HomeBILASPURलोको पायलट पायलट की मौत ट्रेनिंग सेंटर के सामने मिला शव, देर...

लोको पायलट पायलट की मौत ट्रेनिंग सेंटर के सामने मिला शव, देर से हुई शिनाख्त

Published on

लोको पायलट पायलट की मौत ट्रेनिंग सेंटर के सामने मिला शव, देर से हुई शिनाख्त

बिलासपुर। उसलापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से लोको पायलट अनंत कुमार की मौत हो गई। उनका शव ट्रेनिंग सेंटर के सामने डाउन लाइन पर मिला। उनके साथी लोको पायलटों ने शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार दोपहर करीब 3 बजे रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन के ट्रेनिंग सेंटर के सामने डाउन लाइन पर एक युवक का शव देखा। युवक हाफ पैंट और टी-शर्ट पहने हुए था। सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी। पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया।

शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसी बीच कुछ लोको पायलट अपने साथी अनंत कुमार से लगातार फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फोन नहीं लगा। जब वे खुद स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि पटरी पर एक शव मिला है। आरपीएफ द्वारा दिखाए गए फोटो से उन्होंने शव को अनंत कुमार (38) के रूप में पहचाना। जहां शव मिला वह जगह ट्रेनिंग सेंटर से प्लेटफॉर्म की ओर जाने वाले रास्ते पर है। पुलिस को संदेह है कि अनंत किसी को लेने स्टेशन आया होगा और पटरी पार करते वक्त बरौनी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। उसके सिर में गंभीर चोट थी, जबकि पैर की एक उंगली कटी हुई थी और शरीर पर हल्की चोटें थीं ।अनंत कुमार मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। वह उसलापुर में किराए के मकान में अकेला रहता था और उसकी पोस्टिंग भी उसी स्टेशन पर थी । हादसे के वक्त वह स्टेशन क्यों आया था, इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है। उसका मोबाइल फोन घर पर मिला है।

Latest articles

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक कोरबा।वनांचल...

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़ कोरबा। तौलीपाली के महादेव चौक...

गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर

गेंदा खेती से बदली किसान आनंदराम की तकदीर आधुनिक तकनीक और मेहनत से मिला शानदार...

More like this

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल

सुशासन तिहार 2026:  मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ बरगद की छांव में सजी जनचौपाल जशपुर। सुशासन तिहार में...

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक

वनांचल क्षेत्र के गाँवो में सनातन का प्रसार ,धर्म के प्रति कर रहे जागरूक कोरबा।वनांचल...

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़

गौमाता कथा से माहौल हुआ भक्तिमय,उमड़ रही भक्तों की भीड़ कोरबा। तौलीपाली के महादेव चौक...
error: Content is protected !!