HomeBILASPURGOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को...

GOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Published on

GOOD NEWS; रद्द साऊथ बिहार एक्सप्रेस फिर बहाल, बाबा धाम श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

रदद् ट्रेन फिर से शुरू

बिलासपुर। बिलासपुर रेल मंडल में चल रहे निर्माण कार्य के चलते साऊथ बिहार एक्सप्रेस को हर शुक्रवार को अगस्त माह तक के लिए रद्द कर दिया गया था, लेकिन अब श्रावण माह को देखते हुए रेलवे विभाग ने इसे रिस्टोर कर दिया है।

दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मण्डल में कंसबहाल-धारूवाडीही खण्ड की अप एवं डाउन लाईन ट्रेक अनुरक्षण एवं आधारभूत संरचना संबंधी आवश्यक कार्यों के लिए मेगा ब्लाक किया जा रहा है। जो कि ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए महत्वपूर्ण है। इसके कारण दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा साऊथ बिहार एक्सप्रेस को विभिन्न तिथियों में दुर्ग-राउरकेला-दुर्ग के मध्य आंशिक रूप से रद्द किया गया था।

लेकिन श्रावणी मेला के महत्व एवं छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में बाबा बैजनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने यह निर्णय लिया है।

बाबा धाम के श्रद्धालुओं के लिए लिया निर्णय

विशेष परिचालन के अनुसार आरा से 06, 13, 20, एवं 27 अगस्त को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 13288 आरा-दुर्ग साऊथ बिहार एक्सप्रेस चांडिल-कांद्रा-सीनी परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। जबकि गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-आरा साऊथ बिहार एक्सप्रेस 7, 14, 21 एवं 28 अगस्त को दुर्ग-आरा के मध्य अपने नियमित मार्ग से संचालित होगी।

रेलवे की इस पहल से छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण पूर्व-मध्य रेलवे क्षेत्र के श्रद्धालुओं, शिव भक्तों एवं अन्य यात्रियों को श्रावणी मेला के दौरान निर्बाध, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा।

श्रावण में होती है भीड़

श्रावण माह के शुरू होते ही इस ट्रेन में पैर रखने की जगह नहीं मिलती है, लेकिन इस ट्रेन को अलग-अलग तिथियों में रद्द किये जाने के कारण बाबा धाम जाने वालों के लिए परेशानी बढ़ गई थी। इससे कई यात्री तो अलग-अलग ट्रेनों से टिकट भी करा लिये थे, लेकिन अब इस ट्रेन के फिर से रिस्टोर होने से यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा।

Latest articles

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो...

More like this

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर

3 अगस्त से 7 अगस्त तक सहयोग केंद्र संचालित,5 केबिनेट मंत्री रहेंगे उपस्थित,त्वरित समाधान पर जोर रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की शुरुआत करने जा रही है। प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 3 अगस्त […]

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी शिक्षक चंद घंटों में गिरफ्तार POCSO एक्ट के तहत मामला...

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित

व्हाट्सएप पर राजनीतिक पोस्ट, पटवारी निलंबित बलरामपुर। सोशल मीडिया पर राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी पोस्ट...
error: Content is protected !!