड्री वाल हेतु 8 लाख।
    10.वारदेरास  में पुलिया हेतु 16 लाख।
    11.झीरम व्यापवर्तन योजना हेतु 32 करोड़ 50 लाख।
    12.सुकमा दंतेवाड़ा मार्ग हेतु 230 करोड़।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्ममंत्री के सचिव डॉ बसव राजू साव, कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, जिला सीईओ श्रीमती नम्रता जैन, महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका शोरी, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, अध्यक्ष जनपद पंचायत कोंटा श्रीमती कुसुमलता कवासी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुकमा हुंगाराम मरकाम, अध्यक्ष नगर पंचायत दोरनापाल श्रीमती राधा नायक, जिला पंचायत सदस्य श्री हुंगाराम मरकाम, श्रीमती माड़े बारसे, श्रीमती सामबती यादव, कोरसा सन्नू, सोयम मुका,अरुण सिंह भदौरिया, आयताराम मंडावी, जनपद सदस्य तोंगपाल वेदन नाग, सरपंच तोंगपाल श्रीमती बालमती नाग सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

    August 2, 2026

    CG : चार नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी

    July 30, 2026

    विद्युत मीटर रीडरों का 27 जुलाई को राजधानी में धरना-प्रदर्शन

    July 26, 2026

    28 जुलाई को रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट

    July 26, 2026

    CG : 11 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ भाजपा की समिति गठित

    July 25, 2026

    खुशखबरी: सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती, 11 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

    July 25, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.