HomeBILASPURअवैध 90 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वहीं एक...

अवैध 90 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वहीं एक महिला गांजा बेचते पकड़ी गई

Published on

बिलासपुर। अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ऑपरेशन प्रहार के तहत जिले में प्रतिदिन अवैध नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में रतनपुर थाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 90 लीटर महुआ शराब जब्त की गई है। रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम लालपुर डुभान नाला के किनारे आरोपी शराब बेच रहे हैं। सूचना पर रतनपुर पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर आरोपी रामआश्रय पोर्ते पिता रामकुमार पोर्ते (27) निवासी बोदलपारा थाना पाली के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब और आरोपी त्रिभुवन जगत पिता स्व. रामलाल जगत (60) निवासी घुनघुट्टीपारा थाना पाली के कब्जे से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

एक अन्य मामले में रतनपुर पुलिस ने आरोपी मानकी केवट उर्फ विनीता जोशी पुत्री भकलू लाल कंवर (25) निवासी जयरामनगर को करीब दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। रतनपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रतनपुर के मेला ग्राउंड के पास एक महिला गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए रतनपुर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। जहां आरोपी महिला अपनी स्कूटी में 1.958 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा ले जाते मिली। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Latest articles

गौवंश की सरक्षंण और सुरक्षा जरूरी-संतोष मिश्रा

गौवंश की सरक्षंण और सुरक्षा जरूरी-संतोष मिश्रा कोरबा।भारत के ऋषि-मुनियों ने सिद्ध कर दिया था...

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ…

तौलीपाली में गौमाता कथा शुरू,भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ... Gau Mata Katha कोरबा।तौलीपाली में...

More like this

गौवंश की सरक्षंण और सुरक्षा जरूरी-संतोष मिश्रा

गौवंश की सरक्षंण और सुरक्षा जरूरी-संतोष मिश्रा कोरबा।भारत के ऋषि-मुनियों ने सिद्ध कर दिया था...

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व’ को आगे बढ़ाने का कर रहे कार्य

वनांचल में सनातन हिंदुत्व के सबसे बड़े चेहरों में एक,संतोष मिश्रा हिंदुत्व' को आगे...

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला : केदार कश्यप

कांग्रेस ने बोरे-बासी खाने में भी कर डाला 8 करोड़ रुपए का घोटाला :...
error: Content is protected !!