Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » MAHASAMUND
    MAHASAMUND

    अपहरण हुए बच्चे 2 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhMay 19, 2024Updated:May 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    बसना (छत्तीसगढ़)। अपहृत बालक को पुलिस टीम ने घटना की सूचना के 02 घंटे के भीतर बरामद कर लिया। बालक के अपहरण के मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार। पुरानी रंजिश के चलते उक्त घटना को अंजाम दिया गया था। आरोपियों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरे की अहम भूमिका रही। घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 17.05.2024 को धनसिंह यादव ग्राम गोड़बहाल, पिथौरा महासमुंद ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने बताया कि उसका पुत्र उम्र 05 वर्ष 03 माह दिनांक 17.05.2024 को दोपहर करीब 01 बजे घर के बाहर गली में समान उम्र के बच्चों के साथ खेल रहा था, उसी समय दो अज्ञात व्यक्ति मोटर सायकल में सवार होकर आये, जो मुंह पर नकाब पहने हुए थे तथा मेरे पुत्र को 20 रूपये का लालच देकर अपने मोटर सायकल में बैठा लिया तथा मेरे मासूम नाबालिग पुत्र का अपहरण कर कहीं ले गये। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में धारा 363, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    उक्त घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुंद द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अज्ञात आरोपियों को पकडऩे हेतु क्षेत्र में नाकेबंदी करने हेतु निर्देशित किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु 04 पुलिस टीम गठित की गई। जिसमें 01 टीम घटना स्थल से बसना रोड की ओर, 02 टीम घटना स्थल से पटेवा रोड की ओर, 03 टीम घटना स्थल से बरनियापारा की ओर एवं 04 टीम घटना स्थल पर पूछताछ एवं जांच हेतु तैनात की गई। सभी पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी सहायता से अज्ञात आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित करना प्रारंभ किया गया। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सीसीटीवी फुटेज से मिलते जुलते व्यक्ति ग्राम कछारडीह के पास एक बच्चे के साथ देखे गए हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा दी गई सूचना पर ग्राम कछारडीह में घटनास्थल की तलाशी ली गई। घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को बच्चे के साथ पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम (01) चित्रकांत यादव पिता राजू यादव उम्र 23 साल निवासी नयापाराकला थाना पिथौरा, महासमुंद एवं (02) विधि से संघर्षरत बालक होना बताया। जिनके कब्जे से पुलिस टीम द्वारा हीरो स्पलेंडर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 06 जीबी 8473 एवं डिक्की में रखे चाकू को बरामद किया गया। बालक को आरोपियों के कब्जे से सकुशल पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

    पुलिस टीम ने आरोपी चित्रकांत यादव से पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि वह प्रार्थी धनसिंह यादव ग्राम गोड़बहाल को जानता है जिसने उसके घर के पास खड़े होने पर गांव वालों के सामने उसे डांटा था, जिससे वह धनसिंह यादव से नाराज था और उसे सबक सिखाने का मौका तलाश रहा था। तभी उसे पता चला कि धनसिंह यादव का एक 5 साल का बालक है।फिर मैं और मेरा मित्र विधि से संघर्षरत बालक को साथ लेकर दिनांक 17.06.2024 को एक रिश्तेदार से मोटर साइकिल उधार लेकर गोड़बहाल गांव पहुंचे। तब देखा कि धनसिंह यादव का बालक अपने घर के बाहर गली में कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। तब हमने बालक को फ्रूटी दिलाने का लालच देकर 20 रूपये का लालच दिया और अपने साथ मोटर साइकिल पर बैठा लिया। गांव के ही एक दुकान से फ्रूटी, पानी पाउच, आइसक्रीम और पेन खरीद कर उसे दिया। तत्काल हमने बालक को मोटर साइकिल पर बैठाया और उसका अपहरण कर लिया। जंगल के रास्ते ले जाकर ग्राम कछारडीह में अपने साथ रखा। पुलिस टीम ने बालक को सकुशल बरामद कर उसके माता-पिता को सौंप दिया। आरोपीगण (01) चित्रकांत यादव एवं (02) विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध थाना पिथौरा अपराध/धारा 363, 34, 365 आईपीसी 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    5 एकड़ पुश्तैनी जमीन का बार बार सौदा,थाने एफआईआर दर्ज

    May 25, 2025

    मॉर्निंग वॉक पर निकले पुलिसकर्मी की मौत,फैली सनसनी..

    August 25, 2024

    जान से मारने की धमकी देने व अनाचार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

    July 13, 2024

    अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही

    January 7, 2024

    भारत सरकार के Joint Secretary अमिताभ कुमार शाह ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का लिया जायजा

    January 4, 2024
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.