निगम ने कसा शिकंजा करोड़ों की बकाया राशि वसूलने, नोटिस जारी करने के आदेश
दुर्ग। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। राजस्व वसूली को लेकर उन्होंने राजस्व अधिकारी आर. के. बोरकर, सहायक राजस्व अधिकारी थानसिंग यादव एवं राजस्व अमले की टीम को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्हें स्पष्ट कहा गया है कि बड़े बकायादारों द्वारा टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में सीधे कुर्की की
कार्रवाई की जाएगी। आयुक्त के निर्देश परराजस्व विभाग
ने लंबे समय से बकाया टैक्स नहीं चुकाने वाले बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर ली है। इन बकायादारों से लाखों से लेकर करोड़ों रुपये तक की राशि निगम को प्राप्त करनी है। सहायक राजस्व निरीक्षकों की ड्यूटी विशेष रूप से इन प्रकरणों में लगाई गई है ताकि शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जा सके। आयुक्त सुमित अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि यदि करदाता टैक्स जमा करने में आनाकानी करते हैं तो पहले नोटिस जारी किया जाएगा, तत्पश्चात नियमानुसार कुर्की की कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। निगम प्रशासन अब किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई के मूड में नहीं है। नगर निगम को लंबे समय से लंबित राजस्व की आवश्यकता विभिन्न विकास कार्यों के लिए है। ऐसे में बड़े बकायादारों से
शीघ्र वसूली सुनिश्चित करना प्राथमिकता में शामिल किया गया है। निगम प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बड़े बकायादार एवं उनकी बकाया राशि इस प्रकार हैं-
चमन लाल सब्बरवाल 3,89,448 रु., आदित्य नारायण तिवारी 6,96,588 रु., किरण लाखे / लेफ्टिनेंट नरेश लाखे 2,81,295 रु., जया साहवानी, वर्षा साहवानी, प्रकाश /आशीष साहवानी 3,00,792 रु., अर्चना देवी / महावीर प्रसाद जैन 3, 19,396 रु., मेसर्स जैन उद्योग (प्रवीण कुमार, महेश कुमार जैन, प्रसन्न जैन) 3,36,404 रु., संजय सिंह /वीर बहादुर सिंह 3,21,488 रु., रमेश चंद / केवल मल, सुरेश, दिलीप 2,82,208 रु., बलदेव सिंह / प्रीतम सिंह मालवा 13,41,075 रु., लक्ष्मी नारायण महाराज / किला मंदिर ट्रस्ट विनोद अग्रवाल 3,17,476 रु., राम दास, शीतल दास, अमृत लाल, गोपाल दास, खत्री/ मनसा राम खत्री 4,24,098 रु., त्रिलोक सिंह / लेफ्टिनेंट सुरता सिंह 4, 16,672 रु., ओम पारखनाथ डेवलपर्स प्रा. लि. (निर्देशक सुरेंद्र राठी / लाल चंद) 6,30,327 रु., श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रावण संघ ट्रस्ट (प्रवीण कुमार जैन / भंवर लाल जैन) 13,82, 130 रु., वर्धमान बिल्डर एवं उत्तम जैन सुराणा 26,56,848 रु., रतन लाल / चंदनमल जैन 2,94,234 रु., प्रबंधक दूरसंचार निगम लिमिटेड, पटेल चौक दुर्ग 8,75,256 रु., राज नारायण / वीर बहादुर सिंह 4, 20, 942 रु., सुनीता साइन / महेंद्र सिंह / लाल मुनि / शिव कुमार सिंह 6,66,516 रु., मेसर्स मध्यानी 4,53,259 रु., मेसर्स मध्यानी बिल्डर (1)4,22,066 रु., मेसर्स मध्यानी बिल्डर (2) 9,45,630 रु., मेसर्स मध्यानी बिल्डर (3) 14,37,483 F., मेसर्स लैंडमार्क एसोसिएट्स (सुभाष कुशवाहा, रवीन्द्र कुशवाहा/ टी. पी. एस. कुशवाहा) 51,65,023 रु., मेसर्स लैंडमार्क एसोसिएट्स 15, 12, 187 रु., जी. पी. मधरिया / टी. एच. मधरिया 3,36,000रु., अनिल लुनिया / धरम चन्द्र 2,61,079 रु., बसंत कुमार कटारिया / दिवंगत चंपालाल कटारिया 9,34,756 रु., चलसानि भानु प्रताप / स्व. कृष्ण राव 13,97,050 रु. निती खिचरिया / सुनील कुमार खिचरिया 4, 97,904 रु., सरिता खिचरिया / सुधीर कुमार खिचरिया 5,07,320 रुपए ।