Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » SUKMA
    SUKMA

    सुकमा में विकास की नई लहर नक्सलवाद से शांति और समृद्धि की ओर प्रशासन की प्रभावशाली पहल

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhSeptember 16, 2025Updated:September 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुकमा में विकास की नई लहर नक्सलवाद से शांति और समृद्धि की ओर प्रशासन की प्रभावशाली पहल

    सुकमा।लंबे समय तक नक्सल हिंसा के कारण पिछड़ेपन और असुरक्षा से जूझते रहे सुकमा जिले में अब बदलाव की तस्वीर साफ़ दिखाई दे रही है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, मजबूत सुरक्षा तंत्र और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से सुकमा विकास और शांति की राह पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर द्वारा आयोजित “नक्सल मुक्त भारतरू समृद्धि और एकता की राह” विषयक वार्तालाप कार्यक्रम में प्रशासन ने जिले में हो रहे सकारात्मक बदलावों की प्रभावशाली जानकारी साझा की।
    कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना से बेघर परिवारों को पक्के मकान मिल रहे हैं। मनरेगा और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाखों श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। महिलाओं को स्वरोजगार से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गाँव-गाँव में शौचालय निर्माण और स्वच्छता अभियान से जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। पुनर्वास केंद्रों के माध्यम से आत्मसमर्पित नक्सलियों को सम्मानपूर्वक मुख्यधारा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
    जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  मुकुन्द ठाकुर ने बताया कि शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत हजारों परिवारों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं, विशेष श्रेणी में आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल पीड़ित परिवारों को भी शामिल किया गया है। मनरेगा के तहत अब तक 4.11 लाख मानव दिवस सृजित कर श्रमिकों को रोजगार दिया गया है। वहीं 2,747 स्व-सहायता समूह बनाकर 28,829 परिवारों को जोड़ते हुए महिलाओं को सिलाई, डेयरी और शहद उत्पादन जैसे स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
    पुलिस अधीक्षक  किरण चव्हाण ने कहा कि सुरक्षा बलों की सक्रियता से गाँवों में कैंप स्थापित किए जा रहे हैं, जिससे सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी सुविधाएँ सीधे लोगों तक पहुँच रही हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि 2026 तक नक्सलवाद का पूरी तरह अंत कर सुकमा सहित समूचे बस्तर को शांति और समृद्धि का केंद्र बनाया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    PM सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब गांव-गांव तक,जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    September 18, 2025

    बस्तर की धरती अब विकास और समृद्धि की नई कहानियाँ लिख रही है केंद्रीय मंत्री तोखन साहू

    September 16, 2025

    मुख्यमंत्री ने सुकमा में 500 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की

    May 30, 2025

    धूम्रपान निषेध कानून के तहत हुई चालानी कार्रवाई, 10 दुकानों पर जुर्माना

    May 23, 2025

    सुशासन तिहार अंतर्गत के ग्राम पाकेला में समाधान शिविर संपन्न

    May 21, 2025

    तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण में अनियमितताओं पर वन विभाग की सख्त कार्रवाई

    May 5, 2025
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.