Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 27
    Raftaar Chhattisgarh
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • पॉलिटिक्स
    • स्पोर्ट्स
    • इंटरटेनमेंट
    Raftaar Chhattisgarh
    Home » Crime news
    Crime news

    ट्रेलर चालक से लूटपाट,पकड़ाया आरोपी

    Raftaar ChhattisgarhBy Raftaar ChhattisgarhMarch 22, 2026Updated:March 22, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    ट्रेलर चालक से लूटपाट,पकड़ाया आरोपी

    चालक से मारपीट कर लूटे थे रुपये

    दबिश देकर आरोपी को पकड़ा, लूट की रकम और मोटरसाइकिल जब्त

    आदतन बदमाश निकला आरोपी

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — आदतन बदमाशो पर पुलिस की नजर, अपराध में संलिप्तता पर होगी कड़ी कार्रवाई


    रायगढ़।ट्रेलर चालक से लूटपाट की गंभीर घटना में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर जेल भेज दिया है।

    घटना के संबंध में प्रार्थी मिथुन कुमार यादव (25 वर्ष) निवासी ग्राम काटेबंध, जिला गया (बिहार) जो ट्रेलर वाहन चालक है ने कल 21 मार्च को थाना खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को वह अपने ट्रेलर वाहन से अडानी माइंस तमनार से रॉबर्टसन की ओर कोयला लेकर जा रहा था।
    रात्रि करीब 02:30 बजे रॉबर्टसन से लगभग 2 किमी पहले एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल से उसका रास्ता रोककर उसे ट्रेलर से नीचे खींच लिया और डरा-धमकाकर उसके पास रखे ₹10,000 लूट लिए। इसके बाद आरोपी उसे अपने साथ ले जाकर रोड किनारे बाड़ी में रातभर बंधक बनाकर रखा।

    सुबह आरोपी उसे ग्राम चपले ले गया और एक कियोस्क शाखा से ₹35,000 निकालने के लिए धमकाया। डर के कारण पीड़ित ने ₹32,000 निकालकर आरोपी को दे दिए। इसी दौरान पीड़ित ने अपने वाहन मालिक को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वाहन चालक भी जरूरी काम पड़ जाने से अपने गांव चला गया था।प्रार्थी द्वारा 21 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर थाना खरसिया में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 124/2026 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के गांव बड़े डूमरपाली में दबिश दी और आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल तथा लूट की रकम में से खर्च उपरांत शेष ₹3200 बरामद किए गए। आरोपी सोमनाथ डनसेना अपराधिक किस्म का आदतन बदमाश युवक है जिसके खिलाफ थाना खरसिया में कई मामले दर्ज हैं । आरोपी को कल शाम गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    गिरफ्तार आरोपी

    (1) सोमनाथ डनसेना उर्फ मालिकराम डनसेना (27 वर्ष) पिता – धनीराम डनसेना निवासी – ग्राम बड़े डूमरपाली, थाना खरसिया, जिला रायगढ़

    पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई। इस कार्रवाई में एएसआई उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, महेन्द्र खरे एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश —

    “आदतन बदमाशों पर पुलिस की निगाह है, लूटपाट जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त असामाजिक तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे बदमाशों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Raftaar Chhattisgarh

    Related Posts

    RAIGARH : शहर में देह व्यापार के दो अड्डों पर एक साथ छापेमारी, दो महिलाओं और समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    KORBA: दो साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    RAIGARH : अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

    July 26, 2026

    युवक की धारदार हथियार से हत्या,जांच में जुटी पुलिस

    July 26, 2026

    पुल नहीं तो पढ़ाई दांव पर – उफनते नाले को पार कर स्कूल जाने को मजबूर छात्राएं

    July 24, 2026

    RAIGARH; चोरी का खुलासा, चोर और कबाड़ी गिरफ्तार

    July 21, 2026
    Editors Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026

    KORBA : कलेक्टर कार्यालय में ही पानी के लिए तरस रहे लोग

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    Welcome to RaftaarChhattisgarh.com, your one-
    stop destination for local, national, and global news.
    Our dedicated team ensures you're always ahead
    with accurate and timely updates. Stay connected,
    Stay informed, only at RaftaarChhattisgarh.com.
    We're accepting new partnerships right now.

    Our Picks

    कुदमुरा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण

    August 15, 2026

    कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण

    August 15, 2026

    बांंगो बांध के तीन गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू

    August 15, 2026
    Important Pages
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    © 2026 RAFTAARCHHATTISGARH. Designed by NIMBLE TECHNOLOGY.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.